Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun News: पशु हेल्पलाइन पर डीएम सख्त, बनेगा पंजीकरण और मॉनिटरिंग पोर्टल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: पशु हेल्पलाइन पर डीएम सख्त, बनेगा पंजीकरण और मॉनिटरिंग पोर्टल

देहरादून में निराश्रित और पालतू पशुओं के प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने पशु पंजीकरण एवं मॉनिटरिंग पोर्टल विकसित करने के निर्देश दिए हैं। हेल्पलाइन 1962 पर उचित रिस्पॉन्स नहीं मिलने और पशु एम्बुलेंस उपलब्ध न होने संबंधी शिकायतों पर डीएम ने नाराजगी जताई तथा संबंधित कार्मिकों की जवाबदेही तय कर वेतन रोकने के निर्देश दिए। बैठक में डेयरियों का सर्वे, गौशालाओं की नियमित निगरानी, आवारा श्वानों के प्रबंधन और बंदरों से प्रभावित क्षेत्रों में वन विभाग के समन्वय से कार्रवाई पर भी जोर दिया गया।
Mohan Chandra Joshi October 28, 2026
देहरादून में निराश्रित और पालतू पशुओं के पंजीकरण एवं प्रबंधन को लेकर प्रशासन की पहल

डीएम ने पशु पंजीकरण, हेल्पलाइन और गौशालाओं की निगरानी व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

ख़बर शेयर करें -

हेल्पलाइन 1962 पर उचित रिस्पॉन्स नहीं मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी, संबंधित कार्मिकों का वेतन रोकने के निर्देश; डेयरी सर्वे, पशु पंजीकरण, गौशालाओं की निगरानी और आवारा श्वानों के प्रबंधन पर भी सख्ती।

देहरादून, 28 अक्टूबर 2026: जनपद में निराश्रित एवं पालतू पशुओं के प्रभावी प्रबन्धन, पशु कल्याण सुनिश्चित करने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने ऋषिपर्णा सभागार में नगर निगम, नगर निकाय, पशुपालन विभाग एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पशुओं के पंजीकरण, निगरानी, गौशालाओं के संचालन, पशु चिकित्सा सेवाओं तथा हेल्पलाइन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने नगर निगम एवं संबंधित निकायों को निर्देशित किया कि निराश्रित एवं पालतू पशुओं के पंजीकरण और प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए एक समर्पित पोर्टल विकसित किया जाए, जिससे प्रत्येक पशु का विवरण प्रशासन के पास उपलब्ध रहे। पोर्टल के माध्यम से पशुओं की संख्या, पंजीकरण की स्थिति तथा संबंधित अन्य आवश्यक जानकारियों का व्यवस्थित रिकॉर्ड रखा जाए, ताकि पशुओं के प्रबन्धन एवं निगरानी में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने नगर निगम एवं समस्त नगर निकाय क्षेत्रों में संचालित डेयरियों का विस्तृत सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए। सर्वेक्षण के दौरान डेयरियों की संख्या, उनमें रखे गए पशुओं की संख्या तथा पंजीकृत पशुओं का पूरा विवरण संकलित किया जाए। उन्होंने कहा कि पशुओं से संबंधित आंकड़ों का अद्यतन रिकॉर्ड उपलब्ध रहने से प्रबन्धन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।
जिलाधिकारी ने पशु हेल्पलाइन नंबर 1962 पर शिकायतों का उचित रिस्पॉन्स नहीं मिलने तथा पशु एम्बुलेंस उपलब्ध न होने संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लिया। व्यवस्था की वास्तविक स्थिति जानने के लिए उन्होंने स्वयं हेल्पलाइन नंबर 1962 पर कॉल किया। कॉल पर अपेक्षित रिस्पॉन्स नहीं मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को संबंधित कार्मिकों की जवाबदेही निर्धारित करने तथा उनके वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पशुओं के उपचार एवं रेस्क्यू से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण हो तथा पशु एम्बुलेंस की उपलब्धता एवं संचालन व्यवस्था की प्रभावी निगरानी की जाए, ताकि जरूरतमंद पशुओं को समय पर सहायता मिल सके।
जिलाधिकारी ने नगर निगम एवं नगर निकाय क्षेत्रों के प्रमुख प्रवेश एवं निकासी मार्गों पर कैमरे स्थापित करने के निर्देश दिए, जिससे पशुओं के आवागमन की निगरानी की जा सके। उन्होंने निराश्रित गौवंशीय पशुओं को पकड़ने तथा उनके समुचित प्रबन्धन के लिए भी प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि जनपद में संचालित गौशालाओं में निराश्रित पशुओं के रखरखाव, चारे-पानी, साफ-सफाई एवं चिकित्सकीय उपचार की व्यवस्था निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाए। गौशालाओं की नियमित निगरानी करते हुए वहां उपलब्ध सुविधाओं और पशुओं की स्थिति का आकलन किया जाए। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को प्रभावी मॉनिटरिंग करने तथा गौशाला प्रबन्धकों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए कड़े निर्देश जारी करने को कहा।
शहर में पालतू एवं निराश्रित श्वानों के प्रबन्धन को लेकर जिलाधिकारी ने पंजीकरण व्यवस्था प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने श्वान के काटने से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के लिए रैपिड रेस्क्यू टीम के माध्यम से आवश्यक कदम उठाने तथा संबंधित श्वानों को नियमानुसार एबीसी सेंटर में 10 दिवसीय निगरानी एवं आइसोलेशन में रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि श्वानों से संबंधित शिकायतों पर संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्रवाई की जाए तथा आमजन की सुरक्षा के साथ पशु कल्याण के निर्धारित मानकों का भी पालन किया जाए।
जिलाधिकारी ने बंदरों के आतंक से प्रभावित मानव आबादी वाले क्षेत्रों में भी प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्रों में वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित मानकों एवं नियमों के अनुसार बंदरों का रेस्क्यू किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिलने के साथ ही वन्यजीवों के संरक्षण संबंधी प्रावधानों का भी पालन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि पशुओं के प्रबन्धन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं में विभागीय समन्वय, नियमित निगरानी और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए, ताकि पशु कल्याण के साथ-साथ जनसुरक्षा एवं नागरिकों की समस्याओं का प्रभावी समाधान किया जा सके।
बैठक में वरिष्ठ पशुपालन अधिकारी, नगर निगम डॉ. वी.के. अग्रवाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डी.के. चंद, नगर निगम देहरादून के डॉ. रोहित गहलोत सहित नगर निगम ऋषिकेश, नगर निगम देहरादून एवं समस्त नगर निकायों के संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: केंद्र की योजनाओं की समीक्षा, नशा मुक्ति केंद्रों और छात्रवृत्ति पर जोर
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #AnimalManagement #AnimalWelfare #DehradunNews #Helpline1962 #UttarakhandNews

Related Stories

उत्तराखंड में गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने संबंधी शासनादेश। Uttarakhand News: गुरुवार को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, आदेश जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: गुरुवार को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, आदेश जारी

Mohan Chandra Joshi October 28, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड में विकास योजनाओं के लिए 36 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति। Uttarakhand News: सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए ₹36 करोड़
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए ₹36 करोड़

Mohan Chandra Joshi October 28, 2026
रुद्रप्रयाग के सिरोबगड़ लैंडस्लाइड जोन में भूस्खलन उपचार कार्यों का निरीक्षण करते जिलाधिकारी Rudraprayag News: सिरोबगड़ लैंडस्लाइड जोन में सुरक्षा सख्त, 100 मीटर तक लगेंगे साइनेज
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

Rudraprayag News: सिरोबगड़ लैंडस्लाइड जोन में सुरक्षा सख्त, 100 मीटर तक लगेंगे साइनेज

Mohan Chandra Joshi October 28, 2026
देहरादून में जाम की समस्या के समाधान के लिए ट्रैफिक मास्टर प्लान की तैयारी Dehradun News: जाम से निजात पर डीएम का फोकस, मास्टर प्लान बनाने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: जाम से निजात पर डीएम का फोकस, मास्टर प्लान बनाने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 28, 2026
फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस दाखिले के मामले की सांकेतिक तस्वीर Dehradun News: फर्जी प्रमाणपत्रों से MBBS दाखिला, तीन और गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun News: फर्जी प्रमाणपत्रों से MBBS दाखिला, तीन और गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 28, 2026
गैरसैंण भराड़ीसैंण स्थित उत्तराखंड विधानसभा भवन Uttarakhand News: गैरसैंण सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, बजट समेत 10 विधेयक पारित
  • उत्तराखंड
  • चमोली

Uttarakhand News: गैरसैंण सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, बजट समेत 10 विधेयक पारित

Mohan Chandra Joshi October 28, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने संबंधी शासनादेश। Uttarakhand News: गुरुवार को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, आदेश जारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: गुरुवार को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, आदेश जारी

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड में विकास योजनाओं के लिए 36 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति। Uttarakhand News: सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए ₹36 करोड़
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए ₹36 करोड़

  • रुद्रप्रयाग के सिरोबगड़ लैंडस्लाइड जोन में भूस्खलन उपचार कार्यों का निरीक्षण करते जिलाधिकारी Rudraprayag News: सिरोबगड़ लैंडस्लाइड जोन में सुरक्षा सख्त, 100 मीटर तक लगेंगे साइनेज
    • उत्तराखंड
    • रुद्रप्रयाग

    Rudraprayag News: सिरोबगड़ लैंडस्लाइड जोन में सुरक्षा सख्त, 100 मीटर तक लगेंगे साइनेज

  • देहरादून में निराश्रित और पालतू पशुओं के पंजीकरण एवं प्रबंधन को लेकर प्रशासन की पहल Dehradun News: पशु हेल्पलाइन पर डीएम सख्त, बनेगा पंजीकरण और मॉनिटरिंग पोर्टल
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: पशु हेल्पलाइन पर डीएम सख्त, बनेगा पंजीकरण और मॉनिटरिंग पोर्टल

  • देहरादून में जाम की समस्या के समाधान के लिए ट्रैफिक मास्टर प्लान की तैयारी Dehradun News: जाम से निजात पर डीएम का फोकस, मास्टर प्लान बनाने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: जाम से निजात पर डीएम का फोकस, मास्टर प्लान बनाने के निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (480)
  • अल्मोड़ा (645)
  • उत्तरकाशी (294)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,933)
  • उधमसिंह नगर (1,359)
  • क्राइम (3,572)
  • खेल (367)
  • चंपावत (1,020)
  • चमोली (465)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (764)
  • देहरादून (11,453)
  • नैनीताल (6,633)
  • पर्यटन (227)
  • पिथौरागढ़ (491)
  • पौड़ी (317)
  • बागेश्वर (991)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,239)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,174)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (535)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (665)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (959)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: गुरुवार को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, आदेश जारी Uttarakhand News: गुरुवार को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, आदेश जारी Uttarakhand News: सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए ₹36 करोड़ Uttarakhand News: सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए ₹36 करोड़ Rudraprayag News: सिरोबगड़ लैंडस्लाइड जोन में सुरक्षा सख्त, 100 मीटर तक लगेंगे साइनेज Rudraprayag News: सिरोबगड़ लैंडस्लाइड जोन में सुरक्षा सख्त, 100 मीटर तक लगेंगे साइनेज Dehradun News: पशु हेल्पलाइन पर डीएम सख्त, बनेगा पंजीकरण और मॉनिटरिंग पोर्टल Dehradun News: पशु हेल्पलाइन पर डीएम सख्त, बनेगा पंजीकरण और मॉनिटरिंग पोर्टल Dehradun News: जाम से निजात पर डीएम का फोकस, मास्टर प्लान बनाने के निर्देश Dehradun News: जाम से निजात पर डीएम का फोकस, मास्टर प्लान बनाने के निर्देश