UKSSSC ने समूह-ग की सात भर्तियों की परीक्षा तिथियों में संशोधन किया है। आयोग ने वैयक्तिक सहायक, आशुलिपिक समेत 101 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की तिथियां भी निर्धारित की हैं। वहीं, UKPSC ने सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2026 के लिए विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की है।... Read More
उत्तराखंड
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर बागेश्वर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। पीडब्ल्यूडी तिराहे और चौक बाजार स्थित उनकी प्रतिमाओं पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्य कार्यक्रम में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन हुआ तथा स्कूली बच्चों ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।... Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 10 सितम्बर 2026 को जनपद नैनीताल भ्रमण के दौरान बेरीपड़ाव स्थित अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की निरंतर प्रगति और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।... Read More
राज्य संपत्ति विभाग की समीक्षा बैठकों में रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में प्रस्तावित राज्य अतिथि गृह और देहरादून के रेसकोर्स स्थित ओल्ड ऑफिसर्स कॉलोनी में 48 नए श्रेणी-3 आवासों की निर्माण योजनाओं पर चर्चा की गई। रतूड़ा परियोजना के लिए करीब ₹48.84 करोड़ और रेसकोर्स आवासीय परियोजना के लिए करीब ₹28.07 करोड़ का विस्तृत आगणन प्रस्तुत किया गया। दोनों परियोजनाओं में आधुनिक सुविधाओं, पर्यावरणीय मानकों, कम अनुरक्षण लागत और रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसे प्रावधानों पर जोर दिया गया।... Read More
Haldwani News: गुरुवार को भी हल्द्वानी दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री धामी, जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
Haldwani News: गुरुवार को भी हल्द्वानी दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री धामी, जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 10 सितंबर को नैनीताल जिले के भ्रमण के दूसरे दिन हल्द्वानी में निर्धारित कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। जिला अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार उनके कार्यक्रम में महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन-पूजा, युवा संवाद, शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि तथा पूर्व सैनिक सम्मेलन में प्रतिभाग करना शामिल है। इसके बाद मुख्यमंत्री रुद्रपुर के लिए रवाना होंगे।... Read More
हल्द्वानी में भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर चर्चा हुई। बैठक में विकास, राष्ट्रवाद, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देने का संकल्प लिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष और हल्द्वानी के रामलीला मैदान से जुड़े कथित शुद्धीकरण विवाद को लेकर दो राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किए गए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।... Read More
देहरादून में ऋण एवं ऋण बीमा से संबंधित शिकायतों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने संदिग्ध ऋण प्रकरणों की जांच और निगरानी के निर्देश दिए। गंभीर मामलों में आवश्यकता के अनुसार एसआईटी जांच कराने, दोषी पाए जाने पर संबंधित बैंक, वित्तीय संस्था, एजेंट या अन्य व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया है। प्रशासन ने NBFC और HFC से वितरित ऋणों तथा लंबित रिकवरी मामलों की विस्तृत जानकारी भी मांगी है।... Read More
‘सेवा संकल्प अभियान’ 15 सितंबर से 18 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, नवाचार, खेलकूद और जनभागीदारी से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां प्रस्तावित हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रमों की समयबद्ध तैयारी और व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं।... Read More
उत्तराखंड में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी जनपदों में डिस्ट्रिक्ट स्पेशल सेल गठित किए गए हैं। राज्य में चार श्रेणियों—गीला, सूखा, सैनिटरी और विशेष देखभाल वाला कचरा—का पृथक्करण किया जाएगा। लीगेसी वेस्ट के निस्तारण का लक्ष्य दिसंबर 2026 तक रखा गया है। वर्तमान में प्रतिदिन करीब 1,930 मीट्रिक टन ठोस कचरा उत्पन्न हो रहा है, जिसमें से लगभग 1,800 मीट्रिक टन का प्रसंस्करण किया जा रहा है। कचरा संग्रहण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 657 नए वाहन खरीदे जा रहे हैं, जिनमें करीब 480 ई-वाहन शामिल हैं।... Read More
Haldwani News: बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली, अब इस तारीख पर टिकी नजरें
Haldwani News: बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली, अब इस तारीख पर टिकी नजरें
बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को प्रस्तावित सुनवाई नहीं हो सकी। मामला सूची में तीसरे नंबर पर था, लेकिन इमरजेंसी मामलों की सुनवाई के चलते इसे आगे बढ़ा दिया गया। अदालत ने कहा कि यह मामला इमरजेंसी सुनवाई की श्रेणी में नहीं आता। अब मामले की अगली सुनवाई 18 नवंबर 2026 को होगी।... Read More



Pithoragarh News: 250 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, हादसे में चालक की मौत
Uttarakhand News: 51 रोपवे से 160 किमी नेटवर्क की तैयारी, धार्मिक-पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी होगी आसान
Haldwani News: पंजाबी वूमेंस क्लब की 2026-28 कार्यकारिणी गठित
बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न, CM धामी बोले- लोक संस्कृति हमारी पहचान
Chardham Yatra: बदरीनाथ धाम पहुंचे CM धामी, मास्टर प्लान कार्यों का किया निरीक्षण