Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • चारधाम यात्रा 2026ः तैयारियों को लेकर गढ़वाल आयुक्त ने की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यात्रा

चारधाम यात्रा 2026ः तैयारियों को लेकर गढ़वाल आयुक्त ने की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

Mohan Chandra Joshi January 17, 2026
ख़बर शेयर करें -

चारधाम यात्रा को बनाएँ और भी सुरक्षित और सुविधाजनक, व्यवस्थाएं समय पर करें पूरी।

मुख्यमंत्री की पहलः चारधाम यात्रा होगी सुरक्षित, सुगम और सरल, व्यवस्थाएं होंगी मजबूत

चारधाम यात्रा में बडा बदलावः मंदिर परिसरों में मोबाइल और कैमरे पर पूर्ण प्रतिबंध

गढ़वाल आयुक्त के सख्त निर्देशः चारधाम से जुड़े कार्यो टेंडर 07 दिन में, फास्ट ट्रैक पर हो काम शुरू

देहरादून। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडेय ने शनिवार को ऋषिकेश स्थित चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में चारधाम यात्रा की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों तथा विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में गढ़वाल आयुक्त ने चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाए जाने के उद्देश्य से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने यात्रा मार्गों की समस्त सड़कों को दुरुस्त रखने, पार्किंग क्षमता बढ़ाने, पैदल मार्गों के सुधारीकरण, स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, हेली सेवाओं सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की अग्रिम तैयारियां सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

चारधाम यात्रा 2026 की इस प्रथम समीक्षा बैठक में गत वर्ष की यात्रा के दौरान सामने आई समस्याओं एवं अनुभवों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही श्री केदारनाथ, श्री बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री एवं श्री हेमकुंड साहिब की आगामी यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित करने हेतु कार्ययोजना पर चर्चा की गई। गढ़वाल आयुक्त ने बताया कि विगत यात्रा सीजन में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा की तथा सभी के सहयोग से यात्रा का सफल संचालन किया गया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष यात्रा को और अधिक सुगम एवं सरल बनाने के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan News: नगर पंचायत लालकुआं को राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान

गढ़वाल आयुक्त ने यात्रा मार्ग से जुड़े सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा से संबंधित अत्यावश्यक कार्यों की अपने स्तर पर स्क्रूटनी करते हुए एक सप्ताह के भीतर टेंडर प्रक्रिया पूर्ण की जाए तथा फास्ट ट्रैक मोड में कार्य प्रारंभ किए जाएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिलों की मांग के अनुरूप शीघ्र ही बजट उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पिछले यात्रा सीजन में अत्यधिक वर्षा के कारण कई स्थानों पर सड़कों पर मलवा आ गया था, जहां अस्थायी रूप से यातायात बहाल किया गया था। इस संबंध में उन्होंने एनएच, लोक निर्माण विभाग एवं बीआरओ को निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों पर पड़े मलवे का प्राथमिकता के आधार पर एक माह के भीतर निस्तारण करते हुए सड़कों को सुचारू किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital Crime: महिला की पीट-पीटकर निर्मम हत्या का खुलासा, फौजी समेत तीन गिरफ्तार

गढ़वाल आयुक्त ने कहा कि चारधाम यात्रा एक पवित्र धार्मिक यात्रा है। विगत सीजन में मंदिर परिसरों में मोबाइल फोन एवं कैमरा ले जाने से दर्शन व्यवस्था में कई समस्याएं सामने आई थीं। इसे देखते हुए उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि इस वर्ष से चारों धामों के मंदिर परिसरों में मोबाइल फोन एवं कैमरा पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। साथ ही उन्होंने बीकेटीसी को श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन एवं कैमरा सुरक्षित रखने हेतु मंदिर परिसरों में पृथक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने बताया कि यद्यपि अभी चारों धामों के कपाट खुलने की तिथियां घोषित नहीं हुई हैं, तथापि अक्षय तृतीया के अवसर पर गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते हैं, जबकि केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि महाशिवरात्रि एवं बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि बसंत पंचमी के अवसर पर घोषित की जाती है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष यात्रा अप्रैल माह से प्रारंभ होने की संभावना है, अतः सभी तैयारियों को शीर्ष प्राथमिकता दी जाए।

गढ़वाल आयुक्त ने निर्देश दिए कि यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व चारों धामों एवं यात्रा मार्गों पर पेयजल, चिकित्सा, परिवहन, खाद्यान्न, पुलिस, सफाई, विद्युत, दूरसंचार, हेली सेवा तथा आपदा नियंत्रण कक्षों को 24 घंटे क्रियाशील रखने की समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने यात्रा मार्ग के सभी होटल एवं जीएमवीएन गेस्ट हाउसों में यात्रियों के ठहरने की समुचित व्यवस्था, होल्डिंग प्वाइंट एवं पार्किंग स्थलों की क्षमता विकसित करने तथा स्टेकहोल्डर्स के साथ पृथक बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए। चारधाम यात्रा से संबंधित नितांत आवश्यक कार्यों के प्रस्ताव तत्काल आंगणन सहित उपलब्ध कराने तथा जिलाधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा कार्यों की स्वयं निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया। किसी भी समस्या की स्थिति में त्वरित समाधान हेतु आपसी समन्वय एवं सीधे संपर्क बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: साइबर ठगी पर सख्ती, बैंकों को 15 दिन में 1930 हेल्पलाइन केंद्रों पर प्रतिनिधि तैनात करने के निर्देश

बैठक के दौरान हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग एवं चमोली जनपदों में यात्रा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक में आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति एस. भदौरिया, जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल निकिता खण्डेलवाल, जिलाधिकारी उत्तरकाशी प्रशांत आर्या, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन, जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार, मुख्य विकास अधिकारी देहरादून अभिनव शाह, एसएसपी हरिद्वार पी.एस. डोभाल, एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार, एसपी टिहरी टी.आर. जोशी, एसपी चमोली सुरजीत सिंह पंवार, अपर आयुक्त उत्तम सिंह चौहान, एमडी जीएमवीएन विशाल मिश्रा सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Chardham yatra 2026 Featured Khabar Uttarakhand Latest news Dehradun Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए। प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री

Mohan Chandra Joshi November 13, 2026
नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल। Haldwani News: गौला-नंधौर के 481 खनन वाहनों का स्वामित्व परिवर्तन, आश्रितों को मिली राहत
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: गौला-नंधौर के 481 खनन वाहनों का स्वामित्व परिवर्तन, आश्रितों को मिली राहत

Mohan Chandra Joshi November 13, 2026
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की विशेष प्रतिवेदक शोमिता बिस्वास की नैनीताल में समीक्षा बैठक Nainital News: मानवाधिकार आयोग की विशेष प्रतिवेदक ने की समीक्षा, बाल संरक्षण पर दिए सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: मानवाधिकार आयोग की विशेष प्रतिवेदक ने की समीक्षा, बाल संरक्षण पर दिए सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 13, 2026
वीकेंड पर नैनीताल, भवाली और कैंची धाम जाने वाले पर्यटक वाहनों के लिए यातायात डायवर्जन प्लान। Nainital News: वीकेंड पर हल्द्वानी से पहाड़ तक बदले रहेंगे रास्ते, डायवर्जन प्लान जारी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: वीकेंड पर हल्द्वानी से पहाड़ तक बदले रहेंगे रास्ते, डायवर्जन प्लान जारी

Mohan Chandra Joshi November 13, 2026
उत्तराखंड में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) का भवन Uttarakhand News: प्रदेश के 12 बंद पड़े सरकारी ITI होंगे संचालित, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: प्रदेश के 12 बंद पड़े सरकारी ITI होंगे संचालित, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

Mohan Chandra Joshi November 13, 2026
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी से गिरेगा पारा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी से गिरेगा पारा

Mohan Chandra Joshi November 13, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए। प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री

  • नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल। Haldwani News: गौला-नंधौर के 481 खनन वाहनों का स्वामित्व परिवर्तन, आश्रितों को मिली राहत
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: गौला-नंधौर के 481 खनन वाहनों का स्वामित्व परिवर्तन, आश्रितों को मिली राहत

  • राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की विशेष प्रतिवेदक शोमिता बिस्वास की नैनीताल में समीक्षा बैठक Nainital News: मानवाधिकार आयोग की विशेष प्रतिवेदक ने की समीक्षा, बाल संरक्षण पर दिए सख्त निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: मानवाधिकार आयोग की विशेष प्रतिवेदक ने की समीक्षा, बाल संरक्षण पर दिए सख्त निर्देश

  • वीकेंड पर नैनीताल, भवाली और कैंची धाम जाने वाले पर्यटक वाहनों के लिए यातायात डायवर्जन प्लान। Nainital News: वीकेंड पर हल्द्वानी से पहाड़ तक बदले रहेंगे रास्ते, डायवर्जन प्लान जारी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: वीकेंड पर हल्द्वानी से पहाड़ तक बदले रहेंगे रास्ते, डायवर्जन प्लान जारी

  • उत्तराखंड में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) का भवन Uttarakhand News: प्रदेश के 12 बंद पड़े सरकारी ITI होंगे संचालित, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: प्रदेश के 12 बंद पड़े सरकारी ITI होंगे संचालित, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (485)
  • अल्मोड़ा (653)
  • उत्तरकाशी (299)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,119)
  • उधमसिंह नगर (1,367)
  • क्राइम (3,604)
  • खेल (370)
  • चंपावत (1,024)
  • चमोली (471)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (309)
  • दुर्घटना (779)
  • देहरादून (11,534)
  • नैनीताल (6,680)
  • पर्यटन (232)
  • पिथौरागढ़ (494)
  • पौड़ी (322)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,253)
  • यात्रा (420)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,185)
  • रुद्रप्रयाग (730)
  • रोजगार (541)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (669)
  • संस्कृति (240)
  • स्वास्थ्य (1,387)
  • हरिद्वार (964)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री Haldwani News: गौला-नंधौर के 481 खनन वाहनों का स्वामित्व परिवर्तन, आश्रितों को मिली राहत Haldwani News: गौला-नंधौर के 481 खनन वाहनों का स्वामित्व परिवर्तन, आश्रितों को मिली राहत Nainital News: मानवाधिकार आयोग की विशेष प्रतिवेदक ने की समीक्षा, बाल संरक्षण पर दिए सख्त निर्देश Nainital News: मानवाधिकार आयोग की विशेष प्रतिवेदक ने की समीक्षा, बाल संरक्षण पर दिए सख्त निर्देश Nainital News: वीकेंड पर हल्द्वानी से पहाड़ तक बदले रहेंगे रास्ते, डायवर्जन प्लान जारी Nainital News: वीकेंड पर हल्द्वानी से पहाड़ तक बदले रहेंगे रास्ते, डायवर्जन प्लान जारी Uttarakhand News: प्रदेश के 12 बंद पड़े सरकारी ITI होंगे संचालित, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं Uttarakhand News: प्रदेश के 12 बंद पड़े सरकारी ITI होंगे संचालित, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं