Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • भ्रष्टाचारी जेल जाने के लिए रहें तैयार- मुख्यमंत्री
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

भ्रष्टाचारी जेल जाने के लिए रहें तैयार- मुख्यमंत्री

Mohan Chandra Joshi July 4, 2025
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री ने किया 550 करोड़ की योजनाओं लोकार्पण व शिलान्यास

जनपद हरिद्वार के चहुंमुखी विकास हेतु मुख्यमंत्री ने की 13 घोषणाएं

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किये 75.81 लाख रूपये के चैक वितरित

Haridwar News- हरिद्वार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में आयोजित विकास संकल्प पर्व में प्रतिभाग कर 550 करोड़ की 107 विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लालढांग में सिंचाई सुविधा हेतु झील का निर्माण, लालढांग पीएचसी का उच्चीकरण कर सीएचसी बनाए जाने, भगवानपुर से इकबालपुर तक सड़क का चौड़ीकरण, भगवानपुर से सिकरौदा तक सड़क निर्माण, निरंजनपुर में डिग्री कालेज का निर्माण किए जाने, मुबारकपुर-अलीपुर में हाईस्कूल का उच्चीकरण किए जाने, मोहम्मदपुर जटगांव में रजवाहे के दोनों ओर पटरी पर सीसी सड़क का निर्माण किए जाने, विधान सभा झबरेड़ा के अन्तर्गत रुड़की नगर निगम वार्ड न0 22 व 23 में पानी निकासी व सड़क निर्माण किए जाने, खानपुर में ढाडेकी के सौलानी नदी पर पुल निर्माण किए जाने, गिद्धावाली में गंगा नदी घाट पर पुल निर्माण, नागड पलोनी से रांगढ वाला होते हुए भगवानपुर के पास तक मोटर रोड का निर्माण, मेवड नागड के शमशान घाट में बाउण्डरी वाल निर्माण किए जाने के साथ, मोहम्मदपुर पाण्डा के अन्तर्गत बाउण्डरी वाल निर्माण किए जाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री द्वारा एनआरएलएम के अन्तर्गत लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह को 2 लाख रूपये, उद्यान विभाग द्वारा दरम्यान सिंह को 50 हजार रूपये, ग्रामोत्थान परियोजनान्तर्गत उजाला सीएलएफ को 21 लाख रूपये, आस्था सीएलएफ को 6 लाख रूपये, मत्स्य विभाग द्वारा अजीत कौर को 4 लाख 20 हजार रूपये, कृषि विभाग द्वारा तरूण सिंह अध्यक्ष वर्क कृषि उत्पादन एवं विपणन स्वयं सहायता समूह को 10 लाख, पशुपालन विभाग द्वारा मीनाक्षी देवी को 30 लाख रूपये, बाल विकास विभाग द्वारा चंचल तोमर को 51 हजार रूपये, सहकारिता विभाग द्वारा आकाश कश्यप को 1 लाख 60 हजार रूपये प्रदान करने के साथ ही सुश्री मीना को पीएम आवास योजनान्तर्गत आवास की चाबी सौंपी गई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि क्षेत्र के विकास हेतु की गई ये सभी घोषणाएं, लोकार्पण, शिलान्यास की परियोजनाएँ न केवल हरिद्वार जनपद में आधारभूत सुविधाओं को सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होंगी, बल्कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही क्षेत्र के विकास को भी नई गति प्रदान करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: धामी सरकार में खुले 3 सरकारी नर्सिंग कॉलेज, 321 सीटें बढ़ीं; कुल संख्या 11,495 हुई

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन विशेष है क्योंकि आज ही के दिन 04 जुलाई 2021 को उन्हें देवभूमि उत्तराखण्ड की सेवा करने का मौका दिया गया था। उन्होंने कहा कि वे सबसे पहले मां गंगा का आशीर्वाद लेकर जनमानस के बीच आए हैं। उन्होंने कहा कि वे आज प्रदेश के समग्र विकास और जन आकांक्षाओं को पूरा करने के अपने “विकल्प रहित संकल्प” को पूर्ण करने की इस यात्रा के सफल चार वर्ष पूर्ण कर रहे हैं। उन्होंने सफल चार वर्ष पूर्ण होने पर देवभूमि उत्तराखंड की समस्त देवतुल्य जनता कस हृदयतल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता द्वारा जताये गए भरोसे के बल पर ही वे आज उत्तराखंड के मुख्य सेवक के रूप में प्रदेश की सेवा कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता का प्रेम ही है जो उन्हें प्रत्येक दिन प्रदेश के विकास और समाज की प्रगति हेतु समर्पित भाव से कार्य करने की ऊर्जा प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेकर गांवों से लेकर शहरों तक, किसानों से लेकर युवाओं तक, मातृशक्ति से लेकर श्रमशक्ति तक, व्यापारियों से लेकर कमचारियों तक प्रत्येक क्षेत्र और वर्ग के कल्याण के लिए कई नई योजनाएं बनाईं हैं और उन्हें धरातल पर भी उतारा है। होम स्टे योजना, लखपति दीदी योजना और सौर स्वरोजगार योजना जैसी अनेकों योजनाएं लागू कर स्वरोजगार को भी बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसका परिणाम है कि नीति आयोग द्वारा जारी सतत् विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने के इंडेक्स में हमारे उत्तराखंड को देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेरोजगारी दर में रिकॉर्ड 4.4 प्रतिशत की कमी लाकर राष्ट्रीय औसत को भी पीछे छोड़ने का काम किया है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने के साथ ही ‘मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण योजना‘, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना, मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना और पोषण अभियान जैसी योजनाएं प्रारंभ की हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: नैनीताल जिले की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम सख्त; लापरवाही पर होगी कार्रवाई

उन्होंने कहा कि हरिद्वार जनपद में भी अनेकों विकास परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। धर्मनगरी हरिद्वार को भी काशी विश्वनाथ एवं उज्जैन महाकाल कॉरिडोर की भांति भव्य और दिव्य रूप देने के लिए हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। हरिद्वार में हेली सेवाओं के लिए हेलीपोर्ट का निर्माण करने के साथ ही नगर को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने हेतु पॉड टैक्सी के संचालन की कार्ययोजना भी तैयार की जा रही है। हरकी पैड़ी से मां चंडी देवी और मां मनसा देवी तक रोपवे के निर्माण को हरी झंडी देना हो या लालढ़ांग की बरसाती नदी में पुल के निर्माण के साथ ही झूला पुल बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम देवनगरी हरिद्वार को विश्वस्तरीय नगरी बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देवनगरी हरिद्वार के लिए कावड़ यात्रा और कुंभ का आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण आयोजन है। कांवड़ यात्रा और वर्ष 2027 में होने वाला कुंभ का आयोजन भव्य,दिव्य,सुरक्षित और ऐतिहासिक हो। इसके लिए हम सभी जरूरी इंतजाम करने के लिए संकल्पित हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य के समग्र विकास के साथ-साथ अपने सांस्कृतिक मूल्यों और डेमोग्राफी को संरक्षित रखने हेतु भी हम पूर्ण रूप से संकल्पबद्ध है। हमने प्रदेश में एक ओर जहां धर्मांतरण विरोधी और सख्त दंगारोधी कानूनों को लागू किया है वहीं अतिक्रमणकारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर राज्य में समान नागरिक संहिता कानून लागू कर सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून की स्थापना की है। वहीं, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर अंकुश लगाने हेतु प्रदेश में सख्त नकल विरोधी कानून भी लागू किया है, जिसके परिणामस्वरूप आज राज्य के 23 हजार से अधिक युवाओं को बिना किसी नकल के सरकारी नौकरी प्राप्त करने में सफलता प्राप्त हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: उद्योगों की जरूरत के मुताबिक बनेगा स्किल डेवलपमेंट प्लान, मुख्य सचिव के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य से भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए ‘’ज़ीरो टॉलरेंस’’ की नीति के साथ संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं। पिछले साढ़े तीन वर्षों में भ्रष्टाचार में लिप्त 200 से अधिक लोगों को जेल की सलाखों के पीछे पहुँचाने का काम भी किया है। मुख्यमंत्री ने मां गंगा के तट से स्पष्ट सन्देश दिया कि भ्रष्टाचारी जेल जाने के लिए तैयार रहें।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश के साथ-साथ उत्तराखंड भी स्पष्ट नीति एवं विजन के साथ आगे बढ़ रहा है, जहां ‘विकास’ प्राथमिकता है, ‘ईमानदारी’ पहचान है, और ‘सेवा’ संकल्प है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार देवभूमि उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के अपने ’‘विकल्प रहित संकल्प’’ के साथ निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सहयोग से उत्तराखण्ड़ को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का हमारा संकल्प अवश्य सिद्ध होगा।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, सांसद कल्पना सैनी, डॉ.नरेश बंसल, विधायक मदन कौशिक, आदेश चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा भी जनता को सम्बोधित करते हुए अपने-अपने विचार व्यक्त किये गये।

इस अवसर पर पशुपालन, रेशम, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, डेदृएनयूएलएम, उद्यान एवम् खाद्य प्रसंस्करण विभाग, कृषि, उद्योग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आदि विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, मेयर किरण जेसल, अनीता अग्रवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, उपाध्यक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण विनय रोहेला, दर्जा राज्यमंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि, शोभाराम प्रजापति, सुनील सैनी, श्यामवीर सैनी, जयपाल सिंह चौहान, देशराज कर्णवाल, शादाब शम्स, बीजेपी जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, मधु सिंह, महामंत्री आशु चौधरी, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand CM Dhami Featured Haridwar News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो, महानवमी पर उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा Uttarakhand News: महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, सीएम धामी का ऐलान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, सीएम धामी का ऐलान

Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
चंपावत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का निरीक्षण करते जिलाधिकारी मनीष कुमार Champawat News: सीएम धामी के दौरे की तैयारियां तेज, डीएम ने लिया जायजा
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: सीएम धामी के दौरे की तैयारियां तेज, डीएम ने लिया जायजा

Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
बागेश्वर के गागरीगोल में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देते अधिकारी। Bageshwar News: गागरीगोल में बहुउद्देशीय शिविर, 245 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

Bageshwar News: गागरीगोल में बहुउद्देशीय शिविर, 245 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ

Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र सौंपते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान और महापौर सौरभ थपलियाल। Dehradun News: जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र, विकास पर जोर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र, विकास पर जोर

Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पांडेय द्वारा देहरादून में सड़क सुधार कार्यों का निरीक्षण Dehradun News: तड़के मैदान में उतरे सचिव पंकज पांडेय, सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अल्टीमेटम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: तड़के मैदान में उतरे सचिव पंकज पांडेय, सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अल्टीमेटम

Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
चंपावत में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित फसल की फाइल फोटो Champawat News: आपदा प्रभावित 281 किसानों को ₹9.10 लाख की राहत, धामी सरकार ने DBT से भेजी धनराशि
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: आपदा प्रभावित 281 किसानों को ₹9.10 लाख की राहत, धामी सरकार ने DBT से भेजी धनराशि

Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो, महानवमी पर उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा Uttarakhand News: महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, सीएम धामी का ऐलान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, सीएम धामी का ऐलान

  • चंपावत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का निरीक्षण करते जिलाधिकारी मनीष कुमार Champawat News: सीएम धामी के दौरे की तैयारियां तेज, डीएम ने लिया जायजा
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: सीएम धामी के दौरे की तैयारियां तेज, डीएम ने लिया जायजा

  • बागेश्वर के गागरीगोल में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देते अधिकारी। Bageshwar News: गागरीगोल में बहुउद्देशीय शिविर, 245 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर

    Bageshwar News: गागरीगोल में बहुउद्देशीय शिविर, 245 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ

  • देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र सौंपते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान और महापौर सौरभ थपलियाल। Dehradun News: जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र, विकास पर जोर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र, विकास पर जोर

  • लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पांडेय द्वारा देहरादून में सड़क सुधार कार्यों का निरीक्षण Dehradun News: तड़के मैदान में उतरे सचिव पंकज पांडेय, सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अल्टीमेटम
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: तड़के मैदान में उतरे सचिव पंकज पांडेय, सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अल्टीमेटम

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (477)
  • अल्मोड़ा (642)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,806)
  • उधमसिंह नगर (1,351)
  • क्राइम (3,550)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,015)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (752)
  • देहरादून (11,401)
  • नैनीताल (6,603)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (486)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (987)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,230)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,171)
  • रुद्रप्रयाग (723)
  • रोजगार (534)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (660)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, सीएम धामी का ऐलान Uttarakhand News: महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, सीएम धामी का ऐलान Champawat News: सीएम धामी के दौरे की तैयारियां तेज, डीएम ने लिया जायजा Champawat News: सीएम धामी के दौरे की तैयारियां तेज, डीएम ने लिया जायजा Bageshwar News: गागरीगोल में बहुउद्देशीय शिविर, 245 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ Bageshwar News: गागरीगोल में बहुउद्देशीय शिविर, 245 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ Dehradun News: जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र, विकास पर जोर Dehradun News: जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र, विकास पर जोर Dehradun News: तड़के मैदान में उतरे सचिव पंकज पांडेय, सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अल्टीमेटम Dehradun News: तड़के मैदान में उतरे सचिव पंकज पांडेय, सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अल्टीमेटम