Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड मौसम अपडेट: सात जिलों में तात्कालिक ऑरेंज-येलो अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • मौसम

उत्तराखंड मौसम अपडेट: सात जिलों में तात्कालिक ऑरेंज-येलो अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

उत्तराखंड के सात जिलों में मौसम विभाग ने तात्कालिक ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। तेज बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली के बीच धारचूला में एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई इलाकों में जलभराव और फसलों को भारी नुकसान पहुंचा।
Mohan Chandra Joshi May 12, 2026
प्रतीकात्मक फोटो: उत्तराखंड में बारिश, आकाशीय बिजली और खराब मौसम का दृश्य

प्रतीकात्मक फोटो: उत्तराखंड में बारिश, आकाशीय बिजली और मौसम अपडेट का दृश्य

ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली में तेज बारिश-आंधी का ऑरेंज अलर्ट, कई इलाकों में ओलावृष्टि और जलभराव से जनजीवन प्रभावित


पिथौरागढ़, 12 मई 2026। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में रुक-रुक कर बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने मंगलवार रात 9 बजे जारी तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान में सात जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चमोली जिलों के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए तीन घंटे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और अल्मोड़ा जिलों में हल्की बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
पिछले तीन घंटों में दीवाल और मुनस्यारी क्षेत्र में 2-2 मिलीमीटर, बागेश्वर में 1.5 मिलीमीटर, घाट में 1 मिलीमीटर तथा धारचूला समेत कई पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई।
आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
धारचूला क्षेत्र में खराब मौसम के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार खेत गांव निवासी 35 वर्षीय तेज सिंह पुत्र मदन सिंह भेड़-बकरियां चराने और कीड़ा-जड़ी निकालने उच्च हिमालयी क्षेत्र के रपकिया तोक गए थे।
बताया जा रहा है कि खराब मौसम के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। नेटवर्क न होने के कारण साथ मौजूद ग्रामीण तत्काल प्रशासन को सूचना नहीं दे सके। मंगलवार को ग्रामीण शव को लेकर धारचूला पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
धारचूला के एसडीएम आशीष जोशी ने बताया कि बिजली गिरने से मौत का मामला सामने आया है और पुलिस घटना की जांच कर रही है।
पिथौरागढ़ और डीडीहाट में जलभराव
सीमांत जिले पिथौरागढ़ में दोपहर बाद अचानक मौसम बिगड़ गया। तेज आंधी और बारिश के साथ कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। पिथौरागढ़ और डीडीहाट में कई घरों और दुकानों में पानी घुस गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जिला मुख्यालय में बारिश के दौरान बैंक रोड समेत कई स्थानों पर गंदा पानी सड़कों पर बहता नजर आया। पुराना बाजार और अन्य इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। अचानक बारिश शुरू होने से खुले में व्यापार कर रहे दुकानदारों को जल्दबाजी में सामान समेटना पड़ा।
फसलों को भारी नुकसान
लगातार बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलें भी प्रभावित हुई हैं। खेतों में सुखाने के लिए रखे गए गेहूं भीगकर खराब हो गए, जबकि साग-सब्जियों की फसल को भी नुकसान पहुंचा है।
अस्कोट क्षेत्र में तेज गर्जना और घने बादलों के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया। कद्दू, ककड़ी, मिर्च और बैंगन की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं नाचनी क्षेत्र के नामिक, गौला, समकोट, कोटा और धामी गांवों में भी किसानों की तैयार फसल बर्बाद हो गई।
सब्जी उत्पादक मनोहर सिंह बिष्ट ने बताया कि लगातार बारिश और ओलावृष्टि से आम और लीची के फलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने में जुटी धामी सरकार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: आकाशीय बिजली उत्तराखंड न्यूज उत्तराखंड मौसम ऑरेंज अलर्ट धारचूला पिथौरागढ़ बारिश फसल नुकसान भारी बारिश मौसम अलर्ट येलो अलर्ट

Related Stories

पंचायत चुनाव की मतदान प्रक्रिया का प्रतीकात्मक दृश्य Nainital Panchayat Election: त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन की अधिसूचना जारी, इस दिन मतदान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital Panchayat Election: त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन की अधिसूचना जारी, इस दिन मतदान

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
धारी तहसील में विजिलेंस की ट्रैप कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी Nainital Crime: 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital Crime: 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
नैनीताल में कोसी नदी में एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन Nainital News: कोसी नदी में नहाते समय हादसा, तेज बहाव में बहने से सेना के जवान की मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Nainital News: कोसी नदी में नहाते समय हादसा, तेज बहाव में बहने से सेना के जवान की मौत

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
बागेश्वर में भूकंप के झटकों का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Earthquake: खराब मौसम के बीच यहां भूकंप के झटके से डोली धरती, 3.6 रही तीव्रता
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • मौसम

Uttarakhand Earthquake: खराब मौसम के बीच यहां भूकंप के झटके से डोली धरती, 3.6 रही तीव्रता

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
जनसुनवाई में शिकायतकर्ता से बातचीत करते आयुक्त दीपक रावत Haldwani News: आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई में कई शिकायतों का मौके पर समाधान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई में कई शिकायतों का मौके पर समाधान

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन गंगोत्री धाम में पूजा-अर्चना करते हुए Uttarkashi News: मुख्य सचिव ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • यात्रा

Uttarkashi News: मुख्य सचिव ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • पंचायत चुनाव की मतदान प्रक्रिया का प्रतीकात्मक दृश्य Nainital Panchayat Election: त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन की अधिसूचना जारी, इस दिन मतदान
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital Panchayat Election: त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन की अधिसूचना जारी, इस दिन मतदान

  • धारी तहसील में विजिलेंस की ट्रैप कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी Nainital Crime: 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital Crime: 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा

  • नैनीताल में कोसी नदी में एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन Nainital News: कोसी नदी में नहाते समय हादसा, तेज बहाव में बहने से सेना के जवान की मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Nainital News: कोसी नदी में नहाते समय हादसा, तेज बहाव में बहने से सेना के जवान की मौत

  • बागेश्वर में भूकंप के झटकों का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Earthquake: खराब मौसम के बीच यहां भूकंप के झटके से डोली धरती, 3.6 रही तीव्रता
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर
    • मौसम

    Uttarakhand Earthquake: खराब मौसम के बीच यहां भूकंप के झटके से डोली धरती, 3.6 रही तीव्रता

  • जनसुनवाई में शिकायतकर्ता से बातचीत करते आयुक्त दीपक रावत Haldwani News: आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई में कई शिकायतों का मौके पर समाधान
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई में कई शिकायतों का मौके पर समाधान

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (288)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,597)
  • उधमसिंह नगर (1,339)
  • क्राइम (3,522)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,005)
  • चमोली (455)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (736)
  • देहरादून (11,297)
  • नैनीताल (6,558)
  • पर्यटन (220)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (984)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,211)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (528)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,380)
  • हरिद्वार (943)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital Panchayat Election: त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन की अधिसूचना जारी, इस दिन  मतदान Nainital Panchayat Election: त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन की अधिसूचना जारी, इस दिन मतदान Nainital Crime: 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा Nainital Crime: 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा Nainital News: कोसी नदी में नहाते समय हादसा, तेज बहाव में बहने से सेना के जवान की मौत Nainital News: कोसी नदी में नहाते समय हादसा, तेज बहाव में बहने से सेना के जवान की मौत Uttarakhand Earthquake: खराब मौसम के बीच यहां भूकंप के झटके से डोली धरती, 3.6 रही तीव्रता Uttarakhand Earthquake: खराब मौसम के बीच यहां भूकंप के झटके से डोली धरती, 3.6 रही तीव्रता Haldwani News: आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई में कई शिकायतों का मौके पर समाधान Haldwani News: आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई में कई शिकायतों का मौके पर समाधान