Nainital News: डीएम की पहल से भू-माफिया के कब्जे से मुक्त हुई 25 नाली भूमि, पीड़िता को मिला न्याय
ग्राम कौल निवासी भगवती देवी अपनी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को प्रार्थना पत्र सौंपती हुई।
धारी ब्लॉक के ग्राम कौल में वर्षों से चले आ रहे अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई, राजस्व टीम की जांच के बाद पीड़िता को दोबारा सौंपा गया भूमि का कब्जा।
नैनीताल, 6 अगस्त 2026: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की संवदेनशील पहल और त्वरित कार्यवाही के फलस्वरूप विकास खण्ड धारी के ग्राम कौल निवासी भगवती देवी पत्नी स्व0 दीवान राम की लगभग 25 नाली भूमि भूमाफिया के अतिक्रमण से कराई मुक्त।
भगवती देवी के पैत्रिक भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा लम्बे समय से अवैध कब्जा किया गया था। कई बार गुहार लगाने के बाद उन्हें न्याय नहीं मिला।
उन्होंने उक्त मामले की समस्या के बारे में जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल को अवगत कराया। जिलाधिकारी द्वारा मौके पर राजस्व टीम को स्थल पर भेजकर जांच कराई। जांच में उक्त प्रकरण में सत्यता पाई गई।
जिलाधिकारी के निर्देश पर संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए 25 नाली भूमि अतिक्रमण मुक्त कराकर कब्जा भगवती देवी को सौंपा।
जिलाधिकारी ने कहा कि गरीब, असहाय और पीड़ित लोगों की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा ऐसे मामलों में कठोर कार्यवाही की जायेगी ताकि आमजन को समय से न्याय मिल सके।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


