Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Nainital News: नैनीताल जिले की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम सख्त; लापरवाही पर होगी कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: नैनीताल जिले की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम सख्त; लापरवाही पर होगी कार्रवाई

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने नैनीताल जिले में मानसून से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत तेज करने के निर्देश दिए हैं। लोनिवि, राष्ट्रीय राजमार्ग और पीएमजीएसवाई को निर्धारित समय-सीमा में काम पूरा करने, मरम्मत कार्यों की निगरानी करने और गुणवत्ता के मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। गुणवत्ता में कमी मिलने पर दोबारा मरम्मत कराने और लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।
Mohan Chandra Joshi October 16, 2026
नैनीताल जिले में मानसून से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और गड्ढामुक्त अभियान को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश।

नैनीताल जिले की सड़कों की समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण मरम्मत के लिए डीएम ललित मोहन रयाल सख्त।

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीएम ललित मोहन रयाल ने लोनिवि, एनएच और पीएमजीएसवाई को क्षतिग्रस्त सड़कों की समयबद्ध मरम्मत के दिए निर्देश, गुणवत्ता में कमी मिलने पर दोबारा काम कराने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी।

नैनीताल, 16 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपद में मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए संबंधित विभागों को अभियान चलाकर मरम्मत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि), राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अधिशासी अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित की जाए। सड़क मरम्मत कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा लापरवाही अथवा गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा 13 अक्टूबर को आयोजित समीक्षा बैठक में मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए गए थे। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी संबंधित विभागों को सड़क मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन मार्गों पर अभी तक गड्ढे नहीं भरे गए हैं, वहां तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर ठीक किया जाए। साथ ही, जिन सड़कों पर पूर्व में गड्ढे भरे जा चुके हैं, लेकिन मरम्मत कार्य में गुणवत्ता की कमी है, उन्हें निर्धारित मानकों के अनुरूप दोबारा ठीक कराया जाए, ताकि सड़कों की स्थिति में स्थायी सुधार हो सके।
उन्होंने कहा कि सड़कें आमजन की सुरक्षित और सुगम आवाजाही का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। सड़कों पर गड्ढों के कारण नागरिकों को आवागमन में असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए संबंधित विभाग पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। मरम्मत कार्यों में तकनीकी मानकों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए तथा कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त मार्गों को चिह्नित करें और मरम्मत कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें। कार्यों में अनावश्यक विलंब, लापरवाही अथवा गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में सड़क मरम्मत कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करना संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: उद्योगों की जरूरत के मुताबिक बनेगा स्किल डेवलपमेंट प्लान, मुख्य सचिव के निर्देश
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #LalitMohanRayal #NainitalNews #RoadRepair #RoadSafety #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews

Related Stories

देहरादून में बुक्सा जनजाति के गांवों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और मूलभूत सुविधाएं विकसित करने की पहल Dehradun News: बुक्सा जनजाति के गांवों को सभी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: बुक्सा जनजाति के गांवों को सभी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 16, 2026
देहरादून सचिवालय में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में स्किल डेवलपमेंट प्लान को लेकर आयोजित बैठक Uttarakhand News: उद्योगों की जरूरत के मुताबिक बनेगा स्किल डेवलपमेंट प्लान, मुख्य सचिव के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उद्योगों की जरूरत के मुताबिक बनेगा स्किल डेवलपमेंट प्लान, मुख्य सचिव के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 16, 2026
: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शहरी निकायों को ₹328 करोड़ और डीडीहाट में सीसी मार्ग निर्माण के लिए धनराशि मंजूर। Uttarakhand News: शहरी निकायों को ₹328 करोड़ मंजूर, सीसी मार्ग को भी धनराशि जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: शहरी निकायों को ₹328 करोड़ मंजूर, सीसी मार्ग को भी धनराशि जारी

Mohan Chandra Joshi October 16, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को मंजूरी दी। Uttarakhand News: दो अग्निवीर 40वीं वाहिनी पीएसी में होंगे समायोजित, CM धामी ने दी मंजूरी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: दो अग्निवीर 40वीं वाहिनी पीएसी में होंगे समायोजित, CM धामी ने दी मंजूरी

Mohan Chandra Joshi October 16, 2026
ऊधमसिंह नगर में पुलिस अधिकारियों के तबादलों का प्रतीकात्मक चित्र Udham Singh Nagar News: 11 पुलिस अधिकारियों के तबादले, संजय पाठक बने रुद्रपुर कोतवाल
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Udham Singh Nagar News: 11 पुलिस अधिकारियों के तबादले, संजय पाठक बने रुद्रपुर कोतवाल

Mohan Chandra Joshi October 16, 2026
IMG_20261016_081643 Railway Jobs 2026: रेलवे में 1,688 पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए मौका
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार

Railway Jobs 2026: रेलवे में 1,688 पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए मौका

Mohan Chandra Joshi October 16, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून में बुक्सा जनजाति के गांवों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और मूलभूत सुविधाएं विकसित करने की पहल Dehradun News: बुक्सा जनजाति के गांवों को सभी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: बुक्सा जनजाति के गांवों को सभी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश

  • नैनीताल जिले में मानसून से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और गड्ढामुक्त अभियान को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश। Nainital News: नैनीताल जिले की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम सख्त; लापरवाही पर होगी कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: नैनीताल जिले की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम सख्त; लापरवाही पर होगी कार्रवाई

  • देहरादून सचिवालय में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में स्किल डेवलपमेंट प्लान को लेकर आयोजित बैठक Uttarakhand News: उद्योगों की जरूरत के मुताबिक बनेगा स्किल डेवलपमेंट प्लान, मुख्य सचिव के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: उद्योगों की जरूरत के मुताबिक बनेगा स्किल डेवलपमेंट प्लान, मुख्य सचिव के निर्देश

  • : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शहरी निकायों को ₹328 करोड़ और डीडीहाट में सीसी मार्ग निर्माण के लिए धनराशि मंजूर। Uttarakhand News: शहरी निकायों को ₹328 करोड़ मंजूर, सीसी मार्ग को भी धनराशि जारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: शहरी निकायों को ₹328 करोड़ मंजूर, सीसी मार्ग को भी धनराशि जारी

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को मंजूरी दी। Uttarakhand News: दो अग्निवीर 40वीं वाहिनी पीएसी में होंगे समायोजित, CM धामी ने दी मंजूरी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: दो अग्निवीर 40वीं वाहिनी पीएसी में होंगे समायोजित, CM धामी ने दी मंजूरी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (477)
  • अल्मोड़ा (642)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,795)
  • उधमसिंह नगर (1,351)
  • क्राइम (3,549)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,013)
  • चमोली (457)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (752)
  • देहरादून (11,396)
  • नैनीताल (6,601)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (486)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,228)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,171)
  • रुद्रप्रयाग (723)
  • रोजगार (534)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (660)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: बुक्सा जनजाति के गांवों को सभी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश Dehradun News: बुक्सा जनजाति के गांवों को सभी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश Nainital News: नैनीताल जिले की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम सख्त; लापरवाही पर होगी कार्रवाई Nainital News: नैनीताल जिले की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम सख्त; लापरवाही पर होगी कार्रवाई Uttarakhand News: उद्योगों की जरूरत के मुताबिक बनेगा स्किल डेवलपमेंट प्लान, मुख्य सचिव के निर्देश Uttarakhand News: उद्योगों की जरूरत के मुताबिक बनेगा स्किल डेवलपमेंट प्लान, मुख्य सचिव के निर्देश Uttarakhand News: शहरी निकायों को ₹328 करोड़ मंजूर, सीसी मार्ग को भी धनराशि जारी Uttarakhand News: शहरी निकायों को ₹328 करोड़ मंजूर, सीसी मार्ग को भी धनराशि जारी Uttarakhand News: दो अग्निवीर 40वीं वाहिनी पीएसी में होंगे समायोजित, CM धामी ने दी मंजूरी Uttarakhand News: दो अग्निवीर 40वीं वाहिनी पीएसी में होंगे समायोजित, CM धामी ने दी मंजूरी