Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून- राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया यूएसडीएमए की कॉफी टेबल बुक और डैशबोर्ड का लोकापर्ण
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून- राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया यूएसडीएमए की कॉफी टेबल बुक और डैशबोर्ड का लोकापर्ण

Mohan Chandra Joshi February 25, 2025
ख़बर शेयर करें -

Dehradun News: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राजभवन में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बनाई गई कॉफी टेबल बुक ‘श्री केदारनाथ जी क्षेत्र में आपदा प्रबंधन पर एक और प्रयास’ का विमोचन और यूएसडीएमए के डैशबोर्ड का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य प्राकृतिक आपदाओं के दृष्टिगत एक संवेदनशील राज्य है। भौगोलिक और पर्यावरणीय परिस्थितियों के कारण यहां भूस्खलन, बाढ़, बादल फटना, भूकंप जैसी आपदाएं समय-समय पर आती रहती हैं। इन आपदाओं से निपटना हमारे लिए एक बड़ी चुनौती रहती है। उन्होंने कहा कि 31 जुलाई 2024 को श्री केदारनाथ क्षेत्र में आई आपदा एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आई थी। इस कठिन परिस्थिति में उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) ने सभी रेखीय विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए त्वरित राहत एवं बचाव कार्य किए।

राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने केंद्र से समन्वय बनाते हुए इस आपदा की घड़ी में त्वरित निर्णय लेकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए, जो कि सराहनीय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उक्त घटना का संज्ञान लेते हुए चारधाम यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने एवं यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोकने के निर्देश दिए। उनकी निगरानी में युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किए गए। राज्यपाल ने कहा कि राहत और बचाव कार्यों के लिए भारत सरकार द्वारा भी भरपूर सहयोग प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी इस आपदा के बाद यात्रियों की सुरक्षा को लेकर इतने फिक्रमंद थे कि वे स्वयं इस रेस्क्यू अभियान की अपडेट लेते रहे।

राज्यपाल ने कहा कि इन सभी महत्वपूर्ण प्रयासों को एक पुस्तक के रूप में संकलित किया गया है, जो भविष्य के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का कार्य करेगी। ‘‘श्री केदारनाथ जी क्षेत्र में आपदा प्रबंधन पर एक और प्रयास’’ कॉफी टेबल बुक में उन सभी बहादुर व्यक्तियों और संगठनों के योगदान को संजोया गया है, जिन्होंने अपनी निस्वार्थ सेवा से इस आपदा का प्रभाव कम करने में सहायता की।

यह भी पढ़ें 👉  Udham Singh Nagar: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार तहसील के दो कर्मचारी

राज्यपाल ने कहा कि आज हम यू.एस.डी.एम.ए. डैशबोर्ड का भी लोकार्पण कर रहे हैं, जो आपदा प्रबंधन प्रणाली को अधिक सटीक, त्वरित और पारदर्शी बनाएगा। यह डिजिटल प्रणाली न केवल आपदाओं से संबंधित आंकड़ों के संग्रहण और विश्लेषण में सहायता करेगी, बल्कि नीति-निर्माण और त्वरित निर्णय लेने में भी सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि इस डैशबोर्ड से उत्तराखण्ड को आपदा प्रबंधन में एक नई तकनीकी शक्ति मिलेगी, जिससे न केवल त्वरित प्रतिक्रिया संभव होगी, बल्कि भविष्य में बेहतर आपदा पूर्वानुमान और योजनाएं भी बनाई जा सकेंगी।

राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड एक ऐसा राज्य है, जो न केवल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि अपने नागरिकों की सेवा-भावना और साहस के लिए भी जाना जाता है। राज्यपाल ने उन सभी व्यक्तियों और संगठनों का धन्यवाद किया जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपना कर्तव्य निभाया और लोगों की रक्षा के लिए दिन-रात कार्य किया। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर एक सशक्त, सतर्क और आपदा-प्रतिरोधी उत्तराखण्ड के निर्माण की दिशा में कार्य करें, ताकि हम अपनी प्राकृतिक धरोहरों की रक्षा करते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित कर सकें।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि श्री केदारनाथ क्षेत्र में 31 जुलाई 2024 को आई आपदा के दौरान किए गए राहत एवं बचाव कार्यों के प्रयासों को दर्शाने वाली “कॉफी टेबल बुक“ का विमोचन और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में नवाचारों को बढ़ावा देने वाले यूएसडीएमए के डैशबोर्ड का लोकार्पण किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष केदारनाथ क्षेत्र में आई आपदा के दौरान चारधाम यात्रा भी चल रही थी। शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और जिला प्रशासन से मुख्यमंत्री रातभर प्रभावित क्षे़त्र की हर अपडेट लेते रहे। अगले दिन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के लिए स्वयं मोर्चा संभाला। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आपदा से बचाव के लिए सामाजिक, धार्मिक संगठनों और स्थानीय लोगों का सरकार को पूरा सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि यह प्राकृतिक आपदा भर नहीं थी बल्कि हमारे धैर्य, समर्पण और आपदा प्रबंधन की क्षमताओं की एक कठिन परीक्षा भी थी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश के ऑरेंज और येलो अलर्ट के बीच दो जिलों में कल स्कूल बंद

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वे केदारनाथ क्षेत्र में श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे तो उनके मन में शंका थी कि देशभर से आये श्रद्धालुओं के मन में आक्रोश का भाव होगा। उन्होंने कहा कि हमारे प्रभावित क्षेत्र में जाते ही श्रद्धालुओं में उत्साह का भाव दिखा। श्रद्धालुओं ने कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि हम सभी देवभूमि से सुरक्षित अपने घर जायेंगे। सभी श्रद्धालुओं को भोजन, दवाई और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला गया। आपदा प्रभावित क्षेत्र में 29 स्थानों पर सड़क मार्ग ध्वस्त हो गये थे, उन सभी को जल्द प्रारंभ किया। व्यावसायिक संगठनों के लोगों से बात कर उनके सुझावों को आगे बढ़ाया। इस आपदा में हमारे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस बल, भारतीय वायु सेना के जवानों तथा जिला प्रशासन की टीमों के साथ ही स्थानीय लोगों ने कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में किसी भी आपदा की चुनौती से पार पाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) का सहयोग हमें निरंतर मिलता है। उन्होंने कहा कि इस बार कि चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित बनाने के लिए पूरी तैयारियां की जा रही है। प्रदेश में 08 दिसम्बर 2024 से शुरू हुई शीतकालीन यात्रा के भी अच्छे अनुभव सामने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री का शीतकालीन यात्रा में कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुखवा में उनके लिए भी एक अलग प्रकार का अनुभव था। शीतकाल में उत्तराखण्ड का नैसर्गिक सौन्दर्य और भी अद्भुत होता है।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री और रूद्रप्रयाग जनपद के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि 31 जुलाई 2024 का दिन केदारघाटी के लिए बहुत दुखद दिन था। लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा के दौरान सबसे आगे खड़े होकर लोगों के अंदर का डर दूर कर यात्रा फिर शुरु करवाने में सफलता हासिल की। केदारनाथ और सिलक्यारा आपदा प्रबंधन इसका उदाहरण है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हर बार सरकार अपनी कार्यकुशलता से आपदा से निपटने में कामयाब रही। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री आपदा के दौरान काम करते हैं, एक कॉफी टेबल बुक तो मुख्यमंत्री पर भी बनाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  Kathgodam-Delhi Vande Bharat: काठगोदाम-दिल्ली वंदे भारत को लेकर बढ़ीं उम्मीदें

यूएसडीएमए द्वारा विकसित किए गए डैशबोर्ड की विशेषताएं

इस डैशबोर्ड से उत्तराखण्ड में आपदा प्रबंधन प्रणाली को अधिक सटीक, त्वरित और पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की रिपोर्टिंग प्रक्रिया तथा एक्शन टेकन रिपोर्ट को डिजिटल बनाया जाएगा। आपदा की घटनाओं का त्वरित विश्लेषण करने एवं उचित निर्णय लेने में सहायता मिलेगी। आपदा संबंधी डेटा को किसी भी स्थान से ऑनलाइन एक्सेस किया जा सकेगा। सभी जिलों से डिजिटल माध्यम से सूचनाओं का संकलन होगा, आपदा प्रबंधन तंत्र को अधिक प्रभावी एवं डेटा संचालित बनाने में मदद मिलेगी। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, हेमकुंड साहिब तथा शीतकाल के दौरान पांडुकेश्वर, ऊखीमठ, मुखवा, खरसाली में प्रतिदिन आगमन कर रहे तीर्थयात्रियों एवं वाहनों की सूचनाएं नियमित अपडेट की जाएंगी। आपदाओं के कारण होने वाली जनहानि, पशुहानि तथा परिसंपत्तियों की क्षति, सड़क दुर्घटनाओं का विवरण, आगामी दस दिवस का मौसम पूर्वानुमान, उत्तराखण्ड के विभिन्न जिलों में तैनात आपदा मित्रों की जीआईएस लोकेशन के साथ फोन नंबर, सेटेलाइट फोन की सूचनाएं तथा सड़कों के बाधित होने व खुलने की जानकारी समाहित होगी।

इस अवसर पर विधायक रुद्रप्रयाग भरत चौधरी, उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति विनय रोहिला, मंडी परिषद् के अध्यक्ष अनिल डब्बू, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन, अपर सचिव राज्यपाल स्वाति एस भदौरिया, एडीजी ए.पी. अंशुमान, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजकुमार नेगी, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग डॉ. सौरभ गहरवार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

भारी बारिश के अलर्ट के बीच रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में 30 जुलाई को स्कूल बंद करने का प्रशासनिक आदेश। Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश के ऑरेंज और येलो अलर्ट के बीच दो जिलों में कल स्कूल बंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम
  • शिक्षा

Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश के ऑरेंज और येलो अलर्ट के बीच दो जिलों में कल स्कूल बंद

Mohan Chandra Joshi July 29, 2026
विश्व बाघ दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चम्पावत की साहसी बेटी किरण पाण्डेय को सम्मानित करते हुए। World Tiger Day: गुलदार से पिता की जान बचाने वाली चम्पावत की बेटी को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

World Tiger Day: गुलदार से पिता की जान बचाने वाली चम्पावत की बेटी को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

Mohan Chandra Joshi July 29, 2026
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में सुशील जोशी के कंधों पर निरीक्षक पद के सितारे सजाए नैनीताल पुलिस में गौरव का पल, सुशील जोशी बने निरीक्षक; एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कंधों पर सजाए सितारे
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल पुलिस में गौरव का पल, सुशील जोशी बने निरीक्षक; एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कंधों पर सजाए सितारे

Mohan Chandra Joshi July 29, 2026
सांसद अजय भट्ट रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर काठगोदाम-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने की मांग रखते हुए Kathgodam-Delhi Vande Bharat: काठगोदाम-दिल्ली वंदे भारत को लेकर बढ़ीं उम्मीदें
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Kathgodam-Delhi Vande Bharat: काठगोदाम-दिल्ली वंदे भारत को लेकर बढ़ीं उम्मीदें

Mohan Chandra Joshi July 29, 2026
लालकुआं मां अवंतिका शक्तिपीठ मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर आयोजित हनुमान चालीसा पाठ और भजन-कीर्तन कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालु लालकुआं में आस्था का संगम, मां अवंतिका शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा पर भव्य आयोजन
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

लालकुआं में आस्था का संगम, मां अवंतिका शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा पर भव्य आयोजन

Mohan Chandra Joshi July 29, 2026
dehradun-hiv-aids-mission-safety-dm-meeting-29-july-2026.webp Dehradun News: HIV/AIDS मुक्त देहरादून के लिए प्रशासन का बड़ा अभियान, हाई रिस्क क्षेत्रों की होगी GIS मैपिंग
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Dehradun News: HIV/AIDS मुक्त देहरादून के लिए प्रशासन का बड़ा अभियान, हाई रिस्क क्षेत्रों की होगी GIS मैपिंग

Mohan Chandra Joshi July 29, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • भारी बारिश के अलर्ट के बीच रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में 30 जुलाई को स्कूल बंद करने का प्रशासनिक आदेश। Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश के ऑरेंज और येलो अलर्ट के बीच दो जिलों में कल स्कूल बंद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम
    • शिक्षा

    Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश के ऑरेंज और येलो अलर्ट के बीच दो जिलों में कल स्कूल बंद

  • विश्व बाघ दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चम्पावत की साहसी बेटी किरण पाण्डेय को सम्मानित करते हुए। World Tiger Day: गुलदार से पिता की जान बचाने वाली चम्पावत की बेटी को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    World Tiger Day: गुलदार से पिता की जान बचाने वाली चम्पावत की बेटी को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

  • एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में सुशील जोशी के कंधों पर निरीक्षक पद के सितारे सजाए नैनीताल पुलिस में गौरव का पल, सुशील जोशी बने निरीक्षक; एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कंधों पर सजाए सितारे
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    नैनीताल पुलिस में गौरव का पल, सुशील जोशी बने निरीक्षक; एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कंधों पर सजाए सितारे

  • सांसद अजय भट्ट रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर काठगोदाम-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने की मांग रखते हुए Kathgodam-Delhi Vande Bharat: काठगोदाम-दिल्ली वंदे भारत को लेकर बढ़ीं उम्मीदें
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Kathgodam-Delhi Vande Bharat: काठगोदाम-दिल्ली वंदे भारत को लेकर बढ़ीं उम्मीदें

  • लालकुआं मां अवंतिका शक्तिपीठ मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर आयोजित हनुमान चालीसा पाठ और भजन-कीर्तन कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालु लालकुआं में आस्था का संगम, मां अवंतिका शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा पर भव्य आयोजन
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    लालकुआं में आस्था का संगम, मां अवंतिका शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा पर भव्य आयोजन

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (458)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (24,954)
  • उधमसिंह नगर (1,308)
  • क्राइम (3,455)
  • खेल (357)
  • चंपावत (971)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (679)
  • देहरादून (10,967)
  • नैनीताल (6,420)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (970)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,114)
  • यात्रा (410)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,144)
  • रुद्रप्रयाग (713)
  • रोजगार (509)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (627)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,363)
  • हरिद्वार (906)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश के ऑरेंज और येलो अलर्ट के बीच दो जिलों में कल स्कूल बंद Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश के ऑरेंज और येलो अलर्ट के बीच दो जिलों में कल स्कूल बंद World Tiger Day: गुलदार से पिता की जान बचाने वाली चम्पावत की बेटी को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित World Tiger Day: गुलदार से पिता की जान बचाने वाली चम्पावत की बेटी को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित नैनीताल पुलिस में गौरव का पल, सुशील जोशी बने निरीक्षक; एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कंधों पर सजाए सितारे नैनीताल पुलिस में गौरव का पल, सुशील जोशी बने निरीक्षक; एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कंधों पर सजाए सितारे Kathgodam-Delhi Vande Bharat: काठगोदाम-दिल्ली वंदे भारत को लेकर बढ़ीं उम्मीदें Kathgodam-Delhi Vande Bharat: काठगोदाम-दिल्ली वंदे भारत को लेकर बढ़ीं उम्मीदें लालकुआं में आस्था का संगम, मां अवंतिका शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा पर भव्य आयोजन लालकुआं में आस्था का संगम, मां अवंतिका शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा पर भव्य आयोजन