Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: नशामुक्त उत्तराखंड के लिए सीएम धामी ने युवाओं से किया आह्वान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: नशामुक्त उत्तराखंड के लिए सीएम धामी ने युवाओं से किया आह्वान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित ड्रग फ्री उत्तराखंड वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने नशे के खिलाफ लड़ाई को पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी बताते हुए युवाओं से नशामुक्ति अभियान में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
Mohan Chandra Joshi October 23, 2026
Drug Free Uttarakhand Walkathon participants running in Dehradun

देहरादून में नशामुक्त उत्तराखंड वॉकथॉन में दौड़ लगाते प्रतिभागी।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन के आयोजन में मुख्यमंत्री ने दिलाई नशामुक्त उत्तराखंड की शपथ, बोले—नशे के खिलाफ लड़ाई पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और नशामुक्त उत्तराखंड की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवाओं सहित सभी प्रतिभागियों से नशामुक्त उत्तराखण्ड के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने और स्वस्थ एवं सशक्त उत्तराखण्ड के निर्माण का संदेश देने वाला महत्वपूर्ण अभियान है। इस प्रकार के आयोजनों से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरूकता बढ़ने के साथ ही युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने इस पहल के लिए ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों, आयोजकों एवं विशेष रूप से श्री देवेन्द्र सिंह बिष्ट की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य के साथ ही उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। जिस युवा के हाथों में किताबें होनी चाहिए, जिसे खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा दिखानी चाहिए और अपने परिश्रम से भविष्य संवारना चाहिए, यदि वह नशे की गिरफ्त में आ जाता है, तो उसके सपनों के साथ ही परिवार की उम्मीदें भी प्रभावित होती हैं। इसलिए युवाओं को नशे से दूर रखकर उनकी ऊर्जा और प्रतिभा को सही दिशा देना हम सभी की जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: यात्रीगण ध्यान दें, कोहरे में कई ट्रेनें रद्द; काठगोदाम-दिल्ली रूट भी प्रभावित

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा प्रदेश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। युवाओं को अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और मेहनत के बल पर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। नशे से दूर रहने के लिए खेल, योग और व्यायाम को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है। अच्छी संगति, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली युवाओं को बेहतर भविष्य की ओर ले जाती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहने के साथ ही अपने साथियों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस के प्रयासों से नहीं जीती जा सकती। इसके लिए अभिभावकों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। विद्यालयों, महाविद्यालयों, कार्यस्थलों और खेल मैदानों से नशामुक्ति का संदेश हर घर और हर गांव तक पहुंचाना होगा। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे इस अभियान में केवल सहभागी बनकर न रहें, बल्कि इसका नेतृत्व करें और दूसरों के लिए प्रेरणा बनें।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani Crime: चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही जनजागरूकता, नशामुक्ति, उपचार और पुनर्वास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशे की लत से प्रभावित व्यक्तियों को सही मार्गदर्शन, परामर्श, उपचार और परिवार का भावनात्मक सहयोग मिलना भी आवश्यक है। नशामुक्त उत्तराखण्ड के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रभावी कार्रवाई के साथ ही सामाजिक जागरूकता और पुनर्वास के प्रयासों में बेहतर समन्वय जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि होने के साथ ही वीरों, तपस्वियों और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं की भूमि है। हमारी युवा पीढ़ी को इस गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा, कौशल विकास, खेल, स्टार्टअप, नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करनी हैं। सरकार का प्रयास है कि युवाओं की ऊर्जा का उपयोग प्रदेश और देश के विकास में हो तथा उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने के अधिक से अधिक अवसर मिलें।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: दिव्यांगों के IAS-PCS बनने का सपना होगा साकार, गांवों तक पहुंची मुफ्त कोचिंग

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशामुक्त उत्तराखण्ड का संकल्प केवल किसी एक आयोजन तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे अपने आचार, विचार और व्यवहार का हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने सभी से ‘नशे को ना, जिंदगी को हां’ का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामूहिक प्रयासों और जनभागीदारी से ही एक ऐसे स्वस्थ, सशक्त और नशामुक्त उत्तराखण्ड का निर्माण किया जा सकता है, जहां प्रत्येक युवा अपनी प्रतिभा और परिश्रम से आगे बढ़े तथा प्रत्येक परिवार का भविष्य सुरक्षित और खुशहाल हो।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, विधायक सविता कपूर, उत्तराखण्ड राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अशोक वर्मा, डॉ. विकास लोईवाल, ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह बिष्ट सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #AntiDrugCampaign #DehradunNews #DrugFreeUttarakhand #PushkarSinghDhami #UttarakhandNews

Related Stories

Uttarakhand Himalayas with cloudy skies and snow-covered mountain peaks Uttarakhand Weather: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 29 अक्टूबर तक जानें मौसम का मिजाज
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 29 अक्टूबर तक जानें मौसम का मिजाज

Mohan Chandra Joshi October 23, 2026
सर्दियों में कोहरे के कारण प्रभावित होने वाली उत्तराखंड की रेल सेवाएं Uttarakhand News: यात्रीगण ध्यान दें, कोहरे में कई ट्रेनें रद्द; काठगोदाम-दिल्ली रूट भी प्रभावित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Uttarakhand News: यात्रीगण ध्यान दें, कोहरे में कई ट्रेनें रद्द; काठगोदाम-दिल्ली रूट भी प्रभावित

Mohan Chandra Joshi October 23, 2026
भीमताल के मेहरागांव में पहाड़ी से मलबा गिरने से हुए हादसे का घटनास्थल Nainital News: मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत, हादसे की जांच में जुटी पुलिस
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Nainital News: मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

Mohan Chandra Joshi October 23, 2026
चोरगलिया पुलिस द्वारा चोरी की गई HF Deluxe मोटरसाइकिल बरामद Haldwani Crime: चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 22, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक Uttarakhand Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट में आज इन बड़े फैसलों पर लगी मुहर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट में आज इन बड़े फैसलों पर लगी मुहर

Mohan Chandra Joshi October 22, 2026
रामनगर में नवविवाहिता की मौत के मामले में गिरफ्तार चार आरोपी Ramnagar Crime: नवविवाहिता की दहेज हत्या के आरोप में पति-सास समेत चार गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Ramnagar Crime: नवविवाहिता की दहेज हत्या के आरोप में पति-सास समेत चार गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 22, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • Drug Free Uttarakhand Walkathon participants running in Dehradun Uttarakhand News: नशामुक्त उत्तराखंड के लिए सीएम धामी ने युवाओं से किया आह्वान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: नशामुक्त उत्तराखंड के लिए सीएम धामी ने युवाओं से किया आह्वान

  • Uttarakhand Himalayas with cloudy skies and snow-covered mountain peaks Uttarakhand Weather: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 29 अक्टूबर तक जानें मौसम का मिजाज
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 29 अक्टूबर तक जानें मौसम का मिजाज

  • सर्दियों में कोहरे के कारण प्रभावित होने वाली उत्तराखंड की रेल सेवाएं Uttarakhand News: यात्रीगण ध्यान दें, कोहरे में कई ट्रेनें रद्द; काठगोदाम-दिल्ली रूट भी प्रभावित
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: यात्रीगण ध्यान दें, कोहरे में कई ट्रेनें रद्द; काठगोदाम-दिल्ली रूट भी प्रभावित

  • भीमताल के मेहरागांव में पहाड़ी से मलबा गिरने से हुए हादसे का घटनास्थल Nainital News: मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत, हादसे की जांच में जुटी पुलिस
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Nainital News: मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

  • चोरगलिया पुलिस द्वारा चोरी की गई HF Deluxe मोटरसाइकिल बरामद Haldwani Crime: चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani Crime: चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (479)
  • अल्मोड़ा (645)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,867)
  • उधमसिंह नगर (1,354)
  • क्राइम (3,558)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,019)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (757)
  • देहरादून (11,433)
  • नैनीताल (6,615)
  • पर्यटन (225)
  • पिथौरागढ़ (487)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (988)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,235)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,173)
  • रुद्रप्रयाग (725)
  • रोजगार (534)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (665)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,385)
  • हरिद्वार (957)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: नशामुक्त उत्तराखंड के लिए सीएम धामी ने युवाओं से किया आह्वान Uttarakhand News: नशामुक्त उत्तराखंड के लिए सीएम धामी ने युवाओं से किया आह्वान Uttarakhand Weather: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 29 अक्टूबर तक जानें मौसम का मिजाज Uttarakhand Weather: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 29 अक्टूबर तक जानें मौसम का मिजाज Uttarakhand News: यात्रीगण ध्यान दें, कोहरे में कई ट्रेनें रद्द; काठगोदाम-दिल्ली रूट भी प्रभावित Uttarakhand News: यात्रीगण ध्यान दें, कोहरे में कई ट्रेनें रद्द; काठगोदाम-दिल्ली रूट भी प्रभावित Nainital News: मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत, हादसे की जांच में जुटी पुलिस Nainital News: मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत, हादसे की जांच में जुटी पुलिस Haldwani Crime: चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार Haldwani Crime: चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार