Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: सीएम धामी ने “एक साल नई मिसाल’’ विकास पुस्तिका का किया विमोचन , सिटी पार्क की रखी आधारशिला
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: सीएम धामी ने “एक साल नई मिसाल’’ विकास पुस्तिका का किया विमोचन , सिटी पार्क की रखी आधारशिला

Mohan Chandra Joshi March 23, 2023
ख़बर शेयर करें -
  • राज्य सरकार के एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर रेंजर्स ग्राउण्ड में आयोजित किया गया मुख्य कार्यक्रम।

देहरादून। राज्य सरकार के एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रदेशभर में सरकार की एक साल की उपलब्धियों पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रेंजर्स ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका ‘‘एक साल नई मिसाल’’ का विमोचन किया। इस अवसर पर ग्राम तरला नागल सहस्त्रधारा मार्ग में 12.45 हेक्टेयर में बनने वाले लगभग 37 करोड़ रूपये की लागत के सिटी फोरेस्ट का शिलान्यास इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन के साथ विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये बहुद्देशीय शिविर का अवलोकन किया। प्रदेश के सभी जनपदों में जनपद के प्रभारी मंत्रियों, विधायकगणों एवं अन्य जन प्रतिनिधियों ने सरकार के एक साल पूर्ण होने पर आयोजित किये गये कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया।

सरकार के एक साल पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशहित में की 16 महत्वपूर्ण घोषणाएं।

मुख्यमंत्री ने की प्रदेश हित में 16 घोषणाएं। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य में मुख्यमन्त्री प्रतियोगी परीक्षार्थी परिवहन योजना शुरू की जायेगी। इस योजना के तहत परीक्षाओं में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों को आने-जाने के लिए परिवहन निगम की बसों में किराये में 50 प्रतिशत की छूट दी जायेगी। कक्षा 06 से ही कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की शिक्षा को लागू किया जायेगा। राज्य के सभी 13 जनपदों में लैब ऑन व्हील्स ‘‘चलती-फिरती प्रयोगशाला स्थापित की जायेगी। उत्तराखण्ड राज्य साइंस टेक्नोलॉजी और इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जायेगा। साथ ही राज्य सरकार इस क्षेत्र में शीघ्र ही ‘‘साइंस और टेक्नोलॉजी इनोवेशन पॉलिसी’’ लायेगी। हल्द्वानी गौलापार में स्थापित अन्तरराष्ट्रीय स्टेडियम को उच्चीकृत कर अन्तरराष्ट्रीय मानकों का खेल विश्वविद्यालय स्थापित किया जायेगा। राज्य में काश्तकारों को सहयोग देने के लिए मुख्यमंत्री औद्यानिकीकरण योजना प्रारम्भ की जायेगी। राज्य में पशुपालकों को सहयोग देने के मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन प्रारम्भ किया जाएगा। राज्य में मुख्यमंत्री कौशल विकास एवं रोजगार योजना प्रारम्भ की जायेगी। जिसमें स्नातक पास छात्र एवं छात्राओं को आवश्यक रूप से दक्ष बनाया जायेगा। राज्य के ऐसे गाँव जिनकी आबादी 250 से अधिक है, उनको मुख्य सड़कों से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना प्रारम्भ की जाएगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में उपलब्धता एवं उपयुक्तता के आधार पर 01-01 अमृत सरोवर / झील को पर्यटक स्थल एवं वाटर स्पोर्टस के केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा। जिला सेवायोजन एवं कौशल विकास कार्यालय को स्वरोजगार केन्द्र के नोडल कार्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा। श्रमिकों के बच्चों को भी उचित स्कूली शिक्षा मिल सके इस हेतु राज्य सरकार मोबाईल स्कूल (चलते-फिरते स्कूल) प्रारम्भ किये जायेंगे। राज्य सरकार द्वारा दिवालीखाल से गैरसैंण तक के सड़क मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य किया जायेगा। लोकतंत्र सेनानी की मृत्यु होने पर उनकी पेंशन विधवा पत्नी को दी जाएगी। उत्तराखण्ड के लोकपर्वों उत्तरायणी, फूलदैई, हरेला, ईगास, बूढ़ीदिवाली आदि लोकपर्वों को व्यापक पहचान दिलाए जाने एवं पूर्ण श्रद्धा एवं हर्षाल्लास के साथ मनाए जाने के लिए समेकित नीति बनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में तेजी, 98.22% मतदाताओं तक पहुंचे गणना प्रपत्र

उत्कृष्ट उत्तराखण्ड बनाना राज्य सरकार का लक्ष्य।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज का दिन कई अर्थों में विशेष है। आज के दिन देवभूमि की जनता द्वारा अपनी आशाओं-आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए चुनी गई सरकार का एक वर्ष पूर्ण हुआ है। आज हमारा उत्तराखंड ‘‘उत्कृष्ट उत्तराखंड’’ बनने की राह पर अग्रसर है। उत्तराखंड की राजनीति में यह पहला अवसर था जब जनता-जनार्दन ने किसी एक दल को दोबारा सेवा का अवसर प्रदान किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता भली-भांति जानती है कि कौन इस प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ा सकता है? कौन वंचितों को उनके अधिकार दे सकता है? कौन युवाओं के सपने साकार कर सकता है और कौन अंत्योदय की परिकल्पना को सही आकार दे सकता है? जनता ने सत्य को चुना और हर कसौटी पर परख कर हमें एक बार पुनः सेवा का अवसर दिया। इस एक वर्ष के दौरान हर क्षण यह प्रयास किया है कि जितनी भी प्रदेश के सामने चुनौतियां हैं, उन सभी का समाधान निकाला जाए और राज्य को विकास कि राह पर आगे बढ़ाया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल, साथी फरार

जनता का विश्वास ही हमारी प्रेरणा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब भी वे जनहित में कोई फैसला लेते हैं, तो सबसे पहले समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों के चेहरों को ध्यान में रखते हैं, इससे निर्णय लेने में आसानी होती है। लोगों का विश्वास ही हमारी प्रेरणा है, उनके इस विश्वास को हमें और अधिक मजबूत करना है। उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का जो विकल्प रहित संकल्प लेकर हम चल रहे हैं उसके कुछ पड़ाव हमें पार कर लिए हैं और कई पड़ाव अभी पार करने हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की अपेक्षा के अनुसार उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार पूर्ण रूप से संकल्पबद्ध है। किसी भी सरकार के मूल्यांकन के लिये एक वर्ष का समय बहुत कम होता है, फिर भी इस एक वर्ष में नए उत्तराखण्ड के संकल्प के साथ राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। सरकार ने इस एक वर्ष के कार्यकाल को राज्य में संस्थागत सुधारों की दिशा में अनेक कदम उठाये।

एक साल में जनहित में लिए गये अनेक महत्वपूर्ण निर्णय।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा मसूरी में ‘सशक्त उत्तराखण्ड@25 थीम’ पर आयोजित व्यापक चिंतन और विचार-विमर्श द्वारा क्षेत्रवार राज्य के विकास का ना केवल खाका तैयार किया गया बल्कि इस पर तेजी से काम भी शुरू किया जा चुका है। अंत्योदय परिवारों को तीन गैस सिलेंडर देने हों, प्रदेश की महिलाओं के लिये क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था को लागू करना हो, समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करने की कार्यवाही हो, जबरन धर्मांतरण पर रोक के लिये कानून बनाना हो,नई शिक्षा नीति लागू करना हो,नई खेल नीति लागू करना हो,सख्त नकल विरोधी कानून हो, राज्य आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत का क्षैतिज आरक्षण देना हो सरकार ने राज्य के लिए आवश्यक इन कार्यों को इतने कम समय में कर के दिखाया है। राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून बनाया गया है। उत्तराखंड में पहली बार परीक्षाओं में धांधली करने वाले 80 से ज्यादा लोगों को जेल में डाला है।

प्रदेश के समग्र विकास के लिए मिल रहा है प्रधानमंत्री जी का मार्गदर्शन।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में देवभूमि उत्तराखण्ड का तेजी से विकास हो रहा है। पिछले वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाएं प्रदेश के लिए ना केवल स्वीकृत की गई हैं बल्कि इनमें से कई पूर्ण होने की कगार पर भी हैं। प्रधानमंत्री जी ने गौरीकुण्ड-केदारनाथ और गोविंदघाट-हेमकुण्ट साहिब रोपवे का शिलान्यास किया है और उन्हीं के मार्गदर्शन में मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी पर अभूतपूर्व कार्य हो रहा है। उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने के लिए डबल इंजन की हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री जी ने श्री केदारनाथ की भूमि पर का था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने के लिए राज्य सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है। सभी विभागों द्वारा आगामी 10 सालों के रोडमैप पर कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मुहिम को मिला दुग्ध संघ का साथ, 19 जून को सुंदरकांड व विशाल भंडारा

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एक साल में राज्य सरकार ने लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय।

कैबिनेट मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह के नेतृत्व में राज्य सरकार ने एक साल में जनहित में अनेक निर्णय लिये। गरीबों को साल में मुफ्त में 03 गैस सिलेण्डर दिये जा रहे हैं। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय कार्य हुए हैं। स्टार्टप एवं स्किल डेवलपमेंट की दिशा में विशेष प्रयास किये गये हैं। 2025 तक उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए हर क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहे हैं। सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुंचाई जा रही है।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, विधायक खजान दास, विनोद चमोली, उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, बृज भूषण गैरोला, सहदेव सिंह पुंडीर, मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, मेयर ऋषिकेश अनीता मंमगई, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेष बगोली, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Hindi News Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand News Today Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड देहरादून: सीएम धामी ने "एक साल नई मिसाल’’ विकास पुस्तिका का किया विमोचन मुख्यमंत्री उत्तराखंड लेटेस्ट खबर उत्तराखंड सिटी पार्क की रखी आधारशिला

Related Stories

हरिद्वार भूमि खरीद मामले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति, तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति, तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट

Mohan Chandra Joshi June 19, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट करते रेलवे बोर्ड चेयरमैन सतीश कुमार। उत्तराखंड के रेलवे नेटवर्क को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री और रेलवे बोर्ड चेयरमैन की अहम बैठक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के रेलवे नेटवर्क को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री और रेलवे बोर्ड चेयरमैन की अहम बैठक

Mohan Chandra Joshi June 19, 2026
बैठक में समीक्षा करते डीएम डॉ. आशीष चौहान। देहरादून: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में तेजी, 98.22% मतदाताओं तक पहुंचे गणना प्रपत्र
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में तेजी, 98.22% मतदाताओं तक पहुंचे गणना प्रपत्र

Mohan Chandra Joshi June 19, 2026
सचिवालय में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। देहरादून: मुख्य सचिव का विकास एजेंडा स्पष्ट, विभागों को लक्ष्य आधारित कार्ययोजना के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: मुख्य सचिव का विकास एजेंडा स्पष्ट, विभागों को लक्ष्य आधारित कार्ययोजना के निर्देश

Mohan Chandra Joshi June 19, 2026
हरिद्वार में मुठभेड़ के बाद पुलिस की गिरफ्त में घायल आरोपी। हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल, साथी फरार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल, साथी फरार

Mohan Chandra Joshi June 19, 2026
रन फॉर योगा कार्यक्रम में दौड़ लगाते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। देहरादून: ‘रन फॉर योगा’ में दौड़े सीएम धामी, युवाओं से योग को दिनचर्या बनाने का आह्वान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

देहरादून: ‘रन फॉर योगा’ में दौड़े सीएम धामी, युवाओं से योग को दिनचर्या बनाने का आह्वान

Mohan Chandra Joshi June 19, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हरिद्वार भूमि खरीद मामले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति, तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति, तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट करते रेलवे बोर्ड चेयरमैन सतीश कुमार। उत्तराखंड के रेलवे नेटवर्क को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री और रेलवे बोर्ड चेयरमैन की अहम बैठक
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    उत्तराखंड के रेलवे नेटवर्क को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री और रेलवे बोर्ड चेयरमैन की अहम बैठक

  • बैठक में समीक्षा करते डीएम डॉ. आशीष चौहान। देहरादून: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में तेजी, 98.22% मतदाताओं तक पहुंचे गणना प्रपत्र
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में तेजी, 98.22% मतदाताओं तक पहुंचे गणना प्रपत्र

  • सचिवालय में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। देहरादून: मुख्य सचिव का विकास एजेंडा स्पष्ट, विभागों को लक्ष्य आधारित कार्ययोजना के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: मुख्य सचिव का विकास एजेंडा स्पष्ट, विभागों को लक्ष्य आधारित कार्ययोजना के निर्देश

  • हरिद्वार में मुठभेड़ के बाद पुलिस की गिरफ्त में घायल आरोपी। हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल, साथी फरार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल, साथी फरार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (441)
  • अल्मोड़ा (608)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (115)
  • उत्तराखंड (24,479)
  • उधमसिंह नगर (1,282)
  • क्राइम (3,400)
  • खेल (355)
  • चंपावत (950)
  • चमोली (433)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (295)
  • दुर्घटना (631)
  • देहरादून (10,723)
  • नैनीताल (6,310)
  • पर्यटन (207)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (308)
  • बागेश्वर (956)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,031)
  • यात्रा (395)
  • राजनीति (402)
  • राष्ट्रीय (1,123)
  • रुद्रप्रयाग (707)
  • रोजगार (493)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (608)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,344)
  • हरिद्वार (881)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति, तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति, तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट उत्तराखंड के रेलवे नेटवर्क को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री और रेलवे बोर्ड चेयरमैन की अहम बैठक उत्तराखंड के रेलवे नेटवर्क को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री और रेलवे बोर्ड चेयरमैन की अहम बैठक देहरादून: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में तेजी, 98.22% मतदाताओं तक पहुंचे गणना प्रपत्र देहरादून: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में तेजी, 98.22% मतदाताओं तक पहुंचे गणना प्रपत्र देहरादून: मुख्य सचिव का विकास एजेंडा स्पष्ट, विभागों को लक्ष्य आधारित कार्ययोजना के निर्देश देहरादून: मुख्य सचिव का विकास एजेंडा स्पष्ट, विभागों को लक्ष्य आधारित कार्ययोजना के निर्देश हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल, साथी फरार हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल, साथी फरार