Uttarakhand Weather: उत्तराखंड मौसम बड़ा बदलाव कल से, दो दिन रिमझिम बारिश – बर्फबारी का यलो अलर्ट
Dehradun, Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड राज्य में आजकल मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है। दिन में चटख धूप खिलने से तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है वहीं रात का तापमान भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने से ठंड में राहत बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज रविवार को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं कल सोमवार से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 3 और 4 फरवरी को प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में बहुत हल्की बारिश रिमझिम बारिश और 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।
उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज रविवार 2 फरवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि 3 फरवरी को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है जिसके बाद अलग-अलग स्थान में बहुत हल्की रिमझिम बारिश और बर्फबारी होगी।
उन्होंने बताया 3 फरवरी को पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर ,अल्मोड़ा, नैनीताल ,उधम सिंह नगर ,हरिद्वार ,टिहरी और पौड़ी जिले में हल्की बारिश की संभावना है।
जबकि 4 फरवरी को प्रदेश के सभी जनपदों में बहुत हल्की बारिश और 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। उन्होंने बताया 4 फरवरी को देहरादून, नैनीताल ,उधम सिंह नगर ,हरिद्वार ,टिहरी और पौड़ी जिले में बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। उन्होंने बताया 5 फरवरी को प्रदेश में मौसम फिर शुष्क हो जाएगा। उन्होंने बताया हल्की बारिश और बर्फबारी से दिन के तापमान में कोई खास परिवर्तन की संभावना नहीं है। यानी दिन में गर्मी का एहसास बना रहेगा।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावनाहै। वहीं शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा, मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं नई टिहरी का अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Uttarakhand Weather Update

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


