Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: धामी सरकार में खुले 3 सरकारी नर्सिंग कॉलेज, 321 सीटें बढ़ीं; कुल संख्या 11,495 हुई
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: धामी सरकार में खुले 3 सरकारी नर्सिंग कॉलेज, 321 सीटें बढ़ीं; कुल संख्या 11,495 हुई

उत्तराखंड में नर्सिंग शिक्षा के विस्तार के तहत तीन नए राजकीय नर्सिंग कॉलेज स्थापित किए गए हैं। सरकारी संस्थानों में 321 सीटें बढ़ने के साथ राजकीय और निजी नर्सिंग संस्थानों में कुल सीटों की संख्या 11,495 हो गई है। सरकार के अनुसार, नर्सिंग विद्यार्थियों को जापानी, जर्मन और स्पेनिश जैसी विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। वर्ष 2023 में 60 अभ्यर्थियों को जापान और वर्ष 2025 में 13 अभ्यर्थियों को जर्मनी में रोजगार मिला। शिक्षकों की नियुक्ति और नए पदों के सृजन की प्रक्रिया भी जारी है।
Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड में नर्सिंग शिक्षा के विस्तार और रोजगार के अवसरों पर जोर

ख़बर शेयर करें -

धामी सरकार के कार्यकाल में तीन नए राजकीय नर्सिंग कॉलेज स्थापित, सरकारी संस्थानों में 321 सीटें बढ़ीं; निजी और सरकारी कॉलेजों में कुल 11,495 सीटें, विदेशों में भी युवाओं को मिल रहा रोजगार

देहरादून, 17 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड में नर्सिंग शिक्षा की मजबूती और युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में जुलाई 2021 से प्रदेश में तीन राजकीय नर्सिंग कॉलेजों की स्थापना हो चुकी है, जिससे प्रदेश को नर्सिंग पाठ्यक्रमों में 321 अतिरिक्त सीटें मिली है। इसी के साथ राजकीय नर्सिंग कॉलेजों के विभिन्न पाठ्यक्रमों में सीटों की संख्या बढ़कर 879 हो चुकी हैं, इसके अलावा प्रदेश के निजी नर्सिंग संस्थानों में सीटों की संख्या 10,616 तक पहुंच चुकी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चिकित्सा सेवाओं की मजबूती के लिए प्रदेश में नर्सिंग शिक्षा के विस्तार पर खास फोकस किया गया है। जुलाई 2021 के बाद स्थापित तीन राजकीय नर्सिंग संस्थानों में बीएससी नर्सिंग की 151, एमएससी नर्सिंग की 120, एनपीसीसी की 20 और एनपीएम की 30 सीटें यानी कुल 321 सीटें बढ़ चुकी हैं। यहां एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, एनपीसीसी और एनपीएम सहित विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Chamoli Crime: ढुलान के पैसों पर खूनी संघर्ष, बांस के डंडों से पीटकर मजदूर की हत्या; आरोपी गिरफ्तार

विदेशों में भी मिल रहा रोजगार
विदेशों में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा के साथ जापानी, जर्मन और स्पेनिश जैसी विदेशी भाषाओं में भी दक्ष बनाया जा रहा है। राज्य सरकार के प्रयासों से प्रशिक्षित युवा विदेशों में रोजगार पा रहे हैं। वर्ष 2023 में दो बैचों के 60 अभ्यर्थियों को जापान में रोजगार मिला है। जबकि वर्ष 2025 में 13 अभ्यर्थियों को जर्मनी में रोजगार मिला है।

निजी संस्थानों में 10 हजार से अधिक सीटें
प्रदेश में जुलाई 2021 के बाद 76 निजी नर्सिंग संस्थानों को पाठ्यक्रम संचालित करने के लिए अनिवार्यता प्रमाणपत्र जारी किए गए और विभिन्न पाठ्यक्रमों में 5138 सीटों की मंजूरी दी गई। इसी के साथ नर्सिंग शिक्षा के सभी पाठ्यक्रमों में कुल सीटों की संख्या बढ़कर 10,616 हो चुकी है। उत्तराखंड ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों के विद्यार्थी भी उत्तराखंड के निजी नर्सिंग संस्थानों में प्रवेश ले रहे हैं। इससे प्रदेश में नर्सिंग शिक्षा का दायरा बढ़ने के साथ निजी अस्पतालों और नर्सिंग संस्थानों में रोजगार की संभावनाएं भी मजबूत हो रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: नैनीताल जिले की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम सख्त; लापरवाही पर होगी कार्रवाई

कुशल फैकल्टी और शैक्षिक गुणवत्ता पर जोर
प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ आशुतोष सयाना ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों की नियुक्ति और नए पदों के सृजन पर भी खास फोकस किया है। दिसंबर 2021 में 40 ट्यूटरों की नियुक्ति की गई। जून 2025 तक 26 और ट्यूटर नियुक्त किए गए, जिससे कुल नियमित नर्सिंग ट्यूटरों की संख्या 66 हो गई है। इसी प्रकार अक्टूबर 2022 में आठ असिस्टेंट प्रोफेसर, एक एसोसिएट प्रोफेसर सहित कुल नौ संकाय सदस्यों की नियुक्ति की गई। इसके अतिरिक्त ट्यूटर, असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, प्रोफेसर और उप प्रधानाचार्य के पदों का सृजन किया गया। नवंबर 2025 में सात संकाय सदस्यों की नियुक्ति की गई।

जल्द होगी 16 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति
चिकित्सा शिक्षा निदेशालय द्वारा 16 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की अंतिम परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है। बीते सितंबर माह में 30 ट्यूटरों का अधियाचन उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: शहरी निकायों को ₹328 करोड़ मंजूर, सीसी मार्ग को भी धनराशि जारी

प्रवेश के लिए युवाओं में बढ़ रहा रुझान
हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विवि की ओर से नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा में प्रतिवर्ष लगभग 12,000 से 15,000 अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। यह नर्सिंग शिक्षा के प्रति युवाओं के बढ़ते रुझान को दर्शाता है।

राज्य सरकार का उद्देश्य उत्तराखण्ड के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। नर्सिंग शिक्षा का विस्तार, राजकीय संस्थानों में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूत करना और युवाओं को देश-विदेश में रोजगार के अवसरों से जोड़ना इसी दिशा में किए जा रहे प्रयासों का हिस्सा है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के युवा अपनी प्रतिभा और कौशल के बल पर आगे बढ़ें और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #Employment #NursingColleges #NursingEducation #PushkarSinghDhami #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews

Related Stories

लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पांडेय द्वारा देहरादून में सड़क सुधार कार्यों का निरीक्षण Dehradun News: तड़के मैदान में उतरे सचिव पंकज पांडेय, सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अल्टीमेटम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: तड़के मैदान में उतरे सचिव पंकज पांडेय, सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अल्टीमेटम

Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
चंपावत में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित फसल की फाइल फोटो Champawat News: आपदा प्रभावित 281 किसानों को ₹9.10 लाख की राहत, धामी सरकार ने DBT से भेजी धनराशि
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: आपदा प्रभावित 281 किसानों को ₹9.10 लाख की राहत, धामी सरकार ने DBT से भेजी धनराशि

Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना दर्शाता मौसम का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand Weather: दो दिन पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के आसार, 23 अक्टूबर तक जानें मौसम का पूर्वानुमान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: दो दिन पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के आसार, 23 अक्टूबर तक जानें मौसम का पूर्वानुमान

Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
चमोली के सेमी गांव में मजदूर की हत्या के मामले को दर्शाता प्रतीकात्मक दृश्य Chamoli Crime: ढुलान के पैसों पर खूनी संघर्ष, बांस के डंडों से पीटकर मजदूर की हत्या; आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • चमोली

Chamoli Crime: ढुलान के पैसों पर खूनी संघर्ष, बांस के डंडों से पीटकर मजदूर की हत्या; आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
Nainital weekend traffic diversion plan for vehicles travelling to Kainchi Dham, Bhimtal and Bhawali. Nainital News: आज-कल कैंची धाम समेत पहाड़ी रूटों पर डायवर्जन, यात्रीगण ध्यान दें
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: आज-कल कैंची धाम समेत पहाड़ी रूटों पर डायवर्जन, यात्रीगण ध्यान दें

Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
haldwani-train-cancellation-fog-winter-2026.jpg Uttarakhand News: रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, काठगोदाम-लालकुआं की गाड़ियां भी प्रभावित; यात्रीगण ध्यान दें
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • मौसम

Uttarakhand News: रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, काठगोदाम-लालकुआं की गाड़ियां भी प्रभावित; यात्रीगण ध्यान दें

Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पांडेय द्वारा देहरादून में सड़क सुधार कार्यों का निरीक्षण Dehradun News: तड़के मैदान में उतरे सचिव पंकज पांडेय, सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अल्टीमेटम
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: तड़के मैदान में उतरे सचिव पंकज पांडेय, सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अल्टीमेटम

  • चंपावत में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित फसल की फाइल फोटो Champawat News: आपदा प्रभावित 281 किसानों को ₹9.10 लाख की राहत, धामी सरकार ने DBT से भेजी धनराशि
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: आपदा प्रभावित 281 किसानों को ₹9.10 लाख की राहत, धामी सरकार ने DBT से भेजी धनराशि

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो Uttarakhand News: धामी सरकार में खुले 3 सरकारी नर्सिंग कॉलेज, 321 सीटें बढ़ीं; कुल संख्या 11,495 हुई
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: धामी सरकार में खुले 3 सरकारी नर्सिंग कॉलेज, 321 सीटें बढ़ीं; कुल संख्या 11,495 हुई

  • उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना दर्शाता मौसम का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand Weather: दो दिन पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के आसार, 23 अक्टूबर तक जानें मौसम का पूर्वानुमान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: दो दिन पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के आसार, 23 अक्टूबर तक जानें मौसम का पूर्वानुमान

  • चमोली के सेमी गांव में मजदूर की हत्या के मामले को दर्शाता प्रतीकात्मक दृश्य Chamoli Crime: ढुलान के पैसों पर खूनी संघर्ष, बांस के डंडों से पीटकर मजदूर की हत्या; आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • चमोली

    Chamoli Crime: ढुलान के पैसों पर खूनी संघर्ष, बांस के डंडों से पीटकर मजदूर की हत्या; आरोपी गिरफ्तार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (477)
  • अल्मोड़ा (642)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,802)
  • उधमसिंह नगर (1,351)
  • क्राइम (3,550)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,014)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (752)
  • देहरादून (11,399)
  • नैनीताल (6,603)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (486)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,230)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,171)
  • रुद्रप्रयाग (723)
  • रोजगार (534)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (660)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: तड़के मैदान में उतरे सचिव पंकज पांडेय, सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अल्टीमेटम Dehradun News: तड़के मैदान में उतरे सचिव पंकज पांडेय, सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अल्टीमेटम Champawat News: आपदा प्रभावित 281 किसानों को ₹9.10 लाख की राहत, धामी सरकार ने DBT से भेजी धनराशि Champawat News: आपदा प्रभावित 281 किसानों को ₹9.10 लाख की राहत, धामी सरकार ने DBT से भेजी धनराशि Uttarakhand News: धामी सरकार में खुले 3 सरकारी नर्सिंग कॉलेज, 321 सीटें बढ़ीं; कुल संख्या 11,495 हुई Uttarakhand News: धामी सरकार में खुले 3 सरकारी नर्सिंग कॉलेज, 321 सीटें बढ़ीं; कुल संख्या 11,495 हुई Uttarakhand Weather: दो दिन पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के आसार, 23 अक्टूबर तक जानें मौसम का पूर्वानुमान Uttarakhand Weather: दो दिन पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के आसार, 23 अक्टूबर तक जानें मौसम का पूर्वानुमान Chamoli Crime: ढुलान के पैसों पर खूनी संघर्ष, बांस के डंडों से पीटकर मजदूर की हत्या; आरोपी गिरफ्तार Chamoli Crime: ढुलान के पैसों पर खूनी संघर्ष, बांस के डंडों से पीटकर मजदूर की हत्या; आरोपी गिरफ्तार