Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आज मौसम ,छह जिलों में आंधी का येलो अलर्ट ..बढ़ेगा तापमान
Dehradun, Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में इंद्रदेव की बेरुखी के चलते मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है। एक और जहां जंगलों की आग के चलते पशु पक्षी बेहाल हैं वहीं आम आदमी को भी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तराखंड में अगले 24 घंटे मौसम का मिजाज शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज राज्य के 06 जनपदों में कहीं-कहीं आंधी और बिजली चमकने की संभावना जताई है इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है जबकि तीन पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक आज रविवार 05 मई को उत्तरकाशी ,चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बहुत हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
इसके अलावा देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर के कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया प्रदेश में अगले 24 घंटे मौसम का मिजाज शुष्क रहने के साथ ही तापमान में तीन से चार डिग्री बढ़ोतरी की संभावना है।

तापमान
रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन चार डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। शनिवार को देहरादून का तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 38.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
पंतनगर का अधिकतम तापमान 38.5 और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक 28.9 और न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 26.4 और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Uttarakhand Weather Update Today Nowcast For Uttarakhand Forced Nowcast Uttarakhand Forced Today

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


