Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun News: जाम से निजात पर डीएम का फोकस, मास्टर प्लान बनाने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: जाम से निजात पर डीएम का फोकस, मास्टर प्लान बनाने के निर्देश

देहरादून में जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने व्यापक ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं। योजना में मसूरी समेत प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए शहर के बाहर से वाहनों की आवाजाही, पार्किंग व्यवस्था, शटल सेवा, वैकल्पिक मार्ग और सड़क कनेक्टिविटी को शामिल किया जाएगा। एमडीडीए को यातायात पुलिस, परिवहन विभाग और टाउन प्लानर के साथ समन्वय कर प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है। पहले से प्रस्तावित 23 पार्किंग स्थलों की उपयोगिता और व्यवहार्यता की भी समीक्षा की जाएगी।
Mohan Chandra Joshi October 28, 2026
देहरादून में जाम की समस्या के समाधान के लिए ट्रैफिक मास्टर प्लान की तैयारी

डीएम ने देहरादून की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए व्यापक कार्ययोजना के निर्देश दिए।

ख़बर शेयर करें -

मसूरी समेत प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए शहर के बाहर से वाहनों की आवाजाही, पार्किंग, शटल सेवा और सड़क कनेक्टिविटी पर बनेगी व्यापक कार्ययोजना; एमडीडीए को यातायात पुलिस, परिवहन विभाग और टाउन प्लानर के साथ समन्वय के निर्देश।

देहरादून, 28 अक्टूबर 2026: देहरादून शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने तथा जाम की समस्या के स्थायी समाधान हेतु जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने ऋषिपर्णा सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत समीक्षा की। बैठक में शहर की वर्तमान यातायात व्यवस्था में सुधार, सड़क कनेक्टिविटी, जंक्शन सुधारीकरण, पार्किंग की उपलब्धता, नए पार्किंग स्थलों की संभावनाओं तथा मसूरी सहित अन्य पर्यटन स्थलों की ओर जाने वाले वाहनों के सुचारु आवागमन को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि देहरादून की यातायात व्यवस्था में स्थायी सुधार के लिए अल्पकालिक एवं दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार की जाए। योजना तैयार करते समय शहर की वर्तमान आवश्यकताओं, भविष्य में बढ़ने वाले यातायात दबाव, पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों की सुविधा और उपलब्ध आधारभूत संरचनाओं को ध्यान में रखा जाए, ताकि शहरवासियों को जाम से राहत मिलने के साथ ही आवागमन सुरक्षित एवं सुगम हो सके।
जिलाधिकारी ने मसूरी एवं अन्य प्रमुख स्थलों की ओर जाने वाले वाहनों के लिए शहर के भीतर अनावश्यक यातायात दबाव कम करने के उद्देश्य से शहर के बाहर-बाहर वाहनों की आवाजाही की संभावनाओं का अध्ययन करने के निर्देश दिए। उन्होंने मसूरी में पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने, शटल सेवा की प्रभावी योजना बनाने तथा वाहनों के आवागमन को व्यवस्थित करने के लिए आवश्यक मार्गों एवं सड़क कनेक्टिविटी में सुधार की संभावनाओं पर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा। उन्होंने मसूरी में पार्किंग के लिए उपयुक्त भूमि की उपलब्धता, संभावित लैंड पार्सल, सड़क मार्गों की क्षमता तथा यातायात प्रबंधन से जुड़े अन्य सभी महत्वपूर्ण पहलुओं का आकलन करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यटन सीजन एवं अन्य व्यस्त अवसरों पर यातायात का दबाव नियंत्रित करने के लिए ऐसी व्यवस्था विकसित की जाए, जिससे शहर के मुख्य मार्गों पर वाहनों का अनावश्यक जमाव न हो और पर्यटकों को भी सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि देहरादून की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अन्य राज्यों के भीड़भाड़ वाले शहरों एवं प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनाए गए सफल यातायात प्रबंधन उपायों का अध्ययन किया जाए। वहां लागू व्यवस्थाओं, पार्किंग मॉडल, वैकल्पिक मार्गों एवं यातायात नियंत्रण की प्रभावशीलता का आकलन करते हुए देहरादून की भौगोलिक परिस्थितियों और स्थानीय जरूरतों के अनुरूप कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) को यातायात पुलिस, परिवहन विभाग तथा टाउन प्लानर के साथ समन्वय स्थापित कर व्यापक यातायात प्रबंधन मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना में सड़क कनेक्टिविटी, जंक्शन सुधारीकरण, पार्किंग स्थलों का विकास, वैकल्पिक मार्गों की संभावनाएं तथा यातायात दबाव वाले क्षेत्रों के समाधान को समुचित स्थान दिया जाए।
बैठक में अवगत कराया गया कि पूर्व में तैयार योजना के अंतर्गत 23 स्थलों पर पार्किंग प्रस्तावित की गई है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी प्रस्तावित स्थलों की उपयोगिता, व्यवहार्यता एवं शहर की वास्तविक आवश्यकता के दृष्टिगत विस्तृत समीक्षा की जाए। जिन स्थानों पर जंक्शन सुधारीकरण और पार्किंग निर्माण प्रस्तावित है, वहां दोनों कार्यों की पारस्परिक उपयोगिता तथा यातायात व्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन किया जाए। उन्होंने कहा कि पार्किंग निर्माण के लिए केवल स्थल चिह्नित करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि संबंधित स्थान पर पार्किंग विकसित होने से यातायात का दबाव कम होगा या नहीं। इसके साथ ही सड़क की चौड़ाई, वाहनों की आवाजाही, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, उपलब्ध भूमि और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए व्यावहारिक प्रस्ताव तैयार किए जाएं।
जिलाधिकारी ने संयुक्त मजिस्ट्रेट मसूरी राहुल आनंद को मसूरी क्षेत्र में वर्तमान में संचालित पार्किंग स्थलों तथा प्रस्तावित पार्किंग स्थलों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उप जिलाधिकारी सदर को देहरादून शहर में संचालित एवं प्रस्तावित पार्किंग स्थलों की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि पार्किंग स्थलों की डीपीआर तैयार होने की स्थिति, उपलब्ध भूमि, लैंड पार्सल की व्यवहार्यता रिपोर्ट तथा अन्य आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं का विवरण संकलित कर प्रस्तुत किया जाए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात की समस्या के समाधान के लिए तत्काल प्रभाव से किए जा सकने वाले सुधारों और दीर्घकालिक आधारभूत संरचना विकास के उपायों को अलग-अलग चिह्नित किया जाए। अल्पकालिक योजना के अंतर्गत यातायात दबाव वाले क्षेत्रों में आवश्यक सुधार, जंक्शन व्यवस्था, पार्किंग प्रबंधन एवं यातायात संचालन को बेहतर बनाने के उपायों पर विचार किया जाए, जबकि दीर्घकालिक योजना में वैकल्पिक मार्गों, सड़क कनेक्टिविटी, नए पार्किंग स्थलों तथा शहर की भावी यातायात आवश्यकताओं के अनुरूप आधारभूत सुविधाओं के विकास को शामिल किया जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए ठोस, व्यावहारिक एवं प्रभावी प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि देहरादून शहर में यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाने के साथ ही नागरिकों एवं पर्यटकों को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध कराया जा सके।

बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट मसूरी राहुल आनंद, पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात जगदीश पंत तथा एमडीडीए के अधिकारी उपस्थित रहे। अन्य संबंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: डीएम ने जारी की नाबार्ड की नई पुस्तिका, किसानों को मिलेगा लाभ
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #DehradunNews #DehradunTraffic #Mussoorie #TrafficManagement #UttarakhadNews #UttarakhandNews

Related Stories

उत्तराखंड में गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने संबंधी शासनादेश। Uttarakhand News: गुरुवार को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, आदेश जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: गुरुवार को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, आदेश जारी

Mohan Chandra Joshi October 28, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड में विकास योजनाओं के लिए 36 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति। Uttarakhand News: सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए ₹36 करोड़
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए ₹36 करोड़

Mohan Chandra Joshi October 28, 2026
रुद्रप्रयाग के सिरोबगड़ लैंडस्लाइड जोन में भूस्खलन उपचार कार्यों का निरीक्षण करते जिलाधिकारी Rudraprayag News: सिरोबगड़ लैंडस्लाइड जोन में सुरक्षा सख्त, 100 मीटर तक लगेंगे साइनेज
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

Rudraprayag News: सिरोबगड़ लैंडस्लाइड जोन में सुरक्षा सख्त, 100 मीटर तक लगेंगे साइनेज

Mohan Chandra Joshi October 28, 2026
देहरादून में निराश्रित और पालतू पशुओं के पंजीकरण एवं प्रबंधन को लेकर प्रशासन की पहल Dehradun News: पशु हेल्पलाइन पर डीएम सख्त, बनेगा पंजीकरण और मॉनिटरिंग पोर्टल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: पशु हेल्पलाइन पर डीएम सख्त, बनेगा पंजीकरण और मॉनिटरिंग पोर्टल

Mohan Chandra Joshi October 28, 2026
फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस दाखिले के मामले की सांकेतिक तस्वीर Dehradun News: फर्जी प्रमाणपत्रों से MBBS दाखिला, तीन और गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun News: फर्जी प्रमाणपत्रों से MBBS दाखिला, तीन और गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 28, 2026
गैरसैंण भराड़ीसैंण स्थित उत्तराखंड विधानसभा भवन Uttarakhand News: गैरसैंण सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, बजट समेत 10 विधेयक पारित
  • उत्तराखंड
  • चमोली

Uttarakhand News: गैरसैंण सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, बजट समेत 10 विधेयक पारित

Mohan Chandra Joshi October 28, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने संबंधी शासनादेश। Uttarakhand News: गुरुवार को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, आदेश जारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: गुरुवार को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, आदेश जारी

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड में विकास योजनाओं के लिए 36 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति। Uttarakhand News: सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए ₹36 करोड़
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए ₹36 करोड़

  • रुद्रप्रयाग के सिरोबगड़ लैंडस्लाइड जोन में भूस्खलन उपचार कार्यों का निरीक्षण करते जिलाधिकारी Rudraprayag News: सिरोबगड़ लैंडस्लाइड जोन में सुरक्षा सख्त, 100 मीटर तक लगेंगे साइनेज
    • उत्तराखंड
    • रुद्रप्रयाग

    Rudraprayag News: सिरोबगड़ लैंडस्लाइड जोन में सुरक्षा सख्त, 100 मीटर तक लगेंगे साइनेज

  • देहरादून में निराश्रित और पालतू पशुओं के पंजीकरण एवं प्रबंधन को लेकर प्रशासन की पहल Dehradun News: पशु हेल्पलाइन पर डीएम सख्त, बनेगा पंजीकरण और मॉनिटरिंग पोर्टल
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: पशु हेल्पलाइन पर डीएम सख्त, बनेगा पंजीकरण और मॉनिटरिंग पोर्टल

  • देहरादून में जाम की समस्या के समाधान के लिए ट्रैफिक मास्टर प्लान की तैयारी Dehradun News: जाम से निजात पर डीएम का फोकस, मास्टर प्लान बनाने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: जाम से निजात पर डीएम का फोकस, मास्टर प्लान बनाने के निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (480)
  • अल्मोड़ा (645)
  • उत्तरकाशी (294)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,933)
  • उधमसिंह नगर (1,359)
  • क्राइम (3,572)
  • खेल (367)
  • चंपावत (1,020)
  • चमोली (465)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (764)
  • देहरादून (11,453)
  • नैनीताल (6,633)
  • पर्यटन (227)
  • पिथौरागढ़ (491)
  • पौड़ी (317)
  • बागेश्वर (991)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,239)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,174)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (535)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (665)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (959)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: गुरुवार को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, आदेश जारी Uttarakhand News: गुरुवार को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, आदेश जारी Uttarakhand News: सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए ₹36 करोड़ Uttarakhand News: सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए ₹36 करोड़ Rudraprayag News: सिरोबगड़ लैंडस्लाइड जोन में सुरक्षा सख्त, 100 मीटर तक लगेंगे साइनेज Rudraprayag News: सिरोबगड़ लैंडस्लाइड जोन में सुरक्षा सख्त, 100 मीटर तक लगेंगे साइनेज Dehradun News: पशु हेल्पलाइन पर डीएम सख्त, बनेगा पंजीकरण और मॉनिटरिंग पोर्टल Dehradun News: पशु हेल्पलाइन पर डीएम सख्त, बनेगा पंजीकरण और मॉनिटरिंग पोर्टल Dehradun News: जाम से निजात पर डीएम का फोकस, मास्टर प्लान बनाने के निर्देश Dehradun News: जाम से निजात पर डीएम का फोकस, मास्टर प्लान बनाने के निर्देश