Crime News: लालकुआं से बहला-फुसलाकर किशोरी को घर ले जाकर दुष्कर्म
Photo: Representative Image
पंतनगर के युवक पर लालकुआं की किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को 4 घंटे में किया गिरफ्तार
उधम सिंह नगर। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पंतनगर क्षेत्र में एक युवक पर लालकुआं निवासी नाबालिग लड़की को घर ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
पीड़िता के परिजनों ने थाने में दी शिकायत
पुलिस के अनुसार मंगलवार रात बिंदुखेड़ा लालकुआं निवासी एक महिला पंतनगर थाने पहुंची। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री और शिव कॉलोनी, जवाहर नगर पंतनगर निवासी ध्रुव राजपूत एक-दूसरे को पहले से जानते थे।
घर ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप
आरोप है कि मंगलवार शाम ध्रुव राजपूत किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद जब पीड़िता घर लौटी तो उसने पूरी आपबीती परिजनों को बताई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, शुरू हुई कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए पंतनगर थाना पुलिस ने आरोपी ध्रुव राजपूत के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
4 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश
थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और देर रात उसे पंतनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


