Uttarakhand: यहां शादी का झांसा देकर नर्स से दुष्कर्म , केस दर्ज
Udham Singh Nagar New । यहां उधम सिंह नगर जनपद के काशीपुर क्षेत्र अंतर्गत शादी का झांसा देकर नर्स के साथ चार साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है, पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राइवेट अस्पताल में नर्स की नौकरी करने वाली युवती से युवक ने शादी का झांसा देकर करीब चार साल तक दुष्कर्म किया और किसी अन्य युवती से शादी करने की तैयारी कर ली। पुलिस ने पीडित युवती की तहरीर के आधार आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आईटीआई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर सौंपी। पीड़िता ने बताया कि वह काशीपुर के मुरादाबाद रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स की जाॅब करती है। उसका पिछले चार सालों से यूपी के टांडा निवासी जीवन पुत्र सतपाल सिंह से प्रेम प्रसंग चल रहा है।
युवती ने प्रेमपाल पर आरोप लगाया कि उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। बीती 1 अक्टूबर को शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़ित युवती ने आईटीआई थाने में तहरीर सौंपकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


