Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand Weather: आज कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश -बिजली का अलर्ट, 15 मई से फिर बढ़ेगा तापमान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: आज कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश -बिजली का अलर्ट, 15 मई से फिर बढ़ेगा तापमान

उत्तराखंड में आज भी तेज हवाओं और बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी है। मौसम विभाग के अनुसार 15 मई से बारिश से राहत मिलेगी, लेकिन मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने से गर्मी फिर परेशान कर सकती है।
Mohan Chandra Joshi May 14, 2026
उत्तराखंड में बदलते मौसम और बादलों का प्रतीकात्मक दृश्य।

उत्तराखंड में बदलते मौसम के बीच कई जिलों में तेज हवाएं, बारिश और बिजली चमकने की संभावना। (प्रतीकात्मक फोटो)

ख़बर शेयर करें -

पहाड़ों में हल्की बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी, मैदानी इलाकों में जल्द तेज धूप दिखाएगी असर


देहरादून,14 मई 2026। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बुधवार को राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलीं और बिजली चमकने के साथ मौसम ने करवट ली। वहीं बागेश्वर सहित कई पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि हुई, जबकि पिथौरागढ़ में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज यानी 14 मई, बृहस्पतिवार को भी प्रदेश के पर्वतीय जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई है।
आज इन जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार पर्वतीय जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
हालांकि मैदानी इलाकों में धूप-छांव के बीच सतही हवाएं चल सकती हैं और मौसम अपेक्षाकृत शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।
15 मई से मिलेगी बारिश से राहत, लेकिन बढ़ेगी गर्मी
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 15 मई से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ने लगेगा। इसके चलते प्रदेशभर में मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा और मैदानी इलाकों के साथ पहाड़ों में भी तेज धूप खिलने की संभावना है।
मौसम साफ होते ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को फिर गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। खासतौर पर देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में गर्मी का असर अधिक महसूस होने की संभावना है।
ऊंचाई वाले इलाकों में जारी रह सकती है हल्की बारिश और बर्फबारी
हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में अभी हल्की बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां बनी रह सकती हैं। 4500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार हैं।
विभाग के मुताबिक 18 मई से प्रदेशभर में मौसम पूरी तरह शुष्क होने की संभावना है।
आने वाले दिनों का मौसम पूर्वानुमान
15 मई
प्रदेश में किसी तरह की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहने और लोगों को बारिश से राहत मिलने की संभावना है।
16 मई
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश और गर्जन की संभावना है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
17 मई
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और गर्जना की संभावना बनी रहेगी। 4500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं, जबकि शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
देहरादून का मौसम
राजधानी देहरादून में आज आसमान मुख्यतः साफ रहेगा, हालांकि कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादल छा सकते हैं। स्थानीय स्तर पर गर्जना वाले बादल विकसित होने की संभावना भी जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
बीते दिवस कैसा रहा प्रदेश का तापमान
बुधवार यानी 13 मई को प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्मी का असर बना रहा, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान अपेक्षाकृत सामान्य दर्ज किया गया। देहरादून का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं पंतनगर में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
पर्वतीय क्षेत्रों की बात करें तो मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि टिहरी में अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मैदानी इलाकों में तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarkashi News: मुख्य सचिव ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Dehradun Weather Heatwave Update IMD Forecast Rain Alert Uttarakhand Mausam Uttarakhand Morning Post Uttarakhand Rain Uttarakhand Weather Weather News Weather update Yellow Alert

Related Stories

उत्तराखंड में भारी बारिश के दौरान पहाड़ी क्षेत्र का मौसम Uttarakhand Weather Update: आज भी भारी बारिश का दौर, रेड-ऑरेंज अलर्ट, मानसून की विदाई कब तक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: आज भी भारी बारिश का दौर, रेड-ऑरेंज अलर्ट, मानसून की विदाई कब तक

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
पंचायत चुनाव की मतदान प्रक्रिया का प्रतीकात्मक दृश्य Nainital Panchayat Election: त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन की अधिसूचना जारी, इस दिन मतदान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital Panchayat Election: त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन की अधिसूचना जारी, इस दिन मतदान

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
धारी तहसील में विजिलेंस की ट्रैप कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी Nainital Crime: 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital Crime: 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
नैनीताल में कोसी नदी में एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन Nainital News: कोसी नदी में नहाते समय हादसा, तेज बहाव में बहने से सेना के जवान की मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Nainital News: कोसी नदी में नहाते समय हादसा, तेज बहाव में बहने से सेना के जवान की मौत

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
बागेश्वर में भूकंप के झटकों का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Earthquake: खराब मौसम के बीच यहां भूकंप के झटके से डोली धरती, 3.6 रही तीव्रता
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • मौसम

Uttarakhand Earthquake: खराब मौसम के बीच यहां भूकंप के झटके से डोली धरती, 3.6 रही तीव्रता

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
जनसुनवाई में शिकायतकर्ता से बातचीत करते आयुक्त दीपक रावत Haldwani News: आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई में कई शिकायतों का मौके पर समाधान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई में कई शिकायतों का मौके पर समाधान

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी बारिश के दौरान पहाड़ी क्षेत्र का मौसम Uttarakhand Weather Update: आज भी भारी बारिश का दौर, रेड-ऑरेंज अलर्ट, मानसून की विदाई कब तक
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: आज भी भारी बारिश का दौर, रेड-ऑरेंज अलर्ट, मानसून की विदाई कब तक

  • पंचायत चुनाव की मतदान प्रक्रिया का प्रतीकात्मक दृश्य Nainital Panchayat Election: त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन की अधिसूचना जारी, इस दिन मतदान
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital Panchayat Election: त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन की अधिसूचना जारी, इस दिन मतदान

  • धारी तहसील में विजिलेंस की ट्रैप कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी Nainital Crime: 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital Crime: 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा

  • नैनीताल में कोसी नदी में एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन Nainital News: कोसी नदी में नहाते समय हादसा, तेज बहाव में बहने से सेना के जवान की मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Nainital News: कोसी नदी में नहाते समय हादसा, तेज बहाव में बहने से सेना के जवान की मौत

  • बागेश्वर में भूकंप के झटकों का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Earthquake: खराब मौसम के बीच यहां भूकंप के झटके से डोली धरती, 3.6 रही तीव्रता
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर
    • मौसम

    Uttarakhand Earthquake: खराब मौसम के बीच यहां भूकंप के झटके से डोली धरती, 3.6 रही तीव्रता

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (288)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,598)
  • उधमसिंह नगर (1,339)
  • क्राइम (3,522)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,005)
  • चमोली (455)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (736)
  • देहरादून (11,298)
  • नैनीताल (6,558)
  • पर्यटन (220)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (984)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,212)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (528)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,380)
  • हरिद्वार (943)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: आज भी भारी बारिश का दौर, रेड-ऑरेंज अलर्ट, मानसून की विदाई कब तक Uttarakhand Weather Update: आज भी भारी बारिश का दौर, रेड-ऑरेंज अलर्ट, मानसून की विदाई कब तक Nainital Panchayat Election: त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन की अधिसूचना जारी, इस दिन  मतदान Nainital Panchayat Election: त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन की अधिसूचना जारी, इस दिन मतदान Nainital Crime: 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा Nainital Crime: 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा Nainital News: कोसी नदी में नहाते समय हादसा, तेज बहाव में बहने से सेना के जवान की मौत Nainital News: कोसी नदी में नहाते समय हादसा, तेज बहाव में बहने से सेना के जवान की मौत Uttarakhand Earthquake: खराब मौसम के बीच यहां भूकंप के झटके से डोली धरती, 3.6 रही तीव्रता Uttarakhand Earthquake: खराब मौसम के बीच यहां भूकंप के झटके से डोली धरती, 3.6 रही तीव्रता