Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज: 5.63 लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज: 5.63 लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत 5.63 लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा हो गया है। डीएम ने राजनीतिक दलों और बीएलए की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।
Mohan Chandra Joshi June 22, 2026
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण बैठक की अध्यक्षता करते डीएम डॉ. आशीष चौहान।

मतदाता सूची पुनरीक्षण बैठक में डीएम डॉ. आशीष चौहान।

ख़बर शेयर करें -

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग, शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने पर दिया जोर

देहरादून, 22 जून 2026: जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के सफल संचालन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों, प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति, राजनीतिक दलों की भूमिका तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला कार्यालय में प्रत्येक सोमवार एसआईआर की समीक्षा की जाएगी।
जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध करते हुए कहा कि मतदाताओं के प्रपत्र भरने में सहयोग प्रदान करें तथा अपने-अपने बीएलए के माध्यम से पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जहां किसी घर पर ताला लगा हो अथवा परिवार उपलब्ध न हो, वहां बीएलओ द्वारा पुनः भ्रमण किया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची की तैयारी एवं संशोधन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक दलों के बीएलए-1 एवं बीएलए-2 की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होेंने सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि जिन मतदान स्थलों पर अभी तक बीएलए-2 की नियुक्ति नहीं की गई है, वहां शीघ्र नियुक्तियां सुनिश्चित करें, जिससे पुनरीक्षण कार्य के दौरान मतदाता सूची का परीक्षण, सत्यापन एवं संशोधन कार्य प्रभावी ढंग से किया जा सके। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की सफलता सभी हितधारकों की सहभागिता पर निर्भर करती है। राजनीतिक दलों, बीएलओ, बीएलए एवं आम नागरिकों के सहयोग से ही शत-प्रतिशत शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची तैयार की जा सकती है, जो लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाएगी।
जनपद में कुल 13,76,813 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से 22 जून 2026 तक 98.44 प्रतिशत मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं, जिनके सापेक्ष 40 प्रतिशत्, 5,63,043 गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन भी पूर्ण किया जा चुका है। बीएलओ द्वारा शेष मतदाताओं तक भी शीघ्र पहुंच सुनिश्चित की जा रही है।
बैठक में बताया गया कि यदि किसी मतदाता को गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हुआ है तो उसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को उपलब्ध कराई जाए। ऐसे प्रकरणों का सत्यापन कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी तथा मृत, स्थानांतरित एवं डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान कर पृथक सूची तैयार की जाएगी। यह सूची पंचायत भवनों, नगर निकाय कार्यालयों एवं जिला निर्वाचन कार्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई जाएगी।
बैठक में विधानसभावार बीएलए की स्थिति की भी समीक्षा की गई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा अधिकांश मतदान स्थलों पर बीएलए-1 एवं बीएलए-2 नियुक्त किए गए हैं, जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) द्वारा भी विभिन्न मतदान स्थलों पर बीएलए नामित किए गए हैं। बहुजन समाज पार्टी द्वारा अभी तक बीएलए-2 नियुक्त नहीं किए गए हैं तथा आम आदमी पार्टी द्वारा चार विधानसभा क्षेत्रों में बीएलए-1 की नियुक्ति की गई है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, कांग्रेस से अमेन्द्रा बिष्ट, रितेश जोशी, सुनील जायसवाल, भाजपा से अरविन्द जैन, सीपीआई एम से अन्नत आकाश, बीएसपी सत्येन्द्र सिंह, आम से कमल राना, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र देवली सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #AshishChauhan #Dehradun #DigitalGovernance #DMDehradun #ElectionCommission #ElectionUpdate #Uttarakhand #UttarakhandMorningPost #VoterListRevision #VoterRegistration

Related Stories

ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में अधिकारियों के निलंबन की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या के मामले का प्रतीकात्मक दृश्य Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
Dehradun में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनते हुए Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
पंतनगर सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
उत्तराखंड में झमाझम बारिश और मानसून का बदला मौसम Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
SSC CPO भर्ती के लिए पुलिसकर्मियों की सामूहिक तस्वीर रोजगार समाचार: SI के 1,871 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

रोजगार समाचार: SI के 1,871 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में अधिकारियों के निलंबन की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित

  • देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या के मामले का प्रतीकात्मक दृश्य Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’

  • Dehradun में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनते हुए Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश

  • पंतनगर सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी

  • उत्तराखंड में झमाझम बारिश और मानसून का बदला मौसम Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (468)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (286)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,547)
  • उधमसिंह नगर (1,335)
  • क्राइम (3,517)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,004)
  • चमोली (455)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (735)
  • देहरादून (11,275)
  • नैनीताल (6,544)
  • पर्यटन (219)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,202)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (526)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (649)
  • संस्कृति (234)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (939)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’ Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’ Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून