Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Haldwani News: व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों से CM धामी का संवाद, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों से CM धामी का संवाद, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ संवाद उत्तराखंड में व्यापार एवं औद्योगिक गतिविधियों को सुगम बनाने की सरकार की प्राथमिकता को दर्शाता है। संवाद में जीएसटी प्रक्रियाओं, मंडी शुल्क, पार्किंग, लीज नवीनीकरण और औद्योगिक क्षेत्रों में सुविधाओं जैसे व्यावहारिक मुद्दे सामने आए। सरकार की ओर से ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, सिंगल विंडो व्यवस्था और एमएसएमई को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है। प्रदेश में नई एमएसएमई इकाइयों और रोजगार के आंकड़े भी सरकार की औद्योगिक एवं उद्यमिता नीति के विस्तार को रेखांकित करते हैं।
Mohan Chandra Joshi August 29, 2026
हल्द्वानी में व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हल्द्वानी में व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया संवाद।

ख़बर शेयर करें -

व्यापारियों ने जीएसटी, मंडी शुल्क, पार्किंग व औद्योगिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं; CM धामी ने समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई का दिया भरोसा

हल्द्वानी, 29 अगस्त 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम के उपरांत आईटीसी फॉर्च्यून, हल्द्वानी में आयोजित संवाद कार्यक्रम में कुमाऊं मंडल के व्यापारियों, उद्योग प्रतिनिधियों एवं विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने व्यापारियों की समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को सुना और राज्य सरकार की ओर से उनके समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

संवाद के दौरान व्यापारियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों ने जीएसटी से संबंधित प्रक्रियाओं के सरलीकरण, मंडी शुल्क, अतिक्रमण एवं पार्किंग की समस्या, लीज नवीनीकरण, औद्योगिक क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने तथा युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने सहित विभिन्न विषय मुख्यमंत्री के समक्ष रखे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी और उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। व्यापारी न केवल रोजगार सृजन करते हैं, बल्कि उत्पादन और उपभोक्ता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में राज्य की अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करते हैं। छोटे दुकानदार से लेकर बड़े उद्यमी तक प्रत्येक व्यापारी प्रदेश की विकास यात्रा का महत्वपूर्ण भागीदार है। राज्य सरकार व्यापारियों एवं उद्यमियों के हितों के प्रति संवेदनशील है और उनके लिए सुरक्षित, पारदर्शी तथा सरल व्यावसायिक वातावरण तैयार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड जैसे चुनौतीपूर्ण समय में भी प्रदेश के किराना एवं रिटेल व्यापारियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों तक राशन एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं पहुंचाईं। संकट के समय व्यापारी वर्ग ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर यह सिद्ध किया कि वह देश और प्रदेश का मजबूत स्तंभ है। उन्होंने कहा कि हमारे व्यापारी “ब्रांड इंडिया” के सच्चे राजदूत हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश में व्यापार, उद्यमिता और नवाचार के प्रति नया विश्वास पैदा हुआ है। प्रधानमंत्री का निरंतर प्रयास रहा है कि देश में ऐसा वातावरण तैयार हो, जिसमें सामान्य परिवार का युवा भी नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनने का सपना देख सके। केंद्र एवं राज्य सरकार इसी सोच के साथ युवाओं में उद्यमिता और स्वरोजगार को प्रोत्साहित कर रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को और अधिक सरल एवं प्रभावी बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। निवेशकों एवं उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए “निवेश मित्र” की व्यवस्था की गई है और सिंगल विंडो सिस्टम को मजबूत किया गया है। वर्तमान में 26 प्रमुख विभागों की 206 से अधिक सेवाएं सिंगल विंडो पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: खेलभूमि बनेगा उत्तराखंड, CM धामी ने किया क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का शिलान्यास; सत्र शुरू

उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट के दौरान उद्योग जगत एवं व्यापारियों से प्राप्त सुझावों को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार ने 30 से अधिक नीतियां तैयार की हैं। इन नीतियों के निर्माण में उद्योग एवं व्यापार जगत के सुझावों को प्राथमिकता दी गई, जिसके सकारात्मक परिणाम प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के रूप में सामने आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में प्रदेश में 29 हजार से अधिक नई एमएसएमई इकाइयां स्थापित हुई हैं, जिनसे लगभग 1.27 लाख युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार मिला है। सरकार की सोच स्पष्ट है कि शासन उद्योगों के लिए बाधा नहीं, बल्कि सहयोगी और भागीदार बने। उद्योग बढ़ेंगे तो रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और रोजगार बढ़ने से उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के युवाओं को अपने विचारों, नवाचार एवं उद्यम के माध्यम से रोजगार देने वाला बनाने के उद्देश्य से उत्तराखंड स्टार्टअप नीति लागू की गई है। इसके साथ ही 200 करोड़ रुपये का वेंचर फंड भी स्थापित किया गया है। सरकार का प्रयास है कि पर्वतीय क्षेत्रों का युवा भी अपने गांव में रहकर देश और दुनिया के बाजार के लिए कारोबार खड़ा कर सके।

यह भी पढ़ें 👉  Tehri Road Accident: भद्रकाली में 60 यात्रियों से भरी बस पलटी, दो चचेरे भाइयों की मौत; 13 घायल

उन्होंने कहा कि प्रदेश का औद्योगिक विकास केवल मैदानी क्षेत्रों तक सीमित न रहे, इसके लिए पर्वतीय जनपदों में भी औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए विशेष औद्योगिक पार्कों हेतु भूमि चिन्हित की गई है। छोटे उद्यमियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हरिद्वार में फ्लैटेड फैक्ट्री विकसित की जा रही है तथा भविष्य में सेलाकुई और पंतनगर में भी इस प्रकार की सुविधाएं विकसित करने की योजना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि जहां प्रतिभा हो, वहीं अवसर उपलब्ध हों और जहां युवा हों, वहीं रोजगार के साधन विकसित किए जाएं। उत्तराखंड का विकास केवल बड़े उद्योगों से संभव नहीं है। गांवों में तैयार होने वाले उत्पाद, शिल्पकार, किसान, छोटे व्यापारी एवं स्थानीय उद्यमी भी प्रदेश की विकास यात्रा के महत्वपूर्ण भागीदार हैं।

उन्होंने कहा कि “वन डिस्ट्रिक्ट, टू प्रोडक्ट” जैसी पहलों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों एवं पारंपरिक शिल्प को बड़े बाजारों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि “मेड इन उत्तराखंड” केवल प्रदेश के उत्पादों की पहचान न रहे, बल्कि गुणवत्ता और विश्वास के साथ वैश्विक बाजार में एक मजबूत ब्रांड के रूप में स्थापित हो। राज्य में फार्मा, हर्बल, आयुष, इंजीनियरिंग और ऑटो-कंपोनेंट जैसे क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों के रूप में विकसित हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में व्यापार करने वाला प्रत्येक व्यक्ति राज्य की विकास यात्रा का भागीदार है। व्यापार की प्रगति में ही प्रदेश की प्रगति निहित है। जब व्यापारी का व्यवसाय बढ़ता है तो रोजगार के नए अवसर पैदा होते हैं और राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। इसलिए सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक व्यापारी को सुरक्षित वातावरण, पारदर्शी व्यवस्था, सरल प्रक्रियाएं और निवेश के बेहतर अवसर उपलब्ध हों।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: देवीधुरा में 8 मिनट बरसी बग्वाल, CM धामी बने ऐतिहासिक पाषाण युद्ध के साक्षी

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि उत्तराखंड का व्यापारी केवल प्रदेश के बाजार तक सीमित न रहे, बल्कि देश और दुनिया के बाजार में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए। आज देश और उत्तराखंड तेजी से आगे बढ़ रहे हैं तथा व्यापार और उद्योग के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर ऐसा उत्तराखंड बनाना है, जो अपनी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक शक्ति के साथ आर्थिक शक्ति का भी प्रमुख केंद्र बने, जहां युवाओं के हाथ में रोजगार, व्यापारियों के मन में विश्वास और उद्यमियों के सामने नए अवसर हों।

मुख्यमंत्री ने व्यापारियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों से प्रदेश में निवेश एवं व्यापारिक गतिविधियों को और आगे बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा, “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है।” उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के अपने “विकल्प रहित संकल्प” के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। व्यापार एवं उद्योग जगत के सहयोग और सहभागिता से विकसित उत्तराखंड का संकल्प साकार होगा और उत्तराखंड विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर सांसद नैनीताल-ऊधमसिंह नगर श्री अजय भट्ट, राम सिंह कैड़ा, उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी नवीन लाल वर्मा, डॉ. अनिल कपूर ‘डब्बू’, शंकर कोरंगा, हुकुम सिंह कुंवर, व्यापार एवं उद्योग प्रतिनिधियों में कश्मीरी लाल गोयल, नीरज शारदा, राधेराम अग्रवाल, साकेत अग्रवाल, दीपक माहेश्वरी, गौरव गोयल, जूही गोयल, नवीन अग्रवाल, राजाराम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी., मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे सहित जीएसटी, उद्योग, सिडकुल एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन अपर सचिव मनमोहन मैनाली ने किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #Business #CMDhami #HaldwaniNews #MSME #UttarakhadNews

Related Stories

रुड़की तहसील कार्यालय में SIR कार्य का जायजा लेते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित Haridwar News: DM मयूर दीक्षित ने रुड़की में SIR कार्य का लिया जायजा, पारदर्शिता के साथ पुनरीक्षण के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar News: DM मयूर दीक्षित ने रुड़की में SIR कार्य का लिया जायजा, पारदर्शिता के साथ पुनरीक्षण के निर्देश

Mohan Chandra Joshi August 29, 2026
उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश समन्वयक रोहित भट्ट Uttarakhand Congress: सोशल मीडिया टीम में नई नियुक्तियां, रोहित भट्ट समेत 7 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राजनीति

Uttarakhand Congress: सोशल मीडिया टीम में नई नियुक्तियां, रोहित भट्ट समेत 7 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

Mohan Chandra Joshi August 29, 2026
राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Haldwani News: खेलभूमि बनेगा उत्तराखंड, CM धामी ने किया क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का शिलान्यास; सत्र शुरू
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • नैनीताल

Haldwani News: खेलभूमि बनेगा उत्तराखंड, CM धामी ने किया क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का शिलान्यास; सत्र शुरू

Mohan Chandra Joshi August 29, 2026
उत्तराखंड में बारिश और मौसम का बदला मिजाज Uttarakhand Weather Update: 2 सितंबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम, कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: 2 सितंबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम, कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

Mohan Chandra Joshi August 29, 2026
हल्द्वानी के गौलापार में पति के हमले में पत्नी की मौत Haldwani Crime: पति ने फावड़े के हत्थे से पत्नी का सिर फोड़ा, इलाज के दौरान मौत
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: पति ने फावड़े के हत्थे से पत्नी का सिर फोड़ा, इलाज के दौरान मौत

Mohan Chandra Joshi August 29, 2026
चकराता में 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार Dehradun Road Accident: चकराता में 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच घायल सुरक्षित रेस्क्यू
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • देहरादून

Dehradun Road Accident: चकराता में 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच घायल सुरक्षित रेस्क्यू

Mohan Chandra Joshi August 29, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • रुड़की तहसील कार्यालय में SIR कार्य का जायजा लेते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित Haridwar News: DM मयूर दीक्षित ने रुड़की में SIR कार्य का लिया जायजा, पारदर्शिता के साथ पुनरीक्षण के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar News: DM मयूर दीक्षित ने रुड़की में SIR कार्य का लिया जायजा, पारदर्शिता के साथ पुनरीक्षण के निर्देश

  • हल्द्वानी में व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Haldwani News: व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों से CM धामी का संवाद, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों से CM धामी का संवाद, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

  • उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश समन्वयक रोहित भट्ट Uttarakhand Congress: सोशल मीडिया टीम में नई नियुक्तियां, रोहित भट्ट समेत 7 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • राजनीति

    Uttarakhand Congress: सोशल मीडिया टीम में नई नियुक्तियां, रोहित भट्ट समेत 7 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

  • राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Haldwani News: खेलभूमि बनेगा उत्तराखंड, CM धामी ने किया क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का शिलान्यास; सत्र शुरू
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • नैनीताल

    Haldwani News: खेलभूमि बनेगा उत्तराखंड, CM धामी ने किया क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का शिलान्यास; सत्र शुरू

  • उत्तराखंड में बारिश और मौसम का बदला मिजाज Uttarakhand Weather Update: 2 सितंबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम, कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: 2 सितंबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम, कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,294)
  • उधमसिंह नगर (1,328)
  • क्राइम (3,495)
  • खेल (363)
  • चंपावत (988)
  • चमोली (450)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (302)
  • दुर्घटना (719)
  • देहरादून (11,140)
  • नैनीताल (6,493)
  • पर्यटन (215)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (979)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,164)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,155)
  • रुद्रप्रयाग (719)
  • रोजगार (515)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (638)
  • संस्कृति (231)
  • स्वास्थ्य (1,372)
  • हरिद्वार (926)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haridwar News: DM मयूर दीक्षित ने रुड़की में SIR कार्य का लिया जायजा, पारदर्शिता के साथ पुनरीक्षण के निर्देश Haridwar News: DM मयूर दीक्षित ने रुड़की में SIR कार्य का लिया जायजा, पारदर्शिता के साथ पुनरीक्षण के निर्देश Haldwani News: व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों से CM धामी का संवाद, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा Haldwani News: व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों से CM धामी का संवाद, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा Uttarakhand Congress: सोशल मीडिया टीम में नई नियुक्तियां, रोहित भट्ट समेत 7 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी Uttarakhand Congress: सोशल मीडिया टीम में नई नियुक्तियां, रोहित भट्ट समेत 7 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी Haldwani News: खेलभूमि बनेगा उत्तराखंड, CM धामी ने किया क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का शिलान्यास; सत्र शुरू Haldwani News: खेलभूमि बनेगा उत्तराखंड, CM धामी ने किया क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का शिलान्यास; सत्र शुरू Uttarakhand Weather Update: 2 सितंबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम, कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट Uttarakhand Weather Update: 2 सितंबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम, कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट