Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun News: पलटन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों की नो एंट्री
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: पलटन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों की नो एंट्री

त्योहारी सीजन में देहरादून के पलटन बाजार में यातायात और जनसुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन अतिक्रमण, रेहड़ी-ठेली और आवागमन में बाधा डालने वाले अवरोधों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। व्यापारियों से लोडिंग-अनलोडिंग निर्धारित समय में करने और बाजार को अतिक्रमण मुक्त रखने में सहयोग की अपील की गई है।
Mohan Chandra Joshi October 23, 2026
देहरादून के पलटन बाजार में वाहनों की नो एंट्री और अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई।

पलटन बाजार में यातायात व्यवस्था सुधारने और अतिक्रमण रोकने के लिए प्रशासन सख्त।

ख़बर शेयर करें -

त्योहारी सीजन में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए प्रशासन सख्त, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान; सुबह 11 बजे से पहले और शाम 7 बजे के बाद ही होगी लोडिंग-अनलोडिंग।

देहरादून, 23 अक्टूबर 2026: त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन तथा आमजन की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय कक्ष में पुलिस, प्रशासन, नगर निगम के संबंधित अधिकारियों तथा व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में त्यौहारी सीजन के दौरान शहर के प्रमुख बाजारों, विशेषकर पलटन बाजार एवं अन्य व्यस्तत्म क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, अतिक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण तथा जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ के दृष्टिगत आम नागरिकों, व्यापारियों एवं बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) के.के मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पलटन बाजार सहित शहर के अन्य व्यस्ततम बाजारों में यातायात एवं जनसुरक्षा के दृष्टिगत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में बाजारों में लोगों की आवाजाही बढ़ने के कारण यातायात प्रबंधन, पैदल चलने वाले लोगों की सुविधा तथा आपातकालीन परिस्थितियों में आवागमन के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध रहना आवश्यक है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और निर्धारित व्यवस्थाओं का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराएं। पल्टन बाजार में सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। व्यापारियों से अनुरोध किया कि लोडिंग अनलोडिंग का कार्य प्रातः 11 बजे से पूर्व तथा सांय 07 बजे उपरान्त ही किया जाए। इस व्यवस्था का उद्देश्य बाजार क्षेत्र में भीड़ के बीच यातायात के दबाव को कम करना तथा आमजन को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध कराना है। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्धारित समयावधि में वाहन प्रतिबंध का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।
अपर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि पलटन बाजार सहित शहर के प्रमुख एवं व्यस्तत्म बाजारों में अतिक्रमण के विरुद्ध जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। बाजारों में आवागमन बाधित करने वाले अतिक्रमण, रेहड़ी-ठेली तथा अन्य प्रकार के अवरोधों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस, नगर निगम एवं प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाजारों में व्यवस्थित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए नियमित निगरानी रखी जाए तथा आवश्यकतानुसार संयुक्त कार्रवाई की जाए।
उन्होंने व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे त्योहारी सीजन में बेहतर यातायात व्यवस्था एवं जनसुरक्षा बनाए रखने में जिला प्रशासन का सहयोग करें। व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों के बाहर अनावश्यक रूप से सामान न रखें तथा बाजारों में आवागमन के लिए निर्धारित स्थान को अवरोधमुक्त रखने में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि प्रशासन और व्यापारियों के आपसी सहयोग से ही बाजारों में सुव्यवस्थित व्यवस्था कायम रखी जा सकती है।
बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि त्यौहारी सीजन के दौरान बाजारों में आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा यातायात व्यवस्था, पैदल आवागमन और जनसुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में उप जिलाधिकारी मुख्यालय हर्षिता सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी, उप जिलाधिकारी सदर अपूर्वा सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात जगदीश पंत, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड उत्तराखंड के सदस्य एवं दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन तथा उपाध्यक्ष हरीश विरमानी सहित पुलिस, प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 29 अक्टूबर तक जानें मौसम का मिजाज
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #DehradunNews #DehradunTraffic #EncroachmentDrive #PaltanBazaar #UttarakhandNews

Related Stories

देहरादून में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आयोजित रोजगार मेले में चयन प्रक्रिया। Dehradun News: दिव्यांग रोजगार मेले में 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, 16 को वर्क फ्रॉम होम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Dehradun News: दिव्यांग रोजगार मेले में 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, 16 को वर्क फ्रॉम होम

Mohan Chandra Joshi October 23, 2026
हल्द्वानी में 24 से 26 अक्टूबर तक यातायात डायवर्जन प्लान Haldwani News: 24 से 26 अक्टूबर तक बदला रहेगा ट्रैफिक, रूट डायवर्जन जारी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: 24 से 26 अक्टूबर तक बदला रहेगा ट्रैफिक, रूट डायवर्जन जारी

Mohan Chandra Joshi October 23, 2026
AI-generated fake certificates and document fraud Haridwar News: होमगार्ड भर्ती में AI से फर्जीवाड़ा, 20 अभ्यर्थी पकड़े गए
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar News: होमगार्ड भर्ती में AI से फर्जीवाड़ा, 20 अभ्यर्थी पकड़े गए

Mohan Chandra Joshi October 23, 2026
Drug Free Uttarakhand Walkathon participants running in Dehradun Uttarakhand News: नशामुक्त उत्तराखंड के लिए सीएम धामी ने युवाओं से किया आह्वान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: नशामुक्त उत्तराखंड के लिए सीएम धामी ने युवाओं से किया आह्वान

Mohan Chandra Joshi October 23, 2026
Uttarakhand Himalayas with cloudy skies and snow-covered mountain peaks Uttarakhand Weather: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 29 अक्टूबर तक जानें मौसम का मिजाज
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 29 अक्टूबर तक जानें मौसम का मिजाज

Mohan Chandra Joshi October 23, 2026
सर्दियों में कोहरे के कारण प्रभावित होने वाली उत्तराखंड की रेल सेवाएं Uttarakhand News: यात्रीगण ध्यान दें, कोहरे में कई ट्रेनें रद्द; काठगोदाम-दिल्ली रूट भी प्रभावित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Uttarakhand News: यात्रीगण ध्यान दें, कोहरे में कई ट्रेनें रद्द; काठगोदाम-दिल्ली रूट भी प्रभावित

Mohan Chandra Joshi October 23, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आयोजित रोजगार मेले में चयन प्रक्रिया। Dehradun News: दिव्यांग रोजगार मेले में 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, 16 को वर्क फ्रॉम होम
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    Dehradun News: दिव्यांग रोजगार मेले में 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, 16 को वर्क फ्रॉम होम

  • देहरादून के पलटन बाजार में वाहनों की नो एंट्री और अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई। Dehradun News: पलटन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों की नो एंट्री
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: पलटन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों की नो एंट्री

  • हल्द्वानी में 24 से 26 अक्टूबर तक यातायात डायवर्जन प्लान Haldwani News: 24 से 26 अक्टूबर तक बदला रहेगा ट्रैफिक, रूट डायवर्जन जारी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: 24 से 26 अक्टूबर तक बदला रहेगा ट्रैफिक, रूट डायवर्जन जारी

  • AI-generated fake certificates and document fraud Haridwar News: होमगार्ड भर्ती में AI से फर्जीवाड़ा, 20 अभ्यर्थी पकड़े गए
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Haridwar News: होमगार्ड भर्ती में AI से फर्जीवाड़ा, 20 अभ्यर्थी पकड़े गए

  • Drug Free Uttarakhand Walkathon participants running in Dehradun Uttarakhand News: नशामुक्त उत्तराखंड के लिए सीएम धामी ने युवाओं से किया आह्वान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: नशामुक्त उत्तराखंड के लिए सीएम धामी ने युवाओं से किया आह्वान

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (479)
  • अल्मोड़ा (645)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,871)
  • उधमसिंह नगर (1,354)
  • क्राइम (3,559)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,019)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (757)
  • देहरादून (11,435)
  • नैनीताल (6,616)
  • पर्यटन (225)
  • पिथौरागढ़ (487)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (988)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,235)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,173)
  • रुद्रप्रयाग (725)
  • रोजगार (535)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (665)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,385)
  • हरिद्वार (958)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: दिव्यांग रोजगार मेले में 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, 16 को वर्क फ्रॉम होम Dehradun News: दिव्यांग रोजगार मेले में 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, 16 को वर्क फ्रॉम होम Dehradun News: पलटन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों की नो एंट्री Dehradun News: पलटन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों की नो एंट्री Haldwani News: 24 से 26 अक्टूबर तक बदला रहेगा ट्रैफिक, रूट डायवर्जन जारी Haldwani News: 24 से 26 अक्टूबर तक बदला रहेगा ट्रैफिक, रूट डायवर्जन जारी Haridwar News: होमगार्ड भर्ती में AI से फर्जीवाड़ा, 20 अभ्यर्थी पकड़े गए Haridwar News: होमगार्ड भर्ती में AI से फर्जीवाड़ा, 20 अभ्यर्थी पकड़े गए Uttarakhand News: नशामुक्त उत्तराखंड के लिए सीएम धामी ने युवाओं से किया आह्वान Uttarakhand News: नशामुक्त उत्तराखंड के लिए सीएम धामी ने युवाओं से किया आह्वान