#NABARD

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प के तहत महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने के प्रयासों को नाबार्ड का सहयोग मिल रहा है। नैनीताल जिले में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं ऐपण कला, हस्तशिल्प और LED झालरों के निर्माण एवं विपणन से आय बढ़ा रही हैं। हल्द्वानी के लामाचौड़ स्थित ग्राम दुकान से पांच समूहों की करीब 65 महिलाओं को अपने उत्पादों की बिक्री का मंच मिल रहा है।... Read More
नैनीताल में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने नाबार्ड की वित्तीय वर्ष 2026-27 की कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों की इकाई लागत पुस्तिका का विमोचन किया। पुस्तिका में बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन और कृषि यंत्रीकरण सहित विभिन्न गतिविधियों की इकाई लागतें शामिल हैं। पहली बार खाद्य एवं कृषि प्रसंस्करण की लागतों को भी इसमें जगह दी गई है। इससे बैंकों को कृषि परियोजनाओं के मूल्यांकन और ऋण प्रस्ताव तैयार करने में मदद मिलेगी, जबकि किसानों, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण उद्यमियों के लिए कृषि आधारित व्यवसायों की संभावनाएं बढ़ेंगी।... Read More
देहरादून में नाबार्ड द्वारा आयोजित सेब महोत्सव 3.0 का मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शुभारंभ किया। उन्होंने किसान उत्पादक संगठनों को मजबूत और सस्टेनेबल बनाने के लिए प्रशिक्षण, क्षमता विकास और बेहतर समन्वय पर जोर दिया। साथ ही कृषि एवं बागवानी उत्पादों के लिए शीत भंडारण, ब्रांडिंग, ट्रेसेबिलिटी और जैविक प्रमाणन की सुविधाओं को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।... Read More
अल्मोड़ा में ग्रामीण बुनियादी ढांचे से जुड़ी आरआईडीएफ परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए डीएम अंशुल सिंह ने विभागीय अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने और पात्र गतिविधियों के नए प्रस्ताव तैयार कर नाबार्ड को भेजने पर जोर दिया।... Read More
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने नाबार्ड की बैठक में विभागों को तीन दिन के भीतर परियोजनाएं पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। आरआईडीएफ के तहत ग्रामीण अवसंरचना, कृषि, बागवानी और पशुपालन परियोजनाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।... Read More