Uttarakhand News: केदारनाथ-यमुनोत्री में SDRF मुस्तैद, घायल और बीमार श्रद्धालुओं को पहुंचाया अस्पताल
केदारनाथ और यमुनोत्री में SDRF ने श्रद्धालुओं को समय पर अस्पताल पहुंचाया
केदारनाथ में घोड़े की लात लगने से नेपाली युवक की पसलियों में चोट, यमुनोत्री में 81 वर्षीय श्रद्धालु की बिगड़ी तबीयत; SDRF ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया
रुद्रप्रयाग/उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में दो अलग-अलग घटनाओं में SDRF की टीमों ने तत्परता दिखाते हुए घायल व्यक्ति और अस्वस्थ श्रद्धालु को अस्पताल पहुंचाया। केदारनाथ में घोड़े की लात लगने से एक व्यक्ति की पसलियों में चोट आई, जबकि यमुनोत्री मंदिर की सीढ़ियों पर मध्य प्रदेश निवासी 81 वर्षीय श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ गई।
केदारनाथ धाम में भैरव गदेरे के पास एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिलने पर SDRF पोस्ट केदारनाथ की टीम मुख्य आरक्षी अनुसूया प्रसाद के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। यहां नेपाल निवासी लगभग 30 वर्षीय नवीन घोड़े की लात लगने से पसलियों में चोटिल मिले। SDRF टीम ने उन्हें कंडी के माध्यम से विवेकानंद अस्पताल पहुंचाया, जहां उनके उपचार के लिए चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।
वहीं, यमुनोत्री धाम में मंदिर की सीढ़ियों पर मध्य प्रदेश निवासी 81 वर्षीय श्रद्धालु शालकराम पाठक की अचानक तबीयत खराब हो गई। सूचना मिलते ही SDRF की टीम ने तत्काल सहायता पहुंचाई और उन्हें यमुनोत्री अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका उपचार किया।
— Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


