Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद जायजा लेंगे CM धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद जायजा लेंगे CM धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में समीक्षा बैठक के दौरान मानसून से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और सुधारीकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री 15 अक्टूबर के बाद सड़क मार्ग से यात्रा कर सड़कों की स्थिति का जायजा लेंगे।
Mohan Chandra Joshi September 14, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अधिकारियों के साथ प्रदेश की सड़कों की समीक्षा करते हुए

मुख्यमंत्री धामी ने सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए

ख़बर शेयर करें -

15 अक्टूबर के बाद सड़क मार्ग से औचक निरीक्षण करेंगे मुख्यमंत्री, चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं और संक्रामक रोगों की रोकथाम को लेकर भी दिए जरूरी निर्देश

देहरादून, 14 सितंबर 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में विभिन्न जनहित से जुड़े विषयों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि मानसून के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत एवं सुधारीकरण के कार्यों में तेजी लाई जाए। जिलाधिकारी भी अपने-अपने जनपदों में सड़कों की स्थिति की नियमित समीक्षा करें और संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 अक्टूबर के बाद वे कभी भी सड़क मार्ग से यात्रा कर औचक निरीक्षण करेंगे।

मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखा जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यात्रा मार्गों पर यातायात, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जाए। संबंधित जिलाधिकारी और विभाग आपसी समन्वय से यात्रा व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखें।
मुख्यमंत्री ने ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तीसरे चरण को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए तथा जनसमस्याओं का यथासंभव मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य शासन और प्रशासन को जनता के और निकट लाकर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: CM धामी ने 68 मेधावी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं, 16 सितंबर को भारत दर्शन पर रवाना

मुख्यमंत्री ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। जनसेवा, जनभागीदारी और जनकल्याण को केंद्र में रखते हुए अधिक से अधिक लोगों को सरकार की योजनाओं एवं सेवाओं से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: समाधान दिवस में 102 शिकायतें, लाखों की ठगी और नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी के मामले

मुख्यमंत्री ने स्वाइन फ्लू सहित विभिन्न संक्रामक एवं जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी समय-समय पर अस्पतालों का निरीक्षण करें तथा साफ-सफाई व्यवस्था, आवश्यक दवाइयों एवं अन्य चिकित्सा सामग्री की उपलब्धता का जायजा लें। स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन आपसी समन्वय से रोगों की रोकथाम, उपचार एवं प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें और स्थिति की नियमित निगरानी की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: नशामुक्त भारत अभियान का आगाज, 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक शपथ अभियान

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनकल्याण से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं होनी चाहिए। शासन और प्रशासन के अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करते हुए सरकार की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के सुधांशु, एल. फैनई, डॉ. आर. मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव शैलेश बगोली, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, प्रमुख वन संरक्षक हॉफ कपिल लाल, सचिवगण, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे।

-Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: # UttarakhandNews #CharDhamYatra #CMDhami #PushkarSinghDhami #RoadRepair #UttarakhandRoads

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा करते हुए Uttarakhand News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण करें अधिकारी — CM धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण करें अधिकारी — CM धामी

Mohan Chandra Joshi September 14, 2026
देहरादून में नशामुक्त भारत अभियान के तहत शपथ लेते अधिकारी और कर्मचारी Dehradun News: नशामुक्त भारत अभियान का आगाज, 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक शपथ अभियान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: नशामुक्त भारत अभियान का आगाज, 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक शपथ अभियान

Mohan Chandra Joshi September 14, 2026
देहरादून कलेक्ट्रेट में समाधान दिवस के दौरान शिकायतें सुनते अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा Dehradun News: समाधान दिवस में 102 शिकायतें, लाखों की ठगी और नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी के मामले
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: समाधान दिवस में 102 शिकायतें, लाखों की ठगी और नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी के मामले

Mohan Chandra Joshi September 14, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण पर जाने वाले मेधावी विद्यार्थियों ने मुलाकात की Uttarakhand News: CM धामी ने 68 मेधावी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं, 16 सितंबर को भारत दर्शन पर रवाना
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: CM धामी ने 68 मेधावी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं, 16 सितंबर को भारत दर्शन पर रवाना

Mohan Chandra Joshi September 13, 2026
चित्रशिला घाट पर जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को अंतिम विदाई Haldwani News: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को अंतिम विदाई, चित्रशिला घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को अंतिम विदाई, चित्रशिला घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

Mohan Chandra Joshi September 13, 2026
गंगोत्री धाम में रिकॉर्ड संख्या में पहुंचे श्रद्धालु Char Dham Yatra: गंगोत्री धाम में पहली बार 7.84 लाख श्रद्धालु, चारधाम यात्रा में 50 लाख का आंकड़ा पार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यात्रा

Char Dham Yatra: गंगोत्री धाम में पहली बार 7.84 लाख श्रद्धालु, चारधाम यात्रा में 50 लाख का आंकड़ा पार

Mohan Chandra Joshi September 13, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अधिकारियों के साथ प्रदेश की सड़कों की समीक्षा करते हुए Uttarakhand News: सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद जायजा लेंगे CM धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद जायजा लेंगे CM धामी

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा करते हुए Uttarakhand News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण करें अधिकारी — CM धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण करें अधिकारी — CM धामी

  • देहरादून में नशामुक्त भारत अभियान के तहत शपथ लेते अधिकारी और कर्मचारी Dehradun News: नशामुक्त भारत अभियान का आगाज, 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक शपथ अभियान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: नशामुक्त भारत अभियान का आगाज, 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक शपथ अभियान

  • देहरादून कलेक्ट्रेट में समाधान दिवस के दौरान शिकायतें सुनते अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा Dehradun News: समाधान दिवस में 102 शिकायतें, लाखों की ठगी और नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी के मामले
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: समाधान दिवस में 102 शिकायतें, लाखों की ठगी और नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी के मामले

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण पर जाने वाले मेधावी विद्यार्थियों ने मुलाकात की Uttarakhand News: CM धामी ने 68 मेधावी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं, 16 सितंबर को भारत दर्शन पर रवाना
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: CM धामी ने 68 मेधावी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं, 16 सितंबर को भारत दर्शन पर रवाना

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (466)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,503)
  • उधमसिंह नगर (1,334)
  • क्राइम (3,515)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,003)
  • चमोली (453)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (732)
  • देहरादून (11,245)
  • नैनीताल (6,536)
  • पर्यटन (217)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,201)
  • यात्रा (415)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (524)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (646)
  • संस्कृति (234)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (939)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद जायजा लेंगे CM धामी Uttarakhand News: सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद जायजा लेंगे CM धामी Uttarakhand News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण करें अधिकारी — CM धामी Uttarakhand News: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण करें अधिकारी — CM धामी Dehradun News: नशामुक्त भारत अभियान का आगाज, 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक शपथ अभियान Dehradun News: नशामुक्त भारत अभियान का आगाज, 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक शपथ अभियान Dehradun News: समाधान दिवस में 102 शिकायतें, लाखों की ठगी और नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी के मामले Dehradun News: समाधान दिवस में 102 शिकायतें, लाखों की ठगी और नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी के मामले Uttarakhand News: CM धामी ने 68 मेधावी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं, 16 सितंबर को भारत दर्शन पर रवाना Uttarakhand News: CM धामी ने 68 मेधावी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं, 16 सितंबर को भारत दर्शन पर रवाना