Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आज मौसम बदला रहेगा , तेज हवाओं संग बारिश का अलर्ट आठ जिलों में
Dehradun, Uttarakhand Weather Update Today (18-05-2025): उत्तराखंड में आज पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा , मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट पूर्वानुमान के मुताबिक आज रविवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और झोंकेझार हवाएं चलने से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि आज रविवार 18 मई को उत्तराखंड राज्य के आठ जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर , पौड़ी, नैनीताल ,उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है जबकि प्रदेश के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, वहीं उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में दोपहर के वक्त तेज और झोकेदार हवाएं चलने का अनुमान है जिनकी रफ्तार 30 से 40 कि.मी. प्रति घंटा रहेगी।
तापमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


