Champawat News: सीएम धामी के दौरे की तैयारियां तेज, डीएम ने लिया जायजा
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित चंपावत दौरे की तैयारियों का जायजा लेते जिलाधिकारी मनीष कुमार।
सीएम के प्रस्तावित दौरे पर लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रमों की तैयारी, डीएम मनीष कुमार ने अधिकारियों को समयबद्ध व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।
चंपावत, 17 अक्टूबर 2026: जनपद में 18 अक्टूबर रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित संभावित भ्रमण एवं जनपद में आयोजित होने वाले विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा सर्किट हाउस चंपावत तथा रजत जयंती पार्क (नागार्जुन पार्क) का स्थलीय निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जनपद में पूर्ण हो चुके विभिन्न जनहितकारी कार्यों का लोकार्पण तथा कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शिलान्यास किया जाना प्रस्तावित है। इसके साथ ही, स्थानीय संभ्रांत नागरिकों एवं विभिन्न समूहों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर उनकी अपेक्षाओं और मांगों को मा. मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए एक उचित मंच प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त, जनपद चंपावत में खेल विभाग के सानिध्य में नशा मुक्ति अभियान के तहत एक विशेष दौड़ का आयोजन तथा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) के माध्यम से प्राप्त होने वाली विभिन्न जन-सुविधाओं का लोकार्पण व जनता को समर्पण कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए हैं, ताकि इन वृहद कार्यक्रमों के माध्यम से क्षेत्रीय जनता को अधिकतम लाभ सुनिश्चित किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान दायित्वधारी श्याम नारायण पांडे, विधायक प्रतिनिधि चंपावत प्रकाश तिवारी, प्रदेश मंत्री निर्मल महारा, उप जिलाधिकारी चंपावत बिपिन चंद्र पंत, सहायक परियोजना निदेशक विमी जोशी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका चंपावत भरत त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हितेश कांडपाल, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग सुनील दत्ताल सहित अन्य उपस्थित रहे।
— Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


