Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Big News: उत्तराखंड नई शिक्षा नीति लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना , CM धामी ने किया शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा

Big News: उत्तराखंड नई शिक्षा नीति लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना , CM धामी ने किया शुभारंभ

Mohan Chandra Joshi July 12, 2022
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को निदेशालय माध्यमिक शिक्षा, ननूरखेड़ा में ‘बाल वाटिका कक्षा’ का शुभारम्भ किया। बाल वाटिका के शुभारम्भ के साथ ही उत्तराखण्ड राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की शुरूआत करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय भवन का लोकार्पण एवं एस.सी.ई.आर.टी भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बच्चों में उद्यमिता के विकास के लिए कौशलम् पुस्तक एवं कैरियर कार्ड का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि इस क्षेत्र के जिन आंगनबाड़ी केन्द्रों की स्थिति जीर्ण-शीर्ण हो रही है, उनकी मरम्मत की जायेगी।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को श्री नरेन्द्र मोदी जी के राजनीतिक जीवन पर आधारित पुस्तक ‘मोदी @ 20 : ड्रीम्स मीट डिलीवरी’सौंपी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत बाल वाटिका के शुभारम्भ करने वाला उत्तराखण्ड पहला राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एक नया क्रान्तिकारी परिवर्तन है। उन्होंने कहा कि यह शिक्षा नीति नौनिहालों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेगी। यह शिक्षा नीति भारतीय सनातन ज्ञान और विचार की समृद्ध परंपरा के आलोक में तैयार की गई है, जो प्रत्येक व्यक्ति में निहित रचनात्मक क्षमताओं के विकास पर विशेष जोर देती है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षकों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बच्चों को सबसे पहले संस्कार माता-पिता से मिलते हैं, उसके बाद उनके व्यक्तित्व निर्माण में पूरी भूमिका शिक्षकों की होती है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: आज कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, 14 अगस्त तक बरसेंगे मानसूनी बादल

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 को 2030 तक पूरी तरह लागू करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग से अपेक्षा की है कि विभाग द्वारा 2025 तक शिक्षा के क्षेत्र में कुछ ऐसे कार्य किये जाएं, जो देश में एक उदाहरण के रूप में प्रस्तुत हों। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को लक्ष्य दिया गया है कि 2025 में जब उतराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती मनायेगा, सभी विभाग अपनी कुछ विशेष उपलब्धियां धरातल पर दिखाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: सीएम धामी ने क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट और ‘क्षत्रिय जागरण’ स्मारिका का किया विमोचन

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं स्कूलों में आज से बालवाटिका का शुभारम्भ किया गया है। यह कार्यक्रम आज प्रदेश के सभी विकासखण्डों में भी आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के माध्यम से भारतीय ज्ञान परम्पराओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। योग, वेद, पुराणों, स्थानीय बोलियों एवं संस्कृत आधारित शिक्षा पर इसके तहत विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्राइवेट स्कूलों में जो पढ़ाई नर्सरी में होती थी, अब वही पढ़ाई आंगनबाड़ी एवं सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को दी जायेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के पास सिर्फ पढ़ाने का कार्य हो, इसके लिए शिक्षा विभाग में सभी अन्य व्यवस्थाएं ऑनलाईन की जा रही हैं। उत्तराखण्ड में एक साल के अन्दर विद्या समीक्षा केन्द्र बनाये जायेंगे। अगले साल से स्कूलों में अंक सुधार परीक्षा का आयोजन भी किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, 20 सितंबर को विशाल रैली; 15 अगस्त से 32 गांवों में पदयात्रा

इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा काऊ, महानिदेशक शिक्षा वंशीधर तिवारी, अपर सचिव शिक्षा श्रीमती दीप्ति सिंह, निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. आर. के. कुंवर, निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण श्रीमती सीमा जौनसारी, निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा श्रीमती वंदना गर्ब्याल, शिक्षा विभाग एवं महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Big News: उत्तराखंड नई शिक्षा नीति लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना Braking uttarakhand CM धामी ने किया शुभारंभ Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttrakhand अच्छी खबर उत्तराखंड खबर उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड लेटेस्ट खबर उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी

Related Stories

हल्द्वानी की रेणु धरियाल अपने विश्व रिकॉर्ड वाले लंबे बालों के साथ Uttarakhand News: उत्तराखंड की बेटी ने दुनिया में लहराया परचम, रेणु धरियाल के नाम सबसे लंबे बालों का विश्व रिकॉर्ड
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Uttarakhand News: उत्तराखंड की बेटी ने दुनिया में लहराया परचम, रेणु धरियाल के नाम सबसे लंबे बालों का विश्व रिकॉर्ड

Mohan Chandra Joshi August 9, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, सोमवार को इस जिले में स्कूल बंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बागेश्वर
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, सोमवार को इस जिले में स्कूल बंद

Mohan Chandra Joshi August 9, 2026
हरिद्वार में कांवड़ मेले के दौरान SDRF जवान कांवड़ियों का रेस्क्यू करते हुए Haridwar: गंगा घाटों पर देवदूत बने SDRF जवान, 21 कांवड़ियों की बचाई जान
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar: गंगा घाटों पर देवदूत बने SDRF जवान, 21 कांवड़ियों की बचाई जान

Mohan Chandra Joshi August 9, 2026
रामनगर में गोकशी के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी Ramnagar Crime: गोकशी के बड़े गैंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 120 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Ramnagar Crime: गोकशी के बड़े गैंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 120 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद

Mohan Chandra Joshi August 9, 2026
बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, 20 सितंबर को विशाल रैली; 15 अगस्त से 32 गांवों में पदयात्रा
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, 20 सितंबर को विशाल रैली; 15 अगस्त से 32 गांवों में पदयात्रा

Mohan Chandra Joshi August 9, 2026
देहरादून में हर घर तिरंगा यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand: हर घर तिरंगा यात्रा में CM धामी का आह्वान, बोले- राष्ट्रभक्ति की भावना देवभूमि के कण-कण में बसी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: हर घर तिरंगा यात्रा में CM धामी का आह्वान, बोले- राष्ट्रभक्ति की भावना देवभूमि के कण-कण में बसी

Mohan Chandra Joshi August 9, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हल्द्वानी की रेणु धरियाल अपने विश्व रिकॉर्ड वाले लंबे बालों के साथ Uttarakhand News: उत्तराखंड की बेटी ने दुनिया में लहराया परचम, रेणु धरियाल के नाम सबसे लंबे बालों का विश्व रिकॉर्ड
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: उत्तराखंड की बेटी ने दुनिया में लहराया परचम, रेणु धरियाल के नाम सबसे लंबे बालों का विश्व रिकॉर्ड

  • उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, सोमवार को इस जिले में स्कूल बंद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • बागेश्वर
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, सोमवार को इस जिले में स्कूल बंद

  • हरिद्वार में कांवड़ मेले के दौरान SDRF जवान कांवड़ियों का रेस्क्यू करते हुए Haridwar: गंगा घाटों पर देवदूत बने SDRF जवान, 21 कांवड़ियों की बचाई जान
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar: गंगा घाटों पर देवदूत बने SDRF जवान, 21 कांवड़ियों की बचाई जान

  • रामनगर में गोकशी के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी Ramnagar Crime: गोकशी के बड़े गैंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 120 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Ramnagar Crime: गोकशी के बड़े गैंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 120 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद

  • बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, 20 सितंबर को विशाल रैली; 15 अगस्त से 32 गांवों में पदयात्रा
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, 20 सितंबर को विशाल रैली; 15 अगस्त से 32 गांवों में पदयात्रा

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (460)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,066)
  • उधमसिंह नगर (1,316)
  • क्राइम (3,464)
  • खेल (358)
  • चंपावत (972)
  • चमोली (440)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (299)
  • दुर्घटना (688)
  • देहरादून (11,032)
  • नैनीताल (6,437)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (976)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,134)
  • यात्रा (412)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,149)
  • रुद्रप्रयाग (716)
  • रोजगार (513)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (631)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (914)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: उत्तराखंड की बेटी ने दुनिया में लहराया परचम, रेणु धरियाल के नाम सबसे लंबे बालों का विश्व रिकॉर्ड Uttarakhand News: उत्तराखंड की बेटी ने दुनिया में लहराया परचम, रेणु धरियाल के नाम सबसे लंबे बालों का विश्व रिकॉर्ड Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, सोमवार को इस जिले में स्कूल बंद Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, सोमवार को इस जिले में स्कूल बंद Haridwar: गंगा घाटों पर देवदूत बने SDRF जवान, 21 कांवड़ियों की बचाई जान Haridwar: गंगा घाटों पर देवदूत बने SDRF जवान, 21 कांवड़ियों की बचाई जान Ramnagar Crime: गोकशी के बड़े गैंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 120 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद Ramnagar Crime: गोकशी के बड़े गैंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 120 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, 20 सितंबर को विशाल रैली; 15 अगस्त से 32 गांवों में पदयात्रा बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, 20 सितंबर को विशाल रैली; 15 अगस्त से 32 गांवों में पदयात्रा