उत्तराखंड

नैनीताल जिले के हल्दूचौड़ स्थित दुर्गापालपुर परमा निवासी हिमांशु मिश्रा सेवानिवृत्त हवलदार गोपाल दत्त मिश्रा के पुत्र हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और IIT वाराणसी से स्नातकोत्तर की पढ़ाई की। इसके बाद विदेशी कंपनी में नौकरी की और सेना में अधिकारी बनने के अपने बचपन के सपने को पूरा करने के लिए नौकरी छोड़कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने।... Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सहकारिता राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों से पारदर्शिता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सहकारिता को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करने की अपेक्षा जताई।... Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुसार, सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत सेवा, जनभागीदारी, संवाद और नवाचार को केंद्र में रखते हुए 11 प्रमुख कार्यक्रम प्रस्तावित किए गए हैं। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, लाभार्थियों, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने की बात कही गई है।... Read More
नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में यातायात दबाव कम करने से जुड़ी दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं को NHAI से मंजूरी मिली है। लालकुआं बाईपास करीब 7 किलोमीटर लंबा होगा, जबकि गौला पुल से आगे मौजूदा टू-लेन सड़क को फोरलेन में बदलने के लिए करीब 8.4 किलोमीटर की परियोजना को In-Principle यानी सैद्धांतिक स्वीकृति मिली है। दोनों परियोजनाओं के लिए DPR तैयार करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।... Read More
कैबिनेट के फैसलों में पांच राजकीय मेडिकल कॉलेजों के मेडिकल इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ाना, मेडल विजेता खिलाड़ियों के लिए 33 पद सृजित करना और खेल नीति-2021 के तहत अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाड़ियों को 245 पदों पर नियुक्ति देने का प्रस्ताव शामिल है। इसके अलावा शासकीय अधिवक्ताओं के शुल्क की दरों के पुनर्निर्धारण, ईएसआई अस्पताल के लिए 15 एकड़ भूमि और 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई।... Read More
प्रस्तावित मास्टर प्लान में ऋषिकुल को योग एवं ध्यान, आयुर्वेद एवं समग्र स्वास्थ्य, भारतीय दर्शन, वैदिक एवं शास्त्रीय अध्ययन, कला-संस्कृति और शोध गतिविधियों के समन्वित केंद्र के रूप में विकसित करने की परिकल्पना की गई है। मुख्यमंत्री ने परिसर के वास्तुशिल्प में प्राच्य एवं पारंपरिक स्थापत्य शैली और आधुनिक सुविधाओं के समन्वय तथा परियोजना के कार्यों को स्पष्ट चरण और समय-सीमा के साथ दो वर्ष में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।... Read More
एमडीडीए की ओर से प्रस्तुत योजना के अनुसार प्रस्तावित भवन के लिए 8,881.28 वर्ग मीटर भूमि का सर्वेक्षण पूरा किया गया है। भवन में ग्राउंड फ्लोर के अतिरिक्त सात मंजिलों का निर्माण प्रस्तावित है, जिसमें अधिवक्ताओं के लिए 10×10 आकार के 500 से अधिक चैंबर शामिल हैं। बैठक में फायर सेफ्टी प्लान, इमरजेंसी एग्जिट और लिफ्ट सिस्टम सहित सुरक्षा एवं आवागमन से जुड़े तकनीकी पहलुओं पर भी निर्देश दिए गए।... Read More
मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत उत्तराखंड के युवाओं को जापान और जर्मनी में रोजगार के लिए भाषाई एवं व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। योजना में जापान के लिए केयरगिवर तथा जर्मनी के लिए असिस्टेंट नर्स पद के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा और प्रशिक्षण व्यवस्था निर्धारित की गई है।... Read More
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के अनुसार, आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध निजी अस्पतालों की सेवाओं और संपर्क नंबरों की जानकारी साझा की गई है। सूचीबद्ध अथवा गैर-सूचीबद्ध निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान परेशानी होने पर लाभार्थी मुख्य चिकित्सा अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।... Read More
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के 11 सितंबर की सुबह 9:30 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार— 11 सितंबर: देहरादून, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट। 12 सितंबर: देहरादून, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और उत्तरकाशी में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट। 13 सितंबर: बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट। 14-15 सितंबर: राज्य के पर्वतीय जिलों में आकाशीय बिजली और वर्षा के तीव्र दौर का येलो अलर्ट। ... Read More