Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • चारधाम-हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से दूर रहने की मुख्यमंत्री ने की अपील
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यात्रा

चारधाम-हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से दूर रहने की मुख्यमंत्री ने की अपील

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और कर्णप्रयाग-नगरासू मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
Mohan Chandra Joshi June 23, 2026
देहरादून सचिवालय में चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा की व्यवस्थाओं तथा कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

चारधाम एवं हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

ख़बर शेयर करें -

कर्णप्रयाग और नगरासू प्रकरणों की निष्पक्ष जांच जारी, सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का आह्वान

देहरादून, 23 जून 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम एवं हेमकुंड साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों का देवभूमि उत्तराखण्ड में हार्दिक स्वागत है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड आस्था, संस्कृति और प्रकृति की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से अपील की कि वे देवभूमि उत्तराखण्ड के शांत वातावरण में अपनी यात्रा का पूर्ण आनंद लें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्णप्रयाग और नगरासू में सामने आई घटनाओं के संबंध में सभी पक्षों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार, प्रशासन एवं पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं। जांच में जो भी दोषी पाया गया है, उसके विरुद्ध कार्रवाई की गई है तथा सभी तथ्यों के आधार पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चारधाम यात्रा के साथ-साथ हेमकुंट साहिब यात्रा भी सुचारु रूप से संचालित हो रही है। चारधाम यात्रा में अब तक 40 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। वहीं, हेमकुंट साहिब यात्रा के शुरुआती दिनों में ही श्रद्धालुओं की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 25 हजार अधिक दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ-हेमकुंड रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, मुख्य सचिव ने समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में सिख गुरुओं द्वारा स्थापित तीन प्रमुख पवित्र स्थल—हेमकुंड साहिब, रीठा साहिब और नानकमत्ता साहिब—स्थित हैं, जहां प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि सभी का सम्मान करना देवभूमि उत्तराखण्ड की संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना के अनुरूप यहां आने वाले सभी लोगों का स्वागत एवं सत्कार किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा: शिवपुरी चौकी प्रभारी का निधन, पुलिस महकमे में शोक

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने वालों से अपील की कि वे समाज और समुदायों को बांटने का प्रयास न करें। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के लोगों ने मिल-जुलकर देश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भ्रामक और भड़काऊ खबरें फैलाने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे सभी धार्मिक स्थल आस्था, श्रद्धा और प्रेरणा के केंद्र हैं, जहां से समाज को सकारात्मक मार्गदर्शन प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का स्पष्ट रुख है कि देवभूमि उत्तराखण्ड में ऐसा कोई कृत्य स्वीकार नहीं किया जाएगा, जिससे किसी व्यक्ति की गरिमा को ठेस पहुंचे या किसी धर्म एवं आस्था को नुकसान पहुंचे। उन्होंने कहा कि संवाद, सद्भाव और सौहार्दपूर्ण वातावरण के माध्यम से ही सभी समस्याओं का समाधान संभव है।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री धामी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

इस अवसर पर बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव गृह शैलेश बगौली, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, सचिव विनय शंकर पाण्डेय, डीजी अभिसूचना एवं सुरक्षा श्री अभिनव कुमार, आईजी रिद्धिम अग्रवाल, अपर सचिव बंशीधर तिवारी तथा अपर सचिव तृप्ति भट्ट उपस्थित थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #Chardham2026 #CharDhamYatra #CMDhami #DevbhoomiUttarakhand #HemkundSahib #HemkundShaibYatra #PushkarSinghDhami #Uttarakhand #UttarakhandGovernment #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews

Related Stories

हेमकुंड साहिब यात्रा से लौटे श्रद्धालु। हेमकुंड साहिब यात्रा: श्रद्धालु बोले, व्यूज के लिए उड़ाई जा रही हैं अफवाहें, यात्रा में कोई दिक्कत नहीं
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • यात्रा

हेमकुंड साहिब यात्रा: श्रद्धालु बोले, व्यूज के लिए उड़ाई जा रही हैं अफवाहें, यात्रा में कोई दिक्कत नहीं

Mohan Chandra Joshi June 23, 2026
देहरादून सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, फायर सेफ्टी ऑडिट को लेकर निर्देश देते हुए। उत्तराखंड में फायर सेफ्टी पर सख्त हुए मुख्यमंत्री धामी, अस्पतालों से मॉल तक होगा व्यापक सुरक्षा ऑडिट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में फायर सेफ्टी पर सख्त हुए मुख्यमंत्री धामी, अस्पतालों से मॉल तक होगा व्यापक सुरक्षा ऑडिट

Mohan Chandra Joshi June 23, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री आवास में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री धामी ने अर्पित की श्रद्धांजलि
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री धामी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Mohan Chandra Joshi June 23, 2026
उत्तराखंड पुलिस के शिवपुरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विनोद शर्मा की फाइल फोटो। ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा: शिवपुरी चौकी प्रभारी का निधन, पुलिस महकमे में शोक
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • दुर्घटना

ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा: शिवपुरी चौकी प्रभारी का निधन, पुलिस महकमे में शोक

Mohan Chandra Joshi June 23, 2026
उत्तराखंड में बारिश और बादलों का मौसम। Uttarakhand Weather: 9 जिलों में बारिश-बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट, मानसून आगमन को लेकर बड़ा अपडेट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: 9 जिलों में बारिश-बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट, मानसून आगमन को लेकर बड़ा अपडेट

Mohan Chandra Joshi June 23, 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर में अपराध स्थल और पुलिस जांच को दर्शाता दृश्य। रिश्तों पर खून का दाग: शादी के दो महीने बाद दामाद बना ससुर का कातिल
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम

रिश्तों पर खून का दाग: शादी के दो महीने बाद दामाद बना ससुर का कातिल

Mohan Chandra Joshi June 22, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हेमकुंड साहिब यात्रा से लौटे श्रद्धालु। हेमकुंड साहिब यात्रा: श्रद्धालु बोले, व्यूज के लिए उड़ाई जा रही हैं अफवाहें, यात्रा में कोई दिक्कत नहीं
    • उत्तराखंड
    • चमोली
    • यात्रा

    हेमकुंड साहिब यात्रा: श्रद्धालु बोले, व्यूज के लिए उड़ाई जा रही हैं अफवाहें, यात्रा में कोई दिक्कत नहीं

  • देहरादून सचिवालय में चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा की व्यवस्थाओं तथा कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। चारधाम-हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से दूर रहने की मुख्यमंत्री ने की अपील
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • यात्रा

    चारधाम-हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से दूर रहने की मुख्यमंत्री ने की अपील

  • देहरादून सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, फायर सेफ्टी ऑडिट को लेकर निर्देश देते हुए। उत्तराखंड में फायर सेफ्टी पर सख्त हुए मुख्यमंत्री धामी, अस्पतालों से मॉल तक होगा व्यापक सुरक्षा ऑडिट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    उत्तराखंड में फायर सेफ्टी पर सख्त हुए मुख्यमंत्री धामी, अस्पतालों से मॉल तक होगा व्यापक सुरक्षा ऑडिट

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री आवास में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री धामी ने अर्पित की श्रद्धांजलि
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री धामी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

  • उत्तराखंड पुलिस के शिवपुरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विनोद शर्मा की फाइल फोटो। ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा: शिवपुरी चौकी प्रभारी का निधन, पुलिस महकमे में शोक
    • उत्तराखंड
    • टिहरी
    • दुर्घटना

    ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा: शिवपुरी चौकी प्रभारी का निधन, पुलिस महकमे में शोक

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (444)
  • अल्मोड़ा (611)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,534)
  • उधमसिंह नगर (1,282)
  • क्राइम (3,403)
  • खेल (355)
  • चंपावत (955)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (296)
  • दुर्घटना (637)
  • देहरादून (10,748)
  • नैनीताल (6,326)
  • पर्यटन (207)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (308)
  • बागेश्वर (957)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,037)
  • यात्रा (398)
  • राजनीति (403)
  • राष्ट्रीय (1,125)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (494)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (608)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,353)
  • हरिद्वार (882)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
हेमकुंड साहिब यात्रा: श्रद्धालु बोले, व्यूज के लिए उड़ाई जा रही हैं अफवाहें, यात्रा में कोई दिक्कत नहीं हेमकुंड साहिब यात्रा: श्रद्धालु बोले, व्यूज के लिए उड़ाई जा रही हैं अफवाहें, यात्रा में कोई दिक्कत नहीं चारधाम-हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से दूर रहने की मुख्यमंत्री ने की अपील चारधाम-हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से दूर रहने की मुख्यमंत्री ने की अपील उत्तराखंड में फायर सेफ्टी पर सख्त हुए मुख्यमंत्री धामी, अस्पतालों से मॉल तक होगा व्यापक सुरक्षा ऑडिट उत्तराखंड में फायर सेफ्टी पर सख्त हुए मुख्यमंत्री धामी, अस्पतालों से मॉल तक होगा व्यापक सुरक्षा ऑडिट डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री धामी ने अर्पित की श्रद्धांजलि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री धामी ने अर्पित की श्रद्धांजलि ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा: शिवपुरी चौकी प्रभारी का निधन, पुलिस महकमे में शोक ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा: शिवपुरी चौकी प्रभारी का निधन, पुलिस महकमे में शोक