#CharDhamYatra

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद उन्होंने बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत आस्था पथ सहित विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने इसके बाद बदरीनाथ धाम कथा महोत्सव में संतों और श्रद्धालुओं के साथ सहभागिता की।... Read More
पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने आतंकवाद निरोधी नीति ‘प्रहार’ को धरातल पर लागू करने, संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने, चारधाम यात्रा की सुरक्षा मजबूत करने और विधानसभा चुनाव, कुंभ मेले व प्रमुख धार्मिक आयोजनों के लिए प्रभावी सुरक्षा कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।... Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में समीक्षा बैठक के दौरान मानसून से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और सुधारीकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री 15 अक्टूबर के बाद सड़क मार्ग से यात्रा कर सड़कों की स्थिति का जायजा लेंगे।... Read More
12 सितंबर तक चारधाम यात्रा में कुल 50,28,497 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। गंगोत्री धाम में इस यात्रा वर्ष अब तक 7,84,321 श्रद्धालु पहुंचे हैं, जबकि यमुनोत्री में 7,03,302 दर्शनार्थी पहुंच चुके हैं। बद्रीनाथ धाम में 17,28,578 और श्री हेमकुंट साहिब में 3,19,135 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।... Read More
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाला 200 मीटर महत्वपूर्ण पुल अब निर्माण के अंतिम चरण में पहुंच गया है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने सोमवार को पुल का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की समीक्षा की। मानसून के कारण कुछ व्यवधान के बावजूद अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्य करीब एक सप्ताह में पूरा होने का अनुमान है। सुरक्षा के दृष्टिगत मंगलवार से पुल की लोड टेस्टिंग शुरू होगी। अंतिम निर्माण कार्य और आवश्यक तकनीकी एवं सुरक्षा परीक्षण पूरे होने के बाद ही पुल को यातायात के लिए खोला जाएगा।... Read More
चारधाम यात्रा 2026 में 10 अगस्त तक 47,02,703 श्रद्धालु बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष की समान अवधि में 42,34,147 श्रद्धालु पहुंचे थे। मानसून की चुनौतियों के बीच सरकार ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यात्रा व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी बनाए रखी है।... Read More
श्रावण माह के अंतिम सोमवार को केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। सुबह से ही देशभर से पहुंचे श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए धाम पहुंचते रहे। यात्रा के दौरान जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए आवास, भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य और स्वच्छता समेत आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।... Read More
उत्तराखंड धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन के साथ-साथ आस्था के वैश्विक केंद्र के रूप में नई पहचान बना रहा है। चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है, जबकि जागेश्वर, त्रियुगीनारायण, कैंची धाम, धारी देवी और पूर्णागिरि जैसे प्रमुख मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे राज्य सरकार की धार्मिक अवसंरचना, बेहतर कनेक्टिविटी और तीर्थ सुविधाओं के विस्तार का परिणाम बताते हुए उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।... Read More
लगातार हो रही भारी बारिश ने उत्तराखंड में आपदा जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। कई जिलों में भूस्खलन, सड़क हादसे और नदी कटाव की घटनाओं के बीच प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा है। यात्रियों और आम लोगों से मौसम विभाग एवं प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की गई है।... Read More
चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और कर्णप्रयाग-नगरासू मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया।... Read More