Champawat News: आपदा प्रभावित 281 किसानों को ₹9.10 लाख की राहत, धामी सरकार ने DBT से भेजी धनराशि
प्राकृतिक आपदा से फसल क्षति के बाद प्रभावित किसानों को राहत राशि वितरित करती उत्तराखंड सरकार
पूर्णागिरी तहसील में 50.402 हेक्टेयर फसल क्षति पर किसानों को मिली राहत, डीएम मनीष कुमार के निर्देश पर 281 कृषकों के खातों में ₹9,10,913 हस्तांतरित किए गए।
चंपावत, 17 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में प्रदेश सरकार प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित कृषकों को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराने, उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने तथा आजीविका की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
साथ ही जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के आदेश के क्रम में जनपद चम्पावत की तहसील पूर्णागिरी (टनकपुर) क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत अब तक फसल क्षति से प्रभावित कृषकों को ₹9,10,913 की राहत राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है।
इस संबंध में उप जिलाधिकारी टनकपुर श्री प्रमोद कुमार ने बताया कि तहसील क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा के कारण खाद्यान्न फसलों को हुई क्षति के दृष्टिगत कुल 50.402 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फसल नुकसान के लिए 281 प्रभावित कृषकों को नियमानुसार राहत राशि वितरित की गई है। सहायता राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी गई है, जिससे प्रभावित किसानों को समय पर आर्थिक संबल मिल सके तथा फसल नुकसान के कारण उत्पन्न आर्थिक कठिनाइयों को कम करने में सहायता प्राप्त हो सके।
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों को होने वाले नुकसान की स्थिति में पात्र प्रभावित कृषकों को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। किसानों को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराना तथा उन्हें कृषि कार्यों को पुनः सुचारु रूप से संचालित करने में सहयोग प्रदान करना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार कृषकों के हितों के संरक्षण, कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
सरकार का उद्देश्य है कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को नियमानुसार समय पर सहायता उपलब्ध हो, उनकी आजीविका सुरक्षित रहे तथा वे चुनौतियों से उबरकर पुनः कृषि गतिविधियों को सुचारु रूप से आगे बढ़ा सकें।
— Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


