Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Haldwani News: 24 से 26 अक्टूबर तक बदला रहेगा ट्रैफिक, रूट डायवर्जन जारी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: 24 से 26 अक्टूबर तक बदला रहेगा ट्रैफिक, रूट डायवर्जन जारी

हल्द्वानी में 24 और 25 अक्टूबर को वीकेंड के दौरान पर्वतीय मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। वहीं, 26 अक्टूबर को भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस की शोभायात्रा के कारण शहर के कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होगी। भारी वाहनों पर प्रतिबंध और बसों व छोटे वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
Mohan Chandra Joshi October 23, 2026
हल्द्वानी में 24 से 26 अक्टूबर तक यातायात डायवर्जन प्लान

हल्द्वानी में वीकेंड और वाल्मीकि शोभायात्रा के दौरान बदले रहेंगे यातायात मार्ग।

ख़बर शेयर करें -

24 और 25 अक्टूबर को सुबह 9 से रात 10 बजे तक लागू रहेगा वीकेंड ट्रैफिक प्लान, 26 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती शोभायात्रा के दौरान शहर के कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही होगी प्रभावित

हल्द्वानी, 23 अक्टूबर 2026। Haldwani Traffic Plan: वीकेंड पर पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यटकों की संभावित भीड़ और भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर निकलने वाली शोभायात्रा को देखते हुए हल्द्वानी में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 24 और 25 अक्टूबर को पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। वहीं, सोमवार 26 अक्टूबर को भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस की शोभायात्रा के दौरान शहर के विभिन्न मार्गों पर यातायात डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित रूट का पालन करने की अपील की है।
24 और 25 अक्टूबर का वीकेंड ट्रैफिक प्लान
वीकेंड का यातायात डायवर्जन प्लान दोनों दिन सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगा।
बरेली रोड से पर्वतीय क्षेत्र जाने वाले वाहन: तीनपानी फ्लाईओवर से गोलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा, काठगोदाम के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
रुद्रपुर से पर्वतीय क्षेत्र जाने वाले वाहन: पंतनगर तिराहा (दिनेशपुर मोड़) से नए हाईवे एनएच-109 होते हुए लालकुआं, तीनपानी फ्लाईओवर, गोलापार रोड और नारीमन तिराहा से आगे जाएंगे। यदि वाहन हल्द्वानी शहर में प्रवेश कर जाते हैं तो उन्हें गन्ना सेंटर से डायवर्ट कर तीनपानी फ्लाईओवर और गौला रोड होते हुए नारीमन तिराहा भेजा जाएगा।
रामनगर और बाजपुर से पर्वतीय क्षेत्र जाने वाले वाहन: कालाढूंगी के नैनीताल तिराहे से डायवर्ट होकर मंगोली के रास्ते अपने गंतव्य तक जाएंगे।
भारी वाहनों के लिए प्रतिबंध: 24 और 25 अक्टूबर को सुबह 3 बजे से रात 11 बजे तक यात्रा रूट पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। आवश्यक सेवाओं से जुड़े भारी वाहन, जैसे सब्जी, फल, ईंधन, गैस और दूध के वाहन भी दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक इस रूट पर नहीं चल सकेंगे।
पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी आने वाले भारी वाहन: सुबह 3 बजे से रात 11 बजे तक इन्हें जनपद सीमा पर रोका जाएगा। शहर में प्रवेश कर चुके भारी वाहनों को नंबर-1 बैंड से पीछे सड़क के बाईं ओर तथा सलड़ी पुलिस चौकी क्षेत्र में अमृतपुर मोड़ से अंदर पार्क कराया जाएगा।
नैनीताल और भवाली से मैदानी क्षेत्र जाने वाले पर्यटक वाहन: काठगोदाम में यातायात का दबाव बढ़ने पर दोपहर 3 बजे के बाद मस्जिद तिराहे से आने वाले पर्यटक वाहनों को नंबर-1 बैंड और रूसी बाईपास द्वितीय से डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन रूसी बाईपास प्रथम होते हुए कालाढूंगी के रास्ते अपने गंतव्य तक जाएंगे।
पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी आने वाली रोडवेज और केमू की बसें अपने निर्धारित रूट से ही संचालित होंगी।
26 अक्टूबर को भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा का रूट
भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर सोमवार, 26 अक्टूबर को शोभायात्रा के दौरान दोपहर 2 बजे से यात्रा समाप्त होने तक यातायात डायवर्जन लागू रहेगा।
शोभायात्रा लक्ष्मी शिशु मंदिर, बरेली रोड से शुरू होकर सिंधी चौराहा, रोडवेज, नैनीताल बैंक तिराहा, प्रेम टॉकीज रेलवे क्रॉसिंग, राजपुरा, आर्मी गेट, तिकोनिया चौराहा, कैनाल रोड और कुल्यालपुरा चौराहे से होते हुए नैनीताल रोड स्थित भगवान वाल्मीकि पार्क, तिकोनिया तक पहुंचेगी।
लक्ष्मी शिशु मंदिर से सिंधी चौराहा, रोडवेज चौराहा होते हुए नैनीताल बैंक तिराहे तक शोभायात्रा मुख्य मार्ग के दाहिने हिस्से से निकलेगी।
रोडवेज, सिटी और सिडकुल बसों का डायवर्जन
रामपुर रोड, बरेली रोड और कालाढूंगी रोड से आने वाली रोडवेज, सिटी और सिडकुल की बसें सामान्य रूप से रोडवेज स्टेशन तक आएंगी। जरूरत पड़ने पर इन्हें तीनपानी से गोलापार रोड, नारीमन तिराहा, तिकोनिया चौराहा और वर्कशॉप लाइन होते हुए रोडवेज भेजा जाएगा।
पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली रोडवेज और केमू की बसें नारीमन तिराहे से तिकोनिया चौराहा और वर्कशॉप लाइन होते हुए रोडवेज स्टेशन पहुंचेंगी। जब शोभायात्रा नैनीताल बैंक तिराहे से प्रेम टॉकीज रेलवे क्रॉसिंग के बीच रहेगी, तब बसों को तिकोनिया चौराहे के पास रोका जाएगा।
रोडवेज स्टेशन से बरेली रोड और रामपुर रोड जाने वाली बसें पूर्वी गेट से ताज चौराहा और गोलापुल होते हुए जाएंगी। कालाढूंगी रोड जाने वाली बसें पूर्वी गेट से वर्कशॉप लाइन, तिकोनिया चौराहा, हाइडिल तिराहा, पंचक्की तिराहा और ऊंचापुल चौराहा होते हुए निकलेंगी।
पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाली बसें पूर्वी गेट से वर्कशॉप लाइन और तिकोनिया चौराहे से नैनीताल रोड का इस्तेमाल करेंगी। शोभायात्रा के नैनीताल बैंक तिराहे से प्रेम टॉकीज के बीच रहने पर इन बसों को रोडवेज के पश्चिमी गेट से नैनीताल रोड की ओर भेजा जाएगा।
छोटे वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते
बरेली रोड और रामपुर रोड से पर्वतीय क्षेत्र जाने वाले वाहन: तीनपानी फ्लाईओवर से गोलापार रोड होते हुए आगे जाएंगे। हल्द्वानी शहर में आने वाले वाहनों को जरूरत के अनुसार गांधी इंटर कॉलेज तिराहा या आईटीआई तिराहे से डायवर्ट कर मुखानी चौराहे की ओर भेजा जाएगा।
पर्वतीय क्षेत्र से बरेली रोड और रामपुर रोड जाने वाले वाहन: नारीमन तिराहा, काठगोदाम से गोलापार रोड होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे।
काठगोदाम से हल्द्वानी शहर आने वाले वाहन: शोभायात्रा लक्ष्मी शिशु मंदिर से नैनीताल बैंक तिराहे के बीच रहने पर कॉलटैक्स और हाइडिल तिराहे से पंचक्की तिराहा तथा लालढांठ तिराहे की ओर डायवर्जन किया जाएगा। महारानी होटल तिराहे से आने वाले वाहनों को सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा, दोनहरिया और कुल्यालपुरा चौराहे से पानी की टंकी की ओर भेजा जाएगा। नैनीताल बैंक तिराहे से आने वाले वाहनों को अर्बन बैंक तिराहा और जेल रोड तिराहे से निकाला जाएगा।
शोभायात्रा के नैनीताल बैंक तिराहे से प्रेम टॉकीज की ओर पूरी तरह आगे बढ़ने पर मुख्य मार्ग को सामान्य कर दिया जाएगा।
राजपुरा और रेलवे क्रॉसिंग क्षेत्र: जब शोभायात्रा गोल्चा कंपाउंड रेलवे क्रॉसिंग से राजपुरा होते हुए तिकोनिया की ओर बढ़ेगी, तब रेलवे क्रॉसिंग से राजपुरा और तिकोनिया चौराहे से राजपुरा की ओर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
कैनाल रोड और कुल्यालपुरा क्षेत्र: शोभायात्रा तिकोनिया चौराहे से कैनाल रोड होते हुए कुल्यालपुरा चौराहे के बीच रहने पर कैनाल रोड से कुल्यालपुरा जाने वाले वाहनों को सीधे नैनीताल रोड की ओर भेजा जाएगा। पानी की टंकी और अटल रोड से कुल्यालपुरा आने वाले वाहन सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहे से दोनहरिया की ओर जाएंगे। दोनहरिया से कुल्यालपुरा आने वाले वाहनों को सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहे से महारानी होटल तिराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। डिग्री कॉलेज तिराहे से कुल्यालपुरा जाने वाले वाहनों को सीधे नैनीताल रोड की ओर भेजा जाएगा।
शोभायात्रा के अंतिम चरण में: जब यात्रा डिग्री कॉलेज तिराहे से मुख्य मार्ग में प्रवेश कर उसे पार करते हुए भगवान वाल्मीकि पार्क पहुंचेगी, तब तिकोनिया से डिग्री कॉलेज जाने वाले वाहनों को कैनाल रोड, कुल्यालपुरा चौराहा और सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहे से निकाला जाएगा। काठगोदाम से हल्द्वानी आने वाले वाहनों को आवास विकास तिराहे से डायवर्ट कर ठंडी सड़क होते हुए तिकोनिया चौराहे की ओर भेजा जाएगा।
बरेली रोड, रामपुर रोड और कालाढूंगी रोड से आने वाले छोटे वाहन सामान्य रूप से अपने निर्धारित मार्गों पर चलेंगे। आवश्यकता पड़ने पर इन्हें तीनपानी से गोलापार रोड अथवा गांधी इंटर कॉलेज और आईटीआई तिराहे से डायवर्ट कर मुखानी, लालढांठ और नारीमन तिराहे की ओर भेजा जाएगा।
वाहन चालकों से अपील है कि यात्रा पर निकलने से पहले निर्धारित रूट और समय का ध्यान रखें तथा यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Haridwar Crime: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, गौ-तस्कर को लगी गोली; साथी फरार
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #HaldwaniTraffic #NainitalNews #TrafficDiversion #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews #ValmikiShobhaYatra

Related Stories

ओवरलोड वाहनों को लेकर चेयरमैन और पुलिस के बीच संघर्ष Lalkuan News: ओवरलोड वाहनों पर आर-पार की लड़ाई, ट्रांसफर से लेकर कार्य बहिष्कार तक का ऐलान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Lalkuan News: ओवरलोड वाहनों पर आर-पार की लड़ाई, ट्रांसफर से लेकर कार्य बहिष्कार तक का ऐलान

Mohan Chandra Joshi November 11, 2026
हरिद्वार के भगवानपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल गौ-तस्करी का आरोपी Haridwar Crime: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, गौ-तस्कर को लगी गोली; साथी फरार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar Crime: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, गौ-तस्कर को लगी गोली; साथी फरार

Mohan Chandra Joshi November 11, 2026
बनभूलपुरा पुलिस ने 35 नशीले इंजेक्शन के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया Haldwani Crime: 35 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: 35 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi November 11, 2026
मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय विकास खंड कार्यालय हल्द्वानी का औचक निरीक्षण करते हुए। Haldwani News: मुख्य विकास अधिकारी के औचक निरीक्षण में 12 कर्मचारी नदारद, वेतन रोकने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: मुख्य विकास अधिकारी के औचक निरीक्षण में 12 कर्मचारी नदारद, वेतन रोकने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 11, 2026
हल्द्वानी की युवा उद्यमी नंदिनी का हिमालयी जड़ी-बूटियों से तैयार हस्तनिर्मित साबुन ब्रांड Himalayan Twacha Haldwani News: हिमालयी जड़ी-बूटियों से नंदिनी ने बनाया अपना ब्रांड, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: हिमालयी जड़ी-बूटियों से नंदिनी ने बनाया अपना ब्रांड, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल

Mohan Chandra Joshi November 11, 2026
काशीपुर में आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत में। Udham Singh Nagar Crime: पटाखे दिलाने के बहाने 8 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Udham Singh Nagar Crime: पटाखे दिलाने के बहाने 8 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi November 11, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • ओवरलोड वाहनों को लेकर चेयरमैन और पुलिस के बीच संघर्ष Lalkuan News: ओवरलोड वाहनों पर आर-पार की लड़ाई, ट्रांसफर से लेकर कार्य बहिष्कार तक का ऐलान
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Lalkuan News: ओवरलोड वाहनों पर आर-पार की लड़ाई, ट्रांसफर से लेकर कार्य बहिष्कार तक का ऐलान

  • हरिद्वार के भगवानपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल गौ-तस्करी का आरोपी Haridwar Crime: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, गौ-तस्कर को लगी गोली; साथी फरार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Haridwar Crime: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, गौ-तस्कर को लगी गोली; साथी फरार

  • बनभूलपुरा पुलिस ने 35 नशीले इंजेक्शन के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया Haldwani Crime: 35 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani Crime: 35 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

  • मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय विकास खंड कार्यालय हल्द्वानी का औचक निरीक्षण करते हुए। Haldwani News: मुख्य विकास अधिकारी के औचक निरीक्षण में 12 कर्मचारी नदारद, वेतन रोकने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: मुख्य विकास अधिकारी के औचक निरीक्षण में 12 कर्मचारी नदारद, वेतन रोकने के निर्देश

  • हल्द्वानी की युवा उद्यमी नंदिनी का हिमालयी जड़ी-बूटियों से तैयार हस्तनिर्मित साबुन ब्रांड Himalayan Twacha Haldwani News: हिमालयी जड़ी-बूटियों से नंदिनी ने बनाया अपना ब्रांड, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: हिमालयी जड़ी-बूटियों से नंदिनी ने बनाया अपना ब्रांड, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (484)
  • अल्मोड़ा (652)
  • उत्तरकाशी (299)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,097)
  • उधमसिंह नगर (1,367)
  • क्राइम (3,603)
  • खेल (369)
  • चंपावत (1,024)
  • चमोली (471)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (308)
  • दुर्घटना (776)
  • देहरादून (11,524)
  • नैनीताल (6,671)
  • पर्यटन (231)
  • पिथौरागढ़ (494)
  • पौड़ी (322)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,252)
  • यात्रा (420)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,184)
  • रुद्रप्रयाग (730)
  • रोजगार (541)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (669)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,387)
  • हरिद्वार (963)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Lalkuan News: ओवरलोड वाहनों पर आर-पार की लड़ाई, ट्रांसफर से लेकर कार्य बहिष्कार तक का ऐलान Lalkuan News: ओवरलोड वाहनों पर आर-पार की लड़ाई, ट्रांसफर से लेकर कार्य बहिष्कार तक का ऐलान Haridwar Crime: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, गौ-तस्कर को लगी गोली; साथी फरार Haridwar Crime: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, गौ-तस्कर को लगी गोली; साथी फरार Haldwani Crime: 35 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई Haldwani Crime: 35 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई Haldwani News: मुख्य विकास अधिकारी के औचक निरीक्षण में 12 कर्मचारी नदारद, वेतन रोकने के निर्देश Haldwani News: मुख्य विकास अधिकारी के औचक निरीक्षण में 12 कर्मचारी नदारद, वेतन रोकने के निर्देश Haldwani News: हिमालयी जड़ी-बूटियों से नंदिनी ने बनाया अपना ब्रांड, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल Haldwani News: हिमालयी जड़ी-बूटियों से नंदिनी ने बनाया अपना ब्रांड, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल