Champawat News: टनकपुर में आज दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे सीएम धामी, देखें पूरा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टनकपुर के गांधी मैदान में दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे।
टनकपुर के गांधी मैदान में शाम 4:30 बजे दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री धामी, 5:45 बजे खटीमा के लिए होंगे रवाना।
चंपावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा अवगत जानकारी देते हुए कराया गया है कि उत्तराखंड सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दिनांक 03 अक्टूबर, 2026 (शनिवार) को जनपद चंपावत के टनकपुर क्षेत्र में एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है।
जिलाधिकारी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रमानुसार मुख्यमंत्री देहरादून से प्रस्थान कर अपराह्न 04:15 बजे स्टेडियम हैलीपैड, टनकपुर (चंपावत) पहुंचेंगे।
तत्पश्चात अपराह्न 04:25 बजे स्टेडियम हैलीपैड से कार द्वारा प्रस्थान कर अपराह्न 04:30 बजे गांधी मैदान, टनकपुर पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री गांधी मैदान में आयोजित ‘दशहरा महोत्सव-2026’ में प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम समापन के उपरांत मा मुख्यमंत्री अपराह्न 05:15 बजे गांधी मैदान से कार द्वारा सायं 05:45 बजे अपने निजी आवास नगला तराई, खटीमा (ऊधमसिंहनगर) के लिए प्रस्थान करेंगे।
— Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


