मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षक दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के योगदान को याद करते हुए शिक्षकों को ज्ञान, संस्कार और जीवन-मूल्यों के माध्यम से नई पीढ़ी को दिशा देने वाला महत्वपूर्ण स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा और मानवीय मूल्यों के क्षेत्र में डॉ. राधाकृष्णन का जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।... Read More
उत्तराखंड
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार उत्तराखंड में मानसूनी गतिविधियां सक्रिय बनी हुई हैं। 5 सितंबर को देहरादून, उत्तरकाशी, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और ऊधम सिंह नगर में भारी बारिश की संभावना है। राज्य के सभी 13 जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली और तीव्र बौछारों की चेतावनी जारी की गई है। केंद्र के अनुसार 6 और 7 सितंबर को भी प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।... Read More
मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर अल्मोड़ा जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए 5 सितंबर को जिले के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का निर्णय लिया है। अतिवृष्टि के दौरान भूस्खलन, त्वरित बाढ़, बोल्डर गिरने, जलभराव और सड़क मार्ग बाधित होने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।... Read More
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के 5 सितंबर 2026 को चंपावत जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा के पूर्वानुमान तथा जिले में लगातार हो रही बारिश और नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मनीष कुमार ने 5 सितंबर को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। आदेश के तहत कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के साथ समस्त आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए शिक्षण कार्य ऑनलाइन माध्यम से संचालित किया जाएगा।... Read More
चमोली के पोखरी विकासखंड में भालू के हमले की इस घटना ने एक बार फिर मानव-वन्यजीव संघर्ष की गंभीर चुनौती को सामने ला दिया है। जंगल पर निर्भर ग्रामीण क्षेत्रों में वन्यजीवों की बढ़ती सक्रियता के बीच महिलाओं और ग्रामीणों की सुरक्षा बड़ा सवाल बनती जा रही है। घटना के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और प्रभावित परिवार को नियमानुसार मुआवजा देने की बात कही है।... Read More
नैनीताल में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए 5 सितंबर को सभी शासकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। मौसम विभाग ने नैनीताल समेत आठ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।... Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में नीम करौली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक यात्रा से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस दौरान उनकी पत्नी गीता धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री ने संत परंपरा, भक्ति, मानव सेवा और करुणा के संदेश को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।... Read More
उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है और कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। 5 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी के बीच हरिद्वार में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी है, जबकि प्रदेशभर में आकाशीय बिजली और तेज बारिश को लेकर भी सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।... Read More
देहरादून के रायपुर क्षेत्र में 72 वर्षीय रेखा बंसल की हत्या के मामले में दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई। पुलिस के अनुसार, 18 हजार रुपये की बकाया मजदूरी को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। CCTV फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर सोने का कंगन समेत अन्य सामान बरामद किया।... Read More
NH-09 के संवेदनशील हिस्सों में आपदा और सुरक्षा सुधार कार्य पूरे होने के बाद मानसून के दौरान यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिला है। लगातार बारिश और ऑरेंज अलर्ट के बावजूद मार्ग पर दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही सुचारू बनी हुई है। प्रशासन की ओर से सड़क पर आने वाले मलबे की तत्काल सफाई और निगरानी का कार्य लगातार जारी रखा गया है।... Read More



Pithoragarh News: 250 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, हादसे में चालक की मौत
Uttarakhand News: 51 रोपवे से 160 किमी नेटवर्क की तैयारी, धार्मिक-पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी होगी आसान
Haldwani News: पंजाबी वूमेंस क्लब की 2026-28 कार्यकारिणी गठित
बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न, CM धामी बोले- लोक संस्कृति हमारी पहचान
Chardham Yatra: बदरीनाथ धाम पहुंचे CM धामी, मास्टर प्लान कार्यों का किया निरीक्षण