Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून- सीएम पुष्कर धामी ने 1425 चयनित पुलिस अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून- सीएम पुष्कर धामी ने 1425 चयनित पुलिस अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

Mohan Chandra Joshi June 6, 2023
ख़बर शेयर करें -

Dehradun News: 1425 अभ्यर्थियों को आज उत्तराखण्ड पुलिस में नियुक्ति दी गई है। पुलिस लाईन, देहरादून में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 55 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। आरक्षी जनपद पुलिस, आरक्षी पी.ए.सी/आई.आर.बी तथा फायरमैन में चयनित कुल सभी 1425 अभ्यर्थियों को आज नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। मुख्यमंत्री ने कहा पुलिस आरक्षी के जो 1550 शेष रिक्त पद हैं, उन पर नई भर्ती प्रक्रिया शीघ्र प्रारम्भ की जायेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों एवं उनके माता-पिता को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज राज्य के जनपदों एवं पीएसी वाहिनियों में पुलिस विभाग के विभिन्न संवर्गों में पुलिस आरक्षी के रूप में हमारे ऊर्जा से भरे नवयुवक एवं नवयुवतियां पुलिस का अभिन्न अंग बनने जा रहे हैं। पुलिस आरक्षी पुलिस फोर्स की प्राथमिक इकाई है, जो विभाग में नींव की तरह कार्य करते हैं एवं विभिन्न थाने चौकियों एवं चौराहों पर पुलिस का मुख्य चेहरा बनकर तैनात रहते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि हमारे ये पुलिस आरक्षी कड़ी मेहनत, लगन एवं ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस व्यवस्था किसी भी राज्य की सुरक्षा एवं समृद्धि का एक आवश्यक अंग है। उत्तराखंड पुलिस हमेशा से अपने कार्य के प्रति समर्पित रही है, कोरोनाकाल हो या फिर प्राकृतिक आपदा, हर विपरीत परिस्थितियों में हमारी पुलिस फोर्स ने बेहतरीन कार्य किया है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन के अनुरूप राज्य सरकार उत्तराखंड पुलिस को एक आधुनिक और स्मार्ट पुलिस बल बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। उत्तराखण्ड पुलिस ने मित्रता, सेवा एवं सुरक्षा के रूप में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। उत्तराखण्ड की आबादी के अलावा राज्य में राज्य की आबादी से लगभग पांच गुना श्रद्धालुगण देवभूमि आते हैं। प्रदेश में चारधाम यात्रा में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु आ रहे हैं। हमारी मित्र पुलिस के जवान पूरी तत्परता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब हम दूसरों के दर्द को अपना दर्द समझकर सेवाभाव से अपनी ड्यूटी करते हैं तभी हम सही अर्थों में अपने कर्तव्यों का भली भांति निर्वहन करने में सफल रहते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: BDC सदस्य की संदिग्ध मौत से सनसनी, SDRF ने खीरगंगा नदी से बरामद किया शव

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में पूर्ण पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं कराने के लिए कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया है। इस कानून के लागू होने के बाद अभी तक सभी परीक्षाएं पारदर्शी तरीके से सकुशल संपन्न कराई जा चुकी हैं। इस कानून के प्राविधान इतने कड़े किये गए हैं कि युवाओं के भविष्य के साथ कोई भी नकल माफिया खिलवाड़ नहीं कर सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी को रोकने के लिए उन्होंने तय किया कि इसके लिए चाहे कितना भी संघर्ष करना पड़े, कितने भी लोगों की आलोचनाओं का शिकार होना पड़े, लेकिन एक गरीब माता-पिता के बेटे एवं बेटी के साथ अब वे अन्याय नहीं होने देंगे। एक सामान्य परिस्थिति में रहने वाले बेटे व बेटियों के माता-पिता के पास यदि कोई पूंजी होती है, तो उनकी शिक्षा होती है, उस पर भी लूट हो जायेगी, तो जो माता-पिता विपरीत परिस्थितियों में भी अपने बच्चों का लालन-पालन करते हैं और उनकी शिक्षा को आगे बढ़ाते हैं, उनके पास कुछ नहीं रह जायेगा। इस कानून के बनने के बाद प्रदेश सख्त नकल विरोधी कानून बनाने वाले राज्यों की श्रेणी में अग्रणी राज्य है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने बनाई उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार, ट्रायल सफल; CM धामी ने की सराहना

अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड पुलिस में भर्ती होने वाले सभी अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि अब हमारे इन युवाओं को जन सेवा करने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। समाज के लिए पुलिस का रोल बहुत महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि समाज के साथ मधुर व्यवहार रखते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करना एवं समाज को सही दिशा में ले जाने में भी पुलिस की बड़ी भूमिका होती है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को ₹146.32 करोड़ की सौगात, CM धामी ने DBT से जारी की धनराशि

पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार ने कहा आज उत्तराखण्ड पुलिस को 1425 नये जवान मिल गये हैं। 2016 के बाद लगभग सात साल बाद उत्तराखण्ड पुलिस को नये आरक्षी मिले हैं। उन्होंने कहा कि इनकी प्रशिक्षण की शुरूआत भी आज से ही की जायेगी। इन सभी आरक्षी को सामान्य प्रशिक्षण के साथ ही तकनीक आधारित प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में वर्तमान में मुख्य आरक्षी दूरसंचार, उपनिरीक्षक तथा विधि विज्ञान प्रयोगशाला के अन्तर्गत कुल 538 पदों पर भर्ती प्रक्रिया गतिमान है।

इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक विनोद चमोली, अपर पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarakhand police उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड देहरादून- सीएम पुष्कर धामी ने 1425 चयनित पुलिस अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

हरिद्वार में गंगा के तेज बहाव में फंसे शिवभक्तों का SDRF ने किया रेस्क्यू Haridwar: कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की मुस्तैदी, गंगा के तेज बहाव में फंसे 18 शिवभक्तों को रेस्क्यू कर बचाया
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar: कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की मुस्तैदी, गंगा के तेज बहाव में फंसे 18 शिवभक्तों को रेस्क्यू कर बचाया

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश और ऑरेंज अलर्ट का मौसम पूर्वानुमान Uttarakhand Weather Update: अगले दो दिन ऑरेंज अलर्ट, बहुत भारी बारिश की आशंका; 13 अगस्त तक मानसून का जोर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: अगले दो दिन ऑरेंज अलर्ट, बहुत भारी बारिश की आशंका; 13 अगस्त तक मानसून का जोर

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी पुरस्कार समारोह में Uttarakhand: तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार से मातृशक्ति सम्मानित, सीएम धामी ने बढ़ाई सम्मान राशि
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार से मातृशक्ति सम्मानित, सीएम धामी ने बढ़ाई सम्मान राशि

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
देहरादून में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी Dehradun: जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, छह भार वर्गों में चमके विजेता
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देहरादून

Dehradun: जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, छह भार वर्गों में चमके विजेता

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड भू कानून Uttarakhand: धामी सरकार के सख्त भू कानून का असर, नैनीताल में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Uttarakhand: धामी सरकार के सख्त भू कानून का असर, नैनीताल में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
अल्मोड़ा में ट्रायल के दौरान उड़ता इलेक्ट्रिक वाहन Uttarakhand: अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने बनाई उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार, ट्रायल सफल; CM धामी ने की सराहना
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand: अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने बनाई उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार, ट्रायल सफल; CM धामी ने की सराहना

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हरिद्वार में गंगा के तेज बहाव में फंसे शिवभक्तों का SDRF ने किया रेस्क्यू Haridwar: कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की मुस्तैदी, गंगा के तेज बहाव में फंसे 18 शिवभक्तों को रेस्क्यू कर बचाया
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar: कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की मुस्तैदी, गंगा के तेज बहाव में फंसे 18 शिवभक्तों को रेस्क्यू कर बचाया

  • उत्तराखंड में भारी बारिश और ऑरेंज अलर्ट का मौसम पूर्वानुमान Uttarakhand Weather Update: अगले दो दिन ऑरेंज अलर्ट, बहुत भारी बारिश की आशंका; 13 अगस्त तक मानसून का जोर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: अगले दो दिन ऑरेंज अलर्ट, बहुत भारी बारिश की आशंका; 13 अगस्त तक मानसून का जोर

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी पुरस्कार समारोह में Uttarakhand: तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार से मातृशक्ति सम्मानित, सीएम धामी ने बढ़ाई सम्मान राशि
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार से मातृशक्ति सम्मानित, सीएम धामी ने बढ़ाई सम्मान राशि

  • देहरादून में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी Dehradun: जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, छह भार वर्गों में चमके विजेता
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • देहरादून

    Dehradun: जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, छह भार वर्गों में चमके विजेता

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड भू कानून Uttarakhand: धामी सरकार के सख्त भू कानून का असर, नैनीताल में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Uttarakhand: धामी सरकार के सख्त भू कानून का असर, नैनीताल में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (460)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,056)
  • उधमसिंह नगर (1,315)
  • क्राइम (3,462)
  • खेल (358)
  • चंपावत (972)
  • चमोली (440)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (299)
  • दुर्घटना (688)
  • देहरादून (11,027)
  • नैनीताल (6,434)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (975)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,132)
  • यात्रा (412)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,149)
  • रुद्रप्रयाग (716)
  • रोजगार (512)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (631)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (913)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haridwar: कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की मुस्तैदी, गंगा के तेज बहाव में फंसे 18 शिवभक्तों को रेस्क्यू कर बचाया Haridwar: कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की मुस्तैदी, गंगा के तेज बहाव में फंसे 18 शिवभक्तों को रेस्क्यू कर बचाया Uttarakhand Weather Update: अगले दो दिन ऑरेंज अलर्ट, बहुत भारी बारिश की आशंका; 13 अगस्त तक मानसून का जोर Uttarakhand Weather Update: अगले दो दिन ऑरेंज अलर्ट, बहुत भारी बारिश की आशंका; 13 अगस्त तक मानसून का जोर Uttarakhand: तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार से मातृशक्ति सम्मानित, सीएम धामी ने बढ़ाई सम्मान राशि Uttarakhand: तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार से मातृशक्ति सम्मानित, सीएम धामी ने बढ़ाई सम्मान राशि Dehradun: जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, छह भार वर्गों में चमके विजेता Dehradun: जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, छह भार वर्गों में चमके विजेता Uttarakhand: धामी सरकार के सख्त भू कानून का असर, नैनीताल में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित Uttarakhand: धामी सरकार के सख्त भू कानून का असर, नैनीताल में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित