Haldwani News: काठगोदाम पुलिस और एसओजी की बड़ी कार्रवाई, 4 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
काठगोदाम पुलिस और एसओजी टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपी से बरामद की गई अवैध चरस।
मिशन ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान के तहत लगातार हो रही कार्रवाई, पुलिस ने तस्करी नेटवर्क खंगालना किया शुरू
हल्द्वानी, 13 मई 2026: हल्द्वानी में “मिशन ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को भारी मात्रा में अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 2 किलो 14 ग्राम चरस बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख रुपये बताई जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया।
12 मई 2026 को दमुवाढूंगा क्षेत्र में जगन्नाथ कॉलोनी स्थित विजन फ्यूचर कोचिंग के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने इन्द्रजीत सिंह (47) निवासी हरिपुर कर्नल वार्ड, काठगोदाम को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 2 किलो 14 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार आरोपी गमले बेचने का कार्य करता है और मजदूरी व खेती-बाड़ी से भी जुड़ा हुआ है। पूछताछ में उसने बताया कि बरामद चरस उसे बिक्री के लिए एक परिचित व्यक्ति ने दी थी। पुलिस अब सप्लाई नेटवर्क और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना काठगोदाम में एफआईआर संख्या 63/26 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2010 में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हो चुका है।
पुलिस टीम
उपनिरीक्षक कुमकुम धानिक
कांस्टेबल टीका राम
कांस्टेबल अशोक रावत (एसओजी)
कांस्टेबल भानु प्रताप (एसओजी)

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


