Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun News: मुख्य सचिव ने किया सेब महोत्सव 3.0 का शुभारंभ, एफपीओ को मजबूत बनाने पर जोर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: मुख्य सचिव ने किया सेब महोत्सव 3.0 का शुभारंभ, एफपीओ को मजबूत बनाने पर जोर

देहरादून में नाबार्ड द्वारा आयोजित सेब महोत्सव 3.0 का मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शुभारंभ किया। उन्होंने किसान उत्पादक संगठनों को मजबूत और सस्टेनेबल बनाने के लिए प्रशिक्षण, क्षमता विकास और बेहतर समन्वय पर जोर दिया। साथ ही कृषि एवं बागवानी उत्पादों के लिए शीत भंडारण, ब्रांडिंग, ट्रेसेबिलिटी और जैविक प्रमाणन की सुविधाओं को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।
Mohan Chandra Joshi October 8, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन देहरादून में सेब महोत्सव 3.0 का शुभारंभ करते हुए

मुख्य सचिव ने सेब महोत्सव में एफपीओ के कृषि एवं बागवानी उत्पादों का अवलोकन किया।

ख़बर शेयर करें -

मुख्य सचिव ने शीत भंडारण, जैविक प्रमाणन और उत्पादों की ब्रांडिंग पर दिया जोर, नाबार्ड व राज्य सरकार के बेहतर समन्वय से किसानों को बेहतर बाजार और उचित मूल्य दिलाने के निर्देश।

देहरादून, 08 सितंबर 2026: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को नाबार्ड के शाखा कार्यालय, देहरादून में नाबार्ड से वित्तपोषित किसान उत्पादक संगठनों द्वारा आयोजित सेब महोत्सव 3.0 का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) द्वारा उत्पादित सेब की विभिन्न प्रजातियों, कीवी, सब्जियों एवं अन्य कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। उन्होंने किसानों और किसान उत्पादक संगठनों के प्रतिनिधियों से उत्पादों के सम्बन्ध में जानकारी ली एवं आ रही समस्याओं पर चर्चा की।

मुख्य सचिव ने कहा कि किसान उत्पादक संगठनों को केवल किसानों को एक साथ जोड़ने तक सीमित न रखते हुए उन्हें मजबूत, आत्मनिर्भर और सस्टेनेबल संस्थाओं के रूप में विकसित किया जाना आवश्यक है। इसके लिए उन्हें निरन्तर मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और क्षमता विकास के साथ आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: 10 अक्टूबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

मुख्य सचिव ने कृषि एवं बागवानी उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए खरीद, विपणन और उत्पादों की ब्रांडिंग पर विशेष ध्यान दिया जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता को बढ़ावा देते हुए उन्हें उचित बाजार और बेहतर मूल्य से जोड़ने के लिए ठोस प्रयास किए जाने चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश

मुख्य सचिव ने किसानों के उत्पादों के सुरक्षित भंडारण एवं उचित मूल्य प्राप्त करने के लिए शीत भंडारण की सुविधाओं को बढ़ाने पर भी जोर दिया। उन्होंने उत्पादों की जानकारी उपलब्ध कराने की ट्रेसेबिलिटी व्यवस्था विकसित करने तथा जैविक उत्पादों के लिए जैविक प्रमाणन की प्रक्रिया को बढ़ावा देने की बात कही।

मुख्य सचिव ने कहा कि किसान उत्पादक संगठनों को मजबूत बनाने के लिए नाबार्ड और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसान उत्पादक संगठनों को सस्टेनेबल बनाने के लिए इकोसिस्टम विकसित करने की आवश्यकता है। योजनाओं और उपलब्ध संसाधनों का एक-दूसरे से जोड़कर अधिक से अधिक लाभ किसानों और किसान उत्पादक संगठनों तक पहुंचाया जाए। इसके लिए सरकार, नाबार्ड, सम्बन्धित विभागों, किसान उत्पादक संगठनों, किसानों और अन्य स्टेक होल्डर्स को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से उत्तराखण्ड के कृषि एवं बागवानी उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के साथ ही किसानों की आय में वृद्धि की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: डीएम का सख्त एक्शन, झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक होंगे सील, FIR के निर्देश

इस अवसर पर सचिव डॉ. एस.एन. पाण्डेय, मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड पंकज यादव एवं महाप्रबंधक नाबार्ड शशि कुमार सहित नाबार्ड के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #AppleFestival #DehradunNews #FPO #NABARD #UttarakhandAgriculture

Related Stories

पिथौरागढ़ जिला न्यायालय परिसर में प्रस्तावित तीन मंजिला पार्किंग Uttarakhand News: पिथौरागढ़ जिला न्यायालय परिसर में तीन मंजिला पार्किंग को मिली रफ्तार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: पिथौरागढ़ जिला न्यायालय परिसर में तीन मंजिला पार्किंग को मिली रफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 8, 2026
कुंभ-2027 की तैयारियों की समीक्षा करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन Uttarakhand News: कुंभ-2027 की तैयारियों की समीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: कुंभ-2027 की तैयारियों की समीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 8, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार में पंचायत प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए Uttarakhand News: सीएम धामी का पंचायतों को मजबूत करने पर जोर, 60 हजार से अधिक प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Uttarakhand News: सीएम धामी का पंचायतों को मजबूत करने पर जोर, 60 हजार से अधिक प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण

Mohan Chandra Joshi October 8, 2026
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: 39,815 परिवारों को अपने ही गांव में मिली पक्की छत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: 39,815 परिवारों को अपने ही गांव में मिली पक्की छत

Mohan Chandra Joshi October 8, 2026
हरिद्वार में औद्योगिक प्रदर्शनी का अवलोकन करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: उद्योगों के लिए सहयोगी सरकार, 29 हजार MSME से 1.27 लाख युवाओं को रोजगार
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Uttarakhand News: उद्योगों के लिए सहयोगी सरकार, 29 हजार MSME से 1.27 लाख युवाओं को रोजगार

Mohan Chandra Joshi October 8, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश और येलो अलर्ट के बीच बदला मौसम Uttarakhand Weather Update: 10 अक्टूबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: 10 अक्टूबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi October 8, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • पिथौरागढ़ जिला न्यायालय परिसर में प्रस्तावित तीन मंजिला पार्किंग Uttarakhand News: पिथौरागढ़ जिला न्यायालय परिसर में तीन मंजिला पार्किंग को मिली रफ्तार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: पिथौरागढ़ जिला न्यायालय परिसर में तीन मंजिला पार्किंग को मिली रफ्तार

  • कुंभ-2027 की तैयारियों की समीक्षा करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन Uttarakhand News: कुंभ-2027 की तैयारियों की समीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: कुंभ-2027 की तैयारियों की समीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन देहरादून में सेब महोत्सव 3.0 का शुभारंभ करते हुए Dehradun News: मुख्य सचिव ने किया सेब महोत्सव 3.0 का शुभारंभ, एफपीओ को मजबूत बनाने पर जोर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: मुख्य सचिव ने किया सेब महोत्सव 3.0 का शुभारंभ, एफपीओ को मजबूत बनाने पर जोर

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार में पंचायत प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए Uttarakhand News: सीएम धामी का पंचायतों को मजबूत करने पर जोर, 60 हजार से अधिक प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Uttarakhand News: सीएम धामी का पंचायतों को मजबूत करने पर जोर, 60 हजार से अधिक प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण

  • प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: 39,815 परिवारों को अपने ही गांव में मिली पक्की छत
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: 39,815 परिवारों को अपने ही गांव में मिली पक्की छत

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (471)
  • अल्मोड़ा (641)
  • उत्तरकाशी (292)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,702)
  • उधमसिंह नगर (1,345)
  • क्राइम (3,538)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (743)
  • देहरादून (11,348)
  • नैनीताल (6,584)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,220)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (415)
  • राष्ट्रीय (1,165)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (654)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (950)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: पिथौरागढ़ जिला न्यायालय परिसर में तीन मंजिला पार्किंग को मिली रफ्तार Uttarakhand News: पिथौरागढ़ जिला न्यायालय परिसर में तीन मंजिला पार्किंग को मिली रफ्तार Uttarakhand News: कुंभ-2027 की तैयारियों की समीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश Uttarakhand News: कुंभ-2027 की तैयारियों की समीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश Dehradun News: मुख्य सचिव ने किया सेब महोत्सव 3.0 का शुभारंभ, एफपीओ को मजबूत बनाने पर जोर Dehradun News: मुख्य सचिव ने किया सेब महोत्सव 3.0 का शुभारंभ, एफपीओ को मजबूत बनाने पर जोर Uttarakhand News: सीएम धामी का पंचायतों को मजबूत करने पर जोर, 60 हजार से अधिक प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण Uttarakhand News: सीएम धामी का पंचायतों को मजबूत करने पर जोर, 60 हजार से अधिक प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण Uttarakhand News: 39,815 परिवारों को अपने ही गांव में मिली पक्की छत Uttarakhand News: 39,815 परिवारों को अपने ही गांव में मिली पक्की छत