Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार- अतिक्रमण किसी सूरत में नहीं किया जाएगा बर्दाश्त : डीएम
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

हरिद्वार- अतिक्रमण किसी सूरत में नहीं किया जाएगा बर्दाश्त : डीएम

Mohan Chandra Joshi April 29, 2023
ख़बर शेयर करें -

Haridwar News: जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जिला गंगा संरक्षण से सम्बन्धित विभिन्न बिन्दुओं को चर्चा के लिये सदस्य संयोजक/उप वन संरक्षक, जिला गंगा संरक्षण समिति मयंक शेखर झा ने जिलाधिकारी के सम्मुख प्रस्तुत किया।


बैठक में सर्वप्रथम कस्सावान नाले में आपत्तिजनक सामग्री डाले जाने के सम्बन्ध में चर्चा हुई। इस पर जिलाधिकारी ने नगर निगम, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आदि से कस्सावान नाले की वस्तुस्थिति के सम्बन्ध में जानकारी ली, जिस पर अधिकारियों ने बताया कि इस क्षेत्र में नाला पूरी तरह टैप है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी प्रकट करते हुये कहा कि अब इसे और अधिक बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट को इस सम्बन्ध में कोआर्डिनेट करते हुये सप्ताह में दो दिन कस्सावान नाले का मयफोर्स पूरी टीम के साथ निरीक्षण करने, जो भी अवैध दुकानें चल रही हैं, उन्हें तुरन्त सील करने एवं उनके खिलाफ संगत धाराओं में कार्रवाई करते हुये जुर्माना लगाये जाने के निर्देश दिये।


बैठक में विभिन्न नालों पर जो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, के सम्बन्ध में चर्चा हुई, जिस पर नगर आयुक्त ने बताया कि दो और कैमरे नालों पर स्थापित किये जाने हैं, जो अभी स्थान चिह्नित नहीं होने के कारण स्थापित नहीं हो पाये हैं, जिन्हें एक-दो दिन के भीतर स्थान चिह्नित करके स्थापित कर दिया जायेगा। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जितने भी नालों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किये किये गये हैं, उन्हें सीसीआर के कण्ट्रोल रूम से जोड़ा जाये।
बैठक में नमामि गंगे परियोजना में इंस्टीट्यूशनल एण्ड इण्डस्ट्रियल इस्टेट प्लांटेशन मद में पांच लाख पौधे लगाये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने अधिकारियों से जानकारी ली। इस पर आपदा प्रबन्धन अधिकारी ने बताया कि तहसील लक्सर क्षेत्रान्तर्गत बाढ़ प्रभावित वाले ग्रामों में ग्राम रामपुर रायघाटी से लेकर ग्राम बालावाली तक गंगा नदी के पश्चिम दिशा की ओर बने तटबन्ध के किनारे लगभग 10 किलोमीटर तक पौंधारोपण कर तटबन्ध को सुरक्षित किया जा सकता है, जिसके लिये संयुक्त सर्वेक्षण किया जाना है। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जल्द से जल्द संयुक्त सर्वेक्षण करते हुये पौधारोपण के लिये स्थान चिह्नित कर पौंधारोपण करना सुनिश्चित करें।
हरिद्वार स्थित विभिन्न गंगा घाटों, नालों व अन्य स्थानों पर हुये अवैध अतिक्रमण के सम्बन्ध में विचार-विमर्श के दौरान अधिकारियों ने बताया कि इधर लगातार अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इस पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि अवैध अतिक्रमण अगर कहीं पर है, तो वह बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
फ्लड प्लेन चिह्नीकरण एवं रिवर बैड अतिक्रमण के सम्बन्ध में बैठक में चर्चा के दौरान अधिशासी अभियन्ता सिंचाई खण्ड ने अवगत कराया कि प्रकरण शासन को प्रेषित किया जा चुका है।
जिलाधिकारी ने बैठक में गंगा नदी/नहर आदि में यात्रियों व अन्य द्वारा पुलों पर से पूजा सामग्री/कूड़ा डाले जाने के सम्बन्ध में, इसकी रोकथाम के लिये जाली लगाये जाने के निर्देश के क्रम में पूछे जाने पर अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) ने बताया कि टीम द्वारा सर्वानन्द घाट पुल, वीआईपी घाट, स्वामी नारायण घाट पुल, चण्डी घाट पुल, तथा तिरछा पुल शंकराचार्य चौक आदि का निरीक्षण किया गया तथा निरीक्षण के दौरान पाया गया कि इन स्थानों में जाली लगानी नितान्त आवश्यक है। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता सिंचाई को इन चिह्नित स्थानों पर जाली लगाने के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त अधिकारियों ने जानकारी दी कि ऊपरी गंग नहर पर निर्मित पुलों-तुलसी पुल, सिंहद्वार पुल एवं जटवाड़ा पुल पर जाली लगाने का कार्य पूर्ण कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लोहाघाट बस हादसा: 34 यात्रियों को बचाकर चालक ने गंवाई जान, क्षेत्र में शोक की लहर


जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक में खण्डित मूर्तियों को गंगा व अन्य नदियों में विसर्जित किये जाने के प्रकरण पर भी चर्चा हुई। चर्चा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के लिये कुण्डों के निर्माण हेतु स्थानों-बैरागी कैम्प स्थित एल प्वाइण्ट, बैरागी कैम्प स्थित ही नया पुल, सीसीआर के निकट वीआईपी घाट, कनखल स्थित सती घाट पर कुण्डों के निर्माण हेतु स्थान प्रस्तावित किये गये हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि मूर्तियों का विसर्जन निर्धारित चिह्नित स्थानों पर ही किया जाये तथा नगर निगम चिह्नित स्थानों में इस सम्बन्ध में सूचनापरक बोर्ड स्थापित करना सुनिश्चित करे।
इन बिन्दुओं के अतिरिक्त बैठक में 21 जून को योग दिवस, आगमी 02 अक्टूबर को स्वच्छता ही सेवा दिवस, 04 नवम्बर को गंगा उत्सव मनाये जाने तथा गंगा की सहायक नदियों को स्वच्छ किये जाने आदि के सम्बन्ध में भी विस्तृत विचार-विमर्श हुआ, जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को आवश्यक कदम उठाने के दिशा-निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी दौरे पर मुख्य सचिव आनंद बर्धन, बजरंग सेतु और हिलान्स भोजनालय का लिया जायजा

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, एमएनए दयानन्द सरस्वती, सिटी मजिस्ट्रेट नूपुर वर्मा, एस0पी0 सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई सुश्री मंजू, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनीष दत्त, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 योगेश शर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री आर0एस0 पाल, पर्यटन अधिकारी सुरेश सिंह यादव, आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा रावत, महामंत्री श्रीगंगा सभा तन्मय वशिष्ठ, सह संयोजक नमामि गंगे विचार मंच शिखर पालीवाल, स्वामी विवेकानन्द जनहित ट्रस्ट हिमाशु सरीन, जिला गंगा संरक्षण समिति से जुड़े स्वयंसेवी संगठन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: फायरिंग के बाद राजस्थान के दो शातिर गिरफ्तार, एक को लगी गोली
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Haridwar News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड हरिद्वार- अतिक्रमण किसी सूरत में नहीं किया जाएगा बर्दाश्त : डीएम

Related Stories

नैनीताल डीएसए मैदान में हॉकी प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत। नैनीताल में 100वीं ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का भव्य आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • नैनीताल

नैनीताल में 100वीं ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का भव्य आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ

Mohan Chandra Joshi June 4, 2026
नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की फाइल फोटो, भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर हुई कार्रवाई से जुड़ी। नैनीताल डीएम की सख्ती: भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, कई भूखंड राज्य सरकार में निहित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल डीएम की सख्ती: भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, कई भूखंड राज्य सरकार में निहित

Mohan Chandra Joshi June 4, 2026
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान देहरादून में यूपीसीएल के अंडरग्राउंड केबल बिछाने के कार्य का निरीक्षण करते हुए, अधिकारियों के साथ मौके पर चर्चा करते हुए। देहरादून: कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, यूपीसीएल अधीक्षण अभियंता का रोका वेतन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, यूपीसीएल अधीक्षण अभियंता का रोका वेतन

Mohan Chandra Joshi June 4, 2026
राहुल गांधी पंतनगर एयरपोर्ट पर मौजूद, खराब मौसम के चलते उत्तराखंड दौरा रद्द कर दिल्ली रवाना होते हुए। खराब मौसम से बाधित राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, अल्मोड़ा-पौड़ी कार्यक्रम रद्द कर लौटे दिल्ली
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

खराब मौसम से बाधित राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, अल्मोड़ा-पौड़ी कार्यक्रम रद्द कर लौटे दिल्ली

Mohan Chandra Joshi June 4, 2026
बागेश्वर जिलाधिकारी अपूर्वा पांडेय और कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत नैनीताल में कार्यालय में मुलाकात करते हुए, प्रशासनिक चर्चा के दौरान। नैनीताल: बागेश्वर डीएम अपूर्वा पांडेय ने मंडलायुक्त दीपक रावत से की शिष्टाचार भेंट, विकास कार्यों की समीक्षा
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

नैनीताल: बागेश्वर डीएम अपूर्वा पांडेय ने मंडलायुक्त दीपक रावत से की शिष्टाचार भेंट, विकास कार्यों की समीक्षा

Mohan Chandra Joshi June 4, 2026
मुख्यमंत्री धामी देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में पेंशन राशि हस्तांतरण करते हुए। उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने 9.74 लाख लाभार्थियों को 176.59 करोड़ की पेंशन राशि की हस्तांतरित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने 9.74 लाख लाभार्थियों को 176.59 करोड़ की पेंशन राशि की हस्तांतरित

Mohan Chandra Joshi June 4, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नैनीताल डीएसए मैदान में हॉकी प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत। नैनीताल में 100वीं ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का भव्य आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • नैनीताल

    नैनीताल में 100वीं ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का भव्य आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ

  • नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की फाइल फोटो, भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर हुई कार्रवाई से जुड़ी। नैनीताल डीएम की सख्ती: भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, कई भूखंड राज्य सरकार में निहित
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    नैनीताल डीएम की सख्ती: भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, कई भूखंड राज्य सरकार में निहित

  • जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान देहरादून में यूपीसीएल के अंडरग्राउंड केबल बिछाने के कार्य का निरीक्षण करते हुए, अधिकारियों के साथ मौके पर चर्चा करते हुए। देहरादून: कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, यूपीसीएल अधीक्षण अभियंता का रोका वेतन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, यूपीसीएल अधीक्षण अभियंता का रोका वेतन

  • राहुल गांधी पंतनगर एयरपोर्ट पर मौजूद, खराब मौसम के चलते उत्तराखंड दौरा रद्द कर दिल्ली रवाना होते हुए। खराब मौसम से बाधित राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, अल्मोड़ा-पौड़ी कार्यक्रम रद्द कर लौटे दिल्ली
    • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय

    खराब मौसम से बाधित राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, अल्मोड़ा-पौड़ी कार्यक्रम रद्द कर लौटे दिल्ली

  • बागेश्वर जिलाधिकारी अपूर्वा पांडेय और कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत नैनीताल में कार्यालय में मुलाकात करते हुए, प्रशासनिक चर्चा के दौरान। नैनीताल: बागेश्वर डीएम अपूर्वा पांडेय ने मंडलायुक्त दीपक रावत से की शिष्टाचार भेंट, विकास कार्यों की समीक्षा
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर

    नैनीताल: बागेश्वर डीएम अपूर्वा पांडेय ने मंडलायुक्त दीपक रावत से की शिष्टाचार भेंट, विकास कार्यों की समीक्षा

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (437)
  • अल्मोड़ा (604)
  • उत्तरकाशी (281)
  • उत्तरप्रदेश (113)
  • उत्तराखंड (24,316)
  • उधमसिंह नगर (1,273)
  • क्राइम (3,380)
  • खेल (353)
  • चंपावत (946)
  • चमोली (429)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (289)
  • दुर्घटना (610)
  • देहरादून (10,636)
  • नैनीताल (6,277)
  • पर्यटन (206)
  • पिथौरागढ़ (475)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (953)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (1,012)
  • यात्रा (394)
  • राजनीति (398)
  • राष्ट्रीय (1,115)
  • रुद्रप्रयाग (704)
  • रोजगार (486)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (604)
  • संस्कृति (228)
  • स्वास्थ्य (1,339)
  • हरिद्वार (879)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
नैनीताल में 100वीं ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का भव्य आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ नैनीताल में 100वीं ऑल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का भव्य आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ नैनीताल डीएम की सख्ती: भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, कई भूखंड राज्य सरकार में निहित नैनीताल डीएम की सख्ती: भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, कई भूखंड राज्य सरकार में निहित देहरादून: कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, यूपीसीएल अधीक्षण अभियंता का रोका वेतन देहरादून: कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, यूपीसीएल अधीक्षण अभियंता का रोका वेतन खराब मौसम से बाधित राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, अल्मोड़ा-पौड़ी कार्यक्रम रद्द कर लौटे दिल्ली खराब मौसम से बाधित राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, अल्मोड़ा-पौड़ी कार्यक्रम रद्द कर लौटे दिल्ली नैनीताल: बागेश्वर डीएम अपूर्वा पांडेय ने मंडलायुक्त दीपक रावत से की शिष्टाचार भेंट, विकास कार्यों की समीक्षा नैनीताल: बागेश्वर डीएम अपूर्वा पांडेय ने मंडलायुक्त दीपक रावत से की शिष्टाचार भेंट, विकास कार्यों की समीक्षा