Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आज का मौसम पूर्वानुमान , घने कोहरे का येलो अलर्ट इन जिलों में, गिरेगा तापमान
देहरादून। Uttarakhand Weather Update News Today: उत्तराखंड में आज का लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान (28.12.2025): मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में आज भी पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं प्रदेश के उधम सिंह नगर और हरिद्वार जनपद सहित अन्य मैदानी इलाकों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। वहीं न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से सुबह और रात को ठंड में और बढ़ोतरी की संभावना भी जताई गई है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक आज रविवार 28 दिसंबर को प्रदेश के सभी जनपदों का मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल चंपावत, देहरादून और पौड़ी जिलों के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं देहरादून में भी आज सुबह के वक्त कुहासा छाए रहने का अनुमान है जबकि आज राजधानी का आसमान साफ रह सकता है और कहीं बादल भी मंडरा सकते हैं। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहने की संभावना है
तापमान की स्थिति
मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि नई टिहरी का अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Uttarakhand Weather Update News Today Nowcast For Uttarakhand State Today

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पीएम मोदी का दोहराया संदेश, वैश्विक तनाव के बीच संयम और बचत की अपील