Uttarakhand Weather: बिगड़ेगा मौसम आज इन जिलों में बारिश- बिजली का अलर्ट , देखिए लेटेस्ट IMD अपडेट

Dehradun, Uttarakhand Weather Update Today (28.03.2025): उत्तराखंड में इन दिनों आंशिक बादल और धूप के बीच मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज प्रदेश के कुछ पर्वतीय जनपदों में मौसम बिगड़ सकता है ,इन जिलों में बिजली चमकने के साथ ही गर्जन वाले बादल विकसित होने और हल्की बारिश की संभावना है। जबकि अन्य सभी जिलों में धूप- छांव के बीच मौसम शुष्क बना रहेगा।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार आज शुक्रवार 28 मार्च को उत्तराखंड राज्य के चमोली ,पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी जिले में गर्जन वाले बादल विकसित होने और अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। कहीं-कहीं बिजली भी चमक सकती है। जबकि प्रदेश के अन्य सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने कहा कि आने वाले दो दिनों में राज्य के कुछ पर्वतीय जिलों के इलाकों में रिमझिम बारिश हो सकती है, जिसके चलते वहां के स्थानीय लोगों को बढ़ते तापमान से राहत मिलेगी। देहरादून में आज मौसम साफ रहेगा, हालांकि कई इलाकों में आंशिक बादल भी देखने को मिल सकते हैं।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है ,जबकि
, वृहस्पतिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.6 सेल्सियस दर्ज किया गया , पंतनगर का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा, मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Uttarakhand Weather Update Today Nowcast Uttarakhand Forced Today (28.03.2025)
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें