Almora News: दीपावली पर मिलावटखोरों पर सख्ती, दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश।
जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने मिठाई सहित खाद्य पदार्थों की दुकानों पर छापेमारी के दिए निर्देश, खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत होगी दंडात्मक कार्रवाई
अल्मोड़ा, 29 अक्टूबर 2026: आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों एवं मिष्ठान सामग्री में मिलावट की रोकथाम तथा जनसामान्य के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने जनपद में विशेष अभियान चलाकर मिष्ठान आदि प्रतिष्ठानों पर छापेमारी करने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने अभिहित अधिकारी/खाद्य सुरक्षा अधिकारी तथा समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत संयुक्त रूप से समय-समय पर विशेष अभियान संचालित करते हुए प्रतिष्ठानों की जांच एवं छापेमारी की कार्रवाई सुनिश्चित करें। जांच में दोषी पाए जाने वाले संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
जिलाधिकारी ने आदेश में स्पष्ट किया है कि दीपावली पर्व के दौरान मिष्ठान सहित अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट की संभावनाओं को देखते हुए जनहित में विशेष सतर्कता बरतना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अतिरिक्त समस्त उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को भी छापेमारी की कार्रवाई के लिए निर्देशित करने को कहा गया है।
— Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


