मंडलायुक्त दीपक रावत ने कुमाऊं मंडल के सभी जिलाधिकारियों को दाखिल-खारिज तथा जाति, स्थायी निवास, आय और EWS प्रमाण-पत्रों से जुड़े मामलों में आवश्यक स्थलीय सत्यापन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्थलीय सत्यापन की डिजिटल प्रमाणिकता के लिए मौके से फोटोग्राफ लेकर संबंधित पत्रावली या ऑनलाइन आवेदन से जोड़ने तथा भविष्य में GPS/Geo-coordinates जैसी तकनीक के उपयोग की दिशा में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।... Read More
#RevenueDepartment
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर राजस्व टीम की जांच में अवैध कब्जे की पुष्टि होने के बाद धारी ब्लॉक के ग्राम कौल में भू-माफिया के कब्जे से 25 नाली भूमि अतिक्रमण मुक्त कराकर पीड़िता भगवती देवी को दोबारा कब्जा सौंप दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गरीब और असहाय लोगों की भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।... Read More
राजस्व परिषद ने अल्मोड़ा स्थित राजस्व पुलिस व भूलेख सर्वेक्षण संस्थान को आधुनिक प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। संस्थान में डीजीपीएस, ईटीएस, जीआईएस और ई-गवर्नेंस आधारित प्रशिक्षण, आधुनिक लैब की स्थापना तथा भवन, छात्रावास और अन्य आधारभूत सुविधाओं के उन्नयन पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रशिक्षण अधिक प्रभावी बनाया जा सके।... Read More
तहसील हल्द्वानी के औचक निरीक्षण में राजस्व मामलों के निस्तारण में गंभीर लापरवाही सामने आने पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सख्त रुख अपनाया। धारा-41 और पैमाइश से जुड़े लंबित मामलों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एक राजस्व उपनिरीक्षक को निलंबित किया गया तथा तत्कालीन राजस्व निरीक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनहित से जुड़े मामलों में देरी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।... Read More
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में देहरादून जिला प्रशासन ने शीशमबाड़ा में सरकारी भूमि पर बने अवैध मजार को ध्वस्त कर अतिक्रमण हटाया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।... Read More
चम्पावत में आकाशीय बिजली गिरने से गौशाला को भारी नुकसान हुआ और एक बछिया की मृत्यु हो गई। प्रशासन ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं क्षति आकलन की कार्यवाही शुरू कर दी है।... Read More



Uttarakhand Weather Update: बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश-बर्फबारी और आकाशीय बिजली का अलर्ट
Dehradun News: सड़ी-गली खाद्य सामग्री और कॉकरोच-चूहे मिले, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद
Uttarakhand News: उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का बैन, बिक्री से लेकर भंडारण तक रोक
Haldwani News: हल्द्वानी में 190 नशीले इंजेक्शन बरामद, 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार
Dehradun News: वशीकरण के नाम पर 100 से ज्यादा लोगों से ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार