#LalitMohanRayal

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने नैनीताल जिले में मानसून से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत तेज करने के निर्देश दिए हैं। लोनिवि, राष्ट्रीय राजमार्ग और पीएमजीएसवाई को निर्धारित समय-सीमा में काम पूरा करने, मरम्मत कार्यों की निगरानी करने और गुणवत्ता के मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। गुणवत्ता में कमी मिलने पर दोबारा मरम्मत कराने और लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।... Read More
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के एक वर्ष के कार्यकाल से संबंधित विभागीय आंकड़ों के अनुसार, नैनीताल जिले में विभिन्न न्यायालयों में 31,979 वादों का निस्तारण किया गया। राजस्व प्रवर्तन के 5,745 मामलों में से 5,611 का समाधान हुआ, जबकि विरासत दर्ज कराने की प्रक्रिया के तहत 34,897 वारिसों एवं लाभार्थियों के नाम दर्ज किए जाने का विवरण सामने आया है। भूमि पैमाइश, सीमांकन, अतिक्रमण और सार्वजनिक रास्तों से जुड़े मामलों में भी कार्रवाई दर्ज की गई।... Read More
हल्द्वानी में चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में अस्पतालों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। डीएम ने मरीजों को अस्पताल से ही आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने, बरसात में संक्रामक रोगों से निपटने के लिए तैयारियां मजबूत रखने और चिकित्सा सुविधाओं में कमियां समय पर दूर करने के निर्देश दिए। कई आवश्यक उपकरण, दवाओं, मरम्मत और अन्य सुविधाओं से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी भी दी गई।... Read More
हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में नैनीताल जिला प्रशासन 8 से 16 अगस्त तक विशेष सफाई अभियान चलाएगा। अभियान के तहत शहरी, ग्रामीण और वन क्षेत्रों के प्रमुख मार्गों पर सफाई, कचरा निस्तारण और स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। इसके लिए तीन स्तरीय टीमें गठित की गई हैं और स्थानीय निकायों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, स्वयं सहायता समूहों, एनसीसी, एनएसएस तथा युवक मंगल दलों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।... Read More
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर राजस्व टीम की जांच में अवैध कब्जे की पुष्टि होने के बाद धारी ब्लॉक के ग्राम कौल में भू-माफिया के कब्जे से 25 नाली भूमि अतिक्रमण मुक्त कराकर पीड़िता भगवती देवी को दोबारा कब्जा सौंप दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गरीब और असहाय लोगों की भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।... Read More