Uttarakhand: रिश्वत लेते हुए पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार , घूसखोरों के खिलाफ विजिलेंस ऑपरेशन जारी
प्रमाण पत्र बनाने की एवज में मांग रहा था रिश्वत
देहरादून। Big News Uttarakhand: उत्तराखंड विजिलेंस का भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने का अभियान जारी है, इसी क्रम में विजिलेंस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी, गुलशन हैदर, तहसील कालसी, जनपद देहरादून को 2 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। उक्त पटवारी प्रमाण पत्र बनाने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था।
सोमवार को शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नं0 1064 पर शिकायत दर्ज करायी कि उसके चचेरे भाईयों द्वारा मूल निवास प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए ऑनलाईन आवेदन किया गया था, जो ऑनलाईन चैक करने पर निरस्त होना पाया गया। इस सम्बन्ध में पटवारी, गुलशन हैदर, तहसील कालसी से फोन से सम्पर्क करने पर, उक्त पटवारी द्वारा उन्हें फोटो आई.डी. व 2000/-रूपये लेकर दिनांक 26.05.2025 को तहसील कार्यालय बुलाया है। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, अपितु आरोपी के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही चाहता था ।
उक्त शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून की ट्रैप टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए दिनांक 26/05/2025 को पटवारी, गुलशन हैदर, तहसील कालसी, जनपद देहरादून को तहसील कालसी के प्राईवेट कमरे से रू. 2000/- रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम द्वारा अभियुक्त से पूछताछ कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अनुसंधान किया जायेगा। निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेसन, महोदय द्वारा ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी ।
यदि राज्य के सरकारी विभागों में नियुक्त कोई अधिकारी/कर्मचारी, अपने पदीय कार्य के सम्पादन में किसी प्रकार का दबाव बनाकर रिश्वत की मांग करता है तथा उसके द्वारा आय से अधिक अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी हो, तो इस सम्बन्ध में सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नम्बर 9456592300 तथा vighq-uk@nic.in पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में निर्भीक होकर सूचना दें।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Haridwar: संत समाज का मार्गदर्शन राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा, CM धामी बोले- देवभूमि की पवित्रता सर्वोच्च प्राथमिकता