Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun News: ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था पर डीएम सख्त, माइक्रो लेवल प्लान से बदलेगी शहर की तस्वीर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • महानगर

Dehradun News: ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था पर डीएम सख्त, माइक्रो लेवल प्लान से बदलेगी शहर की तस्वीर

देहरादून में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और पार्किंग की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन अब माइक्रो लेवल प्लानिंग पर जोर दे रहा है। यदि विभाग समयबद्ध तरीके से कार्यों को पूरा करते हैं, तो शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम और व्यवस्थित बनाया जा सकता है।
Mohan Chandra Joshi July 10, 2026
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा बैठक करते हुए।

यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान।

ख़बर शेयर करें -

इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, सभी विभागों को समयबद्ध कार्य पूरे करने के निर्देश

देहरादून, 10 जुलाई 2026: मोबिलिटी प्लान के अंतर्गत देहरादून शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने तथा पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार, पार्किंग स्थलों के बेहतर उपयोग, लंबित निर्माण कार्यों की प्रगति एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई।
जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि देहरादून शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के लिए आवश्यकतानुसार सड़कों, चौराहों एवं जंक्शनों के सुधारीकरण हेतु माइक्रो लेवल प्लान तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा योजनाओं को समयबद्ध रूप से धरातल पर उतारें।
बैठक में आढ़त बाजार क्षेत्र में यातायात सुधार एवं व्यवस्थाओं, जंक्शन इम्प्रूवमेंट कार्यों की प्रगति, पार्किंग उपयोगिता की मॉनिटरिंग व्यवस्था, इंदिरा मार्केट पुनर्विकास कार्य, मंडी शिफ्टिंग, परेड ग्राउंड पार्किंग, रामराय पार्किंग सहित विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने आढ़त बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर के प्रमुख चौराहों के सुधारीकरण एवं सौंदर्यीकरण के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करते हुए कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराया जाए, जिससे यातायात का सुचारू संचालन सुनिश्चित हो सके।
इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग की धीमी प्रगति पर डीएम ने जताई नाराजगी
बैठक में इंदिरा मार्केट में निर्माणाधीन मल्टीलेवल कार पार्किंग की प्रगति की समीक्षा करते हुए बताया गया कि यहां लगभग 1050 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग विकसित की जा रही है। जिलाधिकारी ने कार्य की धीमी गति पर असंतोष व्यक्त करते हुए एमडीडीए के अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित कार्यदायी संस्था/फर्म के साथ बैठक कर प्रगति की विस्तृत आख्या प्रस्तुत की जाए तथा निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि पार्किंग स्थलों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के लिए नियमित मॉनिटरिंग व्यवस्था विकसित की जाए, ताकि शहर में अनावश्यक जाम की स्थिति को कम किया जा सके और आमजन को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत यातायात सुधार पर विशेष फोकस
नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के अंतर्गत शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक यातायात एवं नगर निगम को प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यातायात प्रबंधन के साथ-साथ प्रदूषण नियंत्रण, बेहतर पार्किंग व्यवस्था एवं सार्वजनिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए योजनाएं तैयार की जाएं।
जिलाधिकारी ने मंडी शिफ्टिंग, आढ़त बाजार सड़क सुधार, परेड ग्राउंड एवं रामराय पार्किंग सहित अन्य विकास कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने देहरादून शहर की यातायात व्यवस्था को आधुनिक, व्यवस्थित एवं जनसुविधा केंद्रित बनाने के लिए सभी विभागों को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर अपूर्वा सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, एमडीडीए, नगर निगम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: विशालकाय पेड़ गिरने से दो राहगीर घायल, SDRF के त्वरित रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #DehradunNews #DehradunTraffic #DMAshishChauhan #MobilityPlan #SmartCity #UrbanDevelopment #UttarakhandNews

Related Stories

अचानक हुई मौत का प्रतीकात्मक चित्र। Lalkuan News: पत्नी को सरप्राइज देने घर आया युवक, सुबह मौत की खबर से मातम में बदलीं खुशियां
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Lalkuan News: पत्नी को सरप्राइज देने घर आया युवक, सुबह मौत की खबर से मातम में बदलीं खुशियां

Mohan Chandra Joshi July 10, 2026
नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी रणजीत सिंह नेगी का शिक्षक प्रतिनिधिमंडल स्वागत करते हुए। Haldwani News: नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी रणजीत सिंह नेगी का स्वागत, शिक्षकों की समस्याओं पर हुई चर्चा
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • शिक्षा

Haldwani News: नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी रणजीत सिंह नेगी का स्वागत, शिक्षकों की समस्याओं पर हुई चर्चा

Mohan Chandra Joshi July 10, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन टिहरी लेक ग्लोबल डेस्टिनेशन परियोजना की बैठक में। Uttarakhand News: टिहरी झील को मिलेगी ग्लोबल पहचान, ग्रीन एनर्जी आधारित डेस्टिनेशन के रूप में होगा विकास
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पर्यटन

Uttarakhand News: टिहरी झील को मिलेगी ग्लोबल पहचान, ग्रीन एनर्जी आधारित डेस्टिनेशन के रूप में होगा विकास

Mohan Chandra Joshi July 10, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड सीएसआर डायलॉग कार्यक्रम में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए। Uttarakhand News: उत्तराखंड के विकास में साझीदार बने उद्योग जगत, सीएम धामी का CSR निवेश बढ़ाने का आह्वान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड के विकास में साझीदार बने उद्योग जगत, सीएम धामी का CSR निवेश बढ़ाने का आह्वान

Mohan Chandra Joshi July 10, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट बैठक से पहले Uttarakhand Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Mohan Chandra Joshi July 10, 2026
उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच जलभराव और मानसून का असर। Uttarakhand Weather Update: मानसून सक्रिय, भारी बारिश का रेड अलर्ट; अगले 24 घंटे बेहद संवेदनशील
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: मानसून सक्रिय, भारी बारिश का रेड अलर्ट; अगले 24 घंटे बेहद संवेदनशील

Mohan Chandra Joshi July 10, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा बैठक करते हुए। Dehradun News: ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था पर डीएम सख्त, माइक्रो लेवल प्लान से बदलेगी शहर की तस्वीर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • महानगर

    Dehradun News: ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था पर डीएम सख्त, माइक्रो लेवल प्लान से बदलेगी शहर की तस्वीर

  • अचानक हुई मौत का प्रतीकात्मक चित्र। Lalkuan News: पत्नी को सरप्राइज देने घर आया युवक, सुबह मौत की खबर से मातम में बदलीं खुशियां
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Lalkuan News: पत्नी को सरप्राइज देने घर आया युवक, सुबह मौत की खबर से मातम में बदलीं खुशियां

  • नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी रणजीत सिंह नेगी का शिक्षक प्रतिनिधिमंडल स्वागत करते हुए। Haldwani News: नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी रणजीत सिंह नेगी का स्वागत, शिक्षकों की समस्याओं पर हुई चर्चा
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • शिक्षा

    Haldwani News: नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी रणजीत सिंह नेगी का स्वागत, शिक्षकों की समस्याओं पर हुई चर्चा

  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन टिहरी लेक ग्लोबल डेस्टिनेशन परियोजना की बैठक में। Uttarakhand News: टिहरी झील को मिलेगी ग्लोबल पहचान, ग्रीन एनर्जी आधारित डेस्टिनेशन के रूप में होगा विकास
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • पर्यटन

    Uttarakhand News: टिहरी झील को मिलेगी ग्लोबल पहचान, ग्रीन एनर्जी आधारित डेस्टिनेशन के रूप में होगा विकास

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड सीएसआर डायलॉग कार्यक्रम में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए। Uttarakhand News: उत्तराखंड के विकास में साझीदार बने उद्योग जगत, सीएम धामी का CSR निवेश बढ़ाने का आह्वान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: उत्तराखंड के विकास में साझीदार बने उद्योग जगत, सीएम धामी का CSR निवेश बढ़ाने का आह्वान

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (448)
  • अल्मोड़ा (616)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,724)
  • उधमसिंह नगर (1,296)
  • क्राइम (3,423)
  • खेल (357)
  • चंपावत (969)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (297)
  • दुर्घटना (658)
  • देहरादून (10,845)
  • नैनीताल (6,372)
  • पर्यटन (211)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (310)
  • बागेश्वर (959)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (150)
  • मौसम (1,070)
  • यात्रा (403)
  • राजनीति (405)
  • राष्ट्रीय (1,134)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (503)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (613)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,358)
  • हरिद्वार (891)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था पर डीएम सख्त, माइक्रो लेवल प्लान से बदलेगी शहर की तस्वीर Dehradun News: ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था पर डीएम सख्त, माइक्रो लेवल प्लान से बदलेगी शहर की तस्वीर Lalkuan News: पत्नी को सरप्राइज देने घर आया युवक, सुबह मौत की खबर से मातम में बदलीं खुशियां Lalkuan News: पत्नी को सरप्राइज देने घर आया युवक, सुबह मौत की खबर से मातम में बदलीं खुशियां Haldwani News: नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी रणजीत सिंह नेगी का स्वागत, शिक्षकों की समस्याओं पर हुई चर्चा Haldwani News: नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी रणजीत सिंह नेगी का स्वागत, शिक्षकों की समस्याओं पर हुई चर्चा Uttarakhand News: टिहरी झील को मिलेगी ग्लोबल पहचान, ग्रीन एनर्जी आधारित डेस्टिनेशन के रूप में होगा विकास Uttarakhand News: टिहरी झील को मिलेगी ग्लोबल पहचान, ग्रीन एनर्जी आधारित डेस्टिनेशन के रूप में होगा विकास Uttarakhand News: उत्तराखंड के विकास में साझीदार बने उद्योग जगत, सीएम धामी का CSR निवेश बढ़ाने का आह्वान Uttarakhand News: उत्तराखंड के विकास में साझीदार बने उद्योग जगत, सीएम धामी का CSR निवेश बढ़ाने का आह्वान