Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आज मौसम, तेज बरसात -अंधड़ और वज्रपात का येलो अलर्ट इन जिलों में
देहरादून। Uttarakhand Weather Today (23-05-2025): उत्तराखंड में पिछले तीन दिन से पर्वतीय जनपदों में बारिश और मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी के बाद गर्मी से कुछ राहत बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज शुक्रवार को भी प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश की संभावना है। जबकि मैदानी इलाकों में धूप- छांव के बीच तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने आज प्रदेश के छह जिलों में अंधड़ , बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शुक्रवार 23 मई को नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में गर्जन के साथ-कहीं तेज भारी बारिश हो सकती है। उत्तरकाशी,चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर में आकाशीय बिजली चमकने, तीव्र बौछार पड़ने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
देहरादून में भी आंशिक बादल छाने के साथ हल्की बौछार पड़ सकती है। चारधाम और यात्रा मार्ग पर भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं गर्जन के साथ तेज हवाएं (अंधड़ ) भी चल सकता हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज मिला-जुला बना रहेगा , प्रदेश के अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश जबकि मैदानी इलाकों में धूप छांव के बीच दोपहर के बाद मौसम में बदलाव के आसार है।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 35 डिग्री जबकि न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है वहीं , गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया। जबकि, शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 1.0 डिग्री की बढ़ोतरी की उम्मीद है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की कमी के आसार हैं। Uttarakhand Weather Update Today Nowcast Uttarakhand Forced Today

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


