Uttarakhand Weather: उत्तराखंड मौसम में आज, इन जिलों में हवाओं संग वर्षा के आसार

Dehradun, Uttarakhand Weather Update (04.04.2025): उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में बूंदाबांदी के बाद मौसम सुहावना हुआ वहीं मैदानी इलाकों में तेज धूप खिलने से गर्मी का आलम बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटे के भीतर पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी जिले के अलग-अलग स्थान पर हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो आज भी प्रदेश के कुछ पर्वतीय जनपदों में हल्की बारिश की संभावना है वहीं मैदानी इलाकों में तेजी से तापमान बढ़ने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक आज शुक्रवार 4 अप्रैल को उत्तराखंड राज्य के चमोली ,उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले में आशिक बादल और हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना है, जबकि प्रदेश के अन्य सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
उन्होंने बताया मैदानी इलाकों में तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 35 डिग्री जबकि न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं , बृहस्पतिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.6 सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा , मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, नई टिहरी का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Uttarakhand Weather Update Today , Nowcast Uttarakhand Forced Today(04.04.2025)
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें