Bageshwar News: गागरीगोल में बहुउद्देशीय शिविर, 245 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ
गागरीगोल में बहुउद्देशीय शिविर के दौरान ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया।
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर में 17 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने योजनाओं की जानकारी दी और ग्रामीणों को स्वास्थ्य जांच व निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियों का लाभ मिला।
बागेश्वर, 17 अक्टूबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज, गागरीगोल में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 245 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग कर विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाया। इस दौरान प्राप्त 17 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि विभिन्न सेवाओं से संबंधित 11 आवेदन पत्र भरवाए गए।
शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं को आमजन तक पहुंचाना तथा जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने ग्रामीणों से शिविरों का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।
शिविर में कृषि, उद्यान, उद्योग, पशुपालन, मत्स्य, पर्यटन, सैनिक कल्याण एवं सेवायोजन सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही पात्र लाभार्थियों के प्रमाण पत्र बनाने और विभिन्न योजनाओं के आवेदन भरवाने की कार्यवाही की गई।
इसके अतिरिक्त आयुष्मान आरोग्य मंदिर, दफौट की ओर से ग्राम सभा खोलाखेत में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीणों के शुगर, रक्तचाप एवं हीमोग्लोबिन की जांच कर निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां वितरित की गईं।
कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, उपजिलाधिकारी वैभव कांडपाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ मंजुलता यादव, जिला पंचायत सदस्य दीपक खुल्बे, संजय परिहार, डीके जोशी सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि व स्थानीय जनता मौजूद रहीं।
Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


