देहरादून में जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने व्यापक ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं। योजना में मसूरी समेत प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए शहर के बाहर से वाहनों की आवाजाही, पार्किंग व्यवस्था, शटल सेवा, वैकल्पिक मार्ग और सड़क कनेक्टिविटी को शामिल किया जाएगा। एमडीडीए को यातायात पुलिस, परिवहन विभाग और टाउन प्लानर के साथ समन्वय कर प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है। पहले से प्रस्तावित 23 पार्किंग स्थलों की उपयोगिता और व्यवहार्यता की भी समीक्षा की जाएगी।... Read More
#Mussoorie
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा कांड, मसूरी गोलीकांड और रामपुर तिराहा कांड को उत्तराखंड के इतिहास के काले अध्याय बताते हुए शहीद राज्य आंदोलनकारियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के लिए आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। मुख्यमंत्री ने बताया कि शहीद आंदोलनकारियों के आश्रितों की पेंशन ₹3,000 से बढ़ाकर ₹5,500, पूर्णतः शय्याग्रस्त दिव्यांग आंदोलनकारियों की पेंशन ₹20,000 से बढ़ाकर ₹30,000 की गई है। 7 दिन जेल गए या घायल आंदोलनकारियों की पेंशन ₹6,000 से बढ़ाकर ₹7,000 तथा अन्य आंदोलनकारियों की पेंशन ₹4,500 से बढ़ाकर ₹5,500 की गई है।... Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में ₹17.80 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर विकास कार्यों को नई गति देने का दावा किया। इस दौरान उन्होंने सड़क, पेयजल, आधारभूत ढांचे, रोजगार और स्वरोजगार को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि राज्य सरकार पारदर्शी विकास और जनकल्याण के अपने संकल्प को लगातार धरातल पर उतार रही है।... Read More
मसूरी मेट्रो रोपवे परियोजना को गति देने के लिए सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने प्रस्तावित स्टेशनों और भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। परियोजना का उद्देश्य पर्यटन सीजन में जाम कम करना, पर्यावरण अनुकूल परिवहन उपलब्ध कराना और पर्यटन विकास को नई दिशा देना है।... Read More



Udham Singh Nagar News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, चार अधिकारियों के तबादले
Haridwar News: पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में एक को लगी गोली; तीन गिरफ्तार
Nainital News: कालाढूंगी को CM धामी की 6 बड़ी सौगातें, महिलाओं के लिए 70 नई जिप्सियों का पंजीकरण
Uttarakhand News: मां धारी देवी मंदिर के पास बनेगी दो मंजिला पार्किंग, 100 वाहनों की होगी क्षमता
Almora News: चलती कार बनी आग का गोला, छह लोगों ने कूदकर बचाई जान