उत्तराखंड मौसम तात्कालिक: तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, कई जिलों में ऑरेंज और येलो चेतावनी जारी
उत्तराखंड तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान
देहरादून सहित हरिद्वार में ऑरेंज अलर्ट, कुमाऊं और गढ़वाल के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी
देहरादून। उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर लगातार बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) द्वारा बुधवार रात्रि 9:00 बजे जारी 3 घंटे के तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के कई जनपदों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है।
गढ़वाल मंडल में मौसम का हाल
हरिद्वार, देहरादून सहित गढ़वाल मंडल के कई जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही कुछ स्थानों पर गर्जन वाले बादल विकसित होने की भी संभावना है।
कुमाऊं मंडल में स्थिति
अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
ऑरेंज अलर्ट (हरिद्वार व देहरादून)
हरिद्वार और देहरादून जिलों में आकाशीय बिजली चमकने, गर्जन के साथ ओलावृष्टि, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने तथा हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है।
येलो अलर्ट (टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग सहित कुमाऊं के जनपद)
टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग सहित कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में आकाशीय बिजली चमकने, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने तथा हल्की वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।
अन्य जनपदों में पूर्वानुमान
प्रदेश के अन्य जनपदों में गर्जन वाले बादल विकसित होने, बहुत हल्की वर्षा होने तथा 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


