सांसद अजय भट्ट के प्रयासों को मिली सफलता, गौलापार के विजयपुर गांव को सड़क और कॉजवे की सौगात
क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनते सांसद अजय भट्ट।
लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, ग्रामीणों को बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी; सांसद ने जनसमस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट के प्रयासों से लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के गौलापार स्थित विजयपुर गांव को बड़ी विकासात्मक सौगात मिली है। लंबे समय से लंबित विजयपुर–पहाड़पानी पैदल मार्ग को मोटर मार्ग में परिवर्तित करने की योजना को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इसके तहत मार्ग के सुधारीकरण एवं पुनर्निर्माण के साथ सुखी नदी पर कॉजवे का निर्माण भी किया जाएगा।
सांसद अजय भट्ट ने परियोजना को मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्रवासी लंबे समय से इस मार्ग को मोटर मार्ग में तब्दील किए जाने की मांग कर रहे थे। शासन स्तर पर लगातार प्रयासों के बाद अब यह महत्वपूर्ण परियोजना धरातल पर उतरने जा रही है।
उन्होंने कहा कि सड़क और कॉजवे निर्माण से विजयपुर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। बरसात के मौसम में आने वाली दिक्कतों से राहत मिलेगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार संबंधी गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।
वहीं सोमवार को सांसद अजय भट्ट ने अपने हल्द्वानी स्थित आवास पर लोकसभा क्षेत्र से आए नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने। इस दौरान सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दे उनके समक्ष रखे गए।
सांसद ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से आवश्यक वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय पर लगातार कार्य किया जाएगा।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लखनऊ में बड़ा हादसा: कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 15 लोगों की मौत